रक्षा बंधन मुहूर्त एवं शास्त्रीय विधि

इस लेख के ज़रिए जानें रक्षा बंधन से जुड़ी कुछ बहुत ही ख़ास जानकारियाँ। यहाँ हम बताएँगे बिलकुल सटीक मुहूर्त व रस्में। 

Raksha Bandhan ke sahi Muhurat aur shastra vidhi se is tyohar ka bharpoor anand lein.


रक्षा बंधन 2016 मुहूर्त


राखी बाँधने का मुहूर्त: 05:52:03 to 14:59:05
अपराह्ण मुहूर्त: 13:43:08 to 14:59:05

ऊपर दिया गया मुहूर्त नई दिल्ली, भारत के लिए है। अगर आप अपने शहर का मुहूर्त जानना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें: रक्षाबंधन 2016 मुहूर्त आपके शहर के लिए

बहनों के लिए राखी बांधने की शास्त्रीय विधि


  1. प्रातः काल में स्नानादि कर तैयार हो जाएँ।
  2. रोली, चांडाल, चावल, घी का दिया, मिष्ठान और राखी से थाल सजाएँ। (पूजा थाली में अपने अनुसार सामग्री घटा-बढ़ा सकते हैं।)
  3. भाई की आरती उतारें।
  4. भाई के मस्तक पर तिलक करें।
  5. अब निम्न मंत्र के साथ भाई की कलाई पर राखी बाँधें और उनकी लंबी उम्र की कामना करें:

येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥

भाईयों के लिए रस्में


जब बहनें अपनी रस्में पूरी कर लें तो भाई को उनसे वादा करना चाहिए कि वे हमेशा उनकी रक्षा करेंगे और एक अच्छा-सा उहार भेंट करना चाहिए।

रक्षा बंधन का ज्योतिषीय महत्त्व


पौराणिक कथाओं के अनुसार असुरों से अपना सब कुछ हारने के बाद, देवलोक के स्वामी इंद्रा गुरु बृहस्पति के पास मदद माँगने पहुँचे। सहायता करने हेतु गुरु ने उनकी कलाई पर रक्षा कवच बाँधा। परिणामस्वरूप इंद्र ने सभी असुरों को पराजित कर दिया और अपना सब कुछ वापिस हासिल कर लिया।

इस कारणवश यह दिन गुरु के लिए भी ख़ास है। गुरु की कृपा पाने हेतु आप गुरु यन्त्र की पूजा कर सकते हैं या 5 मुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं।


आशा करते हैं कि आप इस लेख के माध्यम से रक्षाबंधन का दिन बहुत ही ख़ास बना पाएँगे।

रक्षा बंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment