हरियाली तीज 2016 - मुहूर्त एवं पूजा विधि

आज यानि 5 अगस्त 2016 को हरियाली तीज का त्यौहार मनाया जाएगा। पूजा विधि, मुहूर्त, एवं अधिक जानकारियाँ इस लेख में पढ़ें। 

Hariyali Teej 2016 mein August 5 ko manayi jayegi

हरियाली तीज मुहर्त: सुबह 07:25:30 से 10:46:35 तक

Please click here to read in English

हरियाली तीज कैसे मनाएँ?


हरियाली तीज के दिन महिलाएँ शिव-पार्वती की आराधना करती हैं। इस दिन की पूजा-विधि नीचे दी गई है:
  1. हरियाली तीज के दिन महिलाएँ व्रत रखती हैं। यह उपवास एक खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए रखा जाता है।
  2. महिलाएँ सुन्दर वस्त्र धारण करती हैं, जो कि ज़्यादातर हरे रंग के होते हैं। हाथों में मेहंदी व अन्य चीज़ों से अपना श्रृंगार करती हैं। 
  3. अविवाहित महिलाएँ एक अच्छे पति की आशा में व्रत रखती हैं। 
  4. आज के दिन तीज के गीत गाए जाते हैं जो शिव-पार्वती को समर्पित होते हैं। 
  5. आज के दिन चन्द्रमा की भी पूजा की जाती है और उन्हें भोजन, दूध, दही, मिष्ठान, आदि अर्पित किए जाते हैं। 
  6. नई विवाहित महिलाओं के लिए पहली हरियाली तीज बहुत ही ख़ास मानी जाती है। आज के दिन ये महिलाएँ अपनी सास के दिए हुए श्रृंगार को धारण करती हैं और अपने घर जाती हैं। 
  7. आज के दिन राधा-कृष्ण की भी पूजा होती है। 


हरियाली तीज क्या है?


ऐसा माना जाता है कि हरियाली तीज वो दिन है जब भगवान् शिव और माँ पार्वती का मिलन हुआ था। कहा जाता है कि शिव के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त करने के लिए माँ पार्वती ने 108 जन्मों तक उपवास किया था। उसके पश्चात शिव जी ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया था। हरियाली तीज का त्यौहार सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है; इसलिए इसे श्रावणी तीज भी कहते हैं।

आपको हरियाली तीज की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment