कल सूर्य देव करेंगे मेष में गोचर, आप पर कैसा होगा असर?

आय में वृद्धि और बनेगा सरकारी नौकरी का योग! पढ़ें सूर्य के स्थान परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।


नवग्रहों का स्वामी और सृष्टि का जनक सूर्य कल 14 अप्रैल 2019, रविवार को स्थान परिवर्तन करते हुए मेष राशि में गोचर कर रहा है। हिन्दू धर्म में सूर्य देव को जगत पिता का दर्जा प्राप्त है। क्योंकि सूर्य के बिना पृथ्वी पर मानव जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है। इसकी शक्ति से समस्त ग्रह चलायमान हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य आत्मा, पिता, पूर्वज, उच्च सरकारी सेवा और राज शाही गौरव आदि का कारक कहा जाता है। कुंडली में सूर्य के शुभ प्रभाव से जातक को हर तरह की सेवाओं में उच्च पद की प्राप्ति होती है जिससे जातक वैभव शाली जीवन व्यतीत करता है। वहीं सूर्य का अशुभ प्रभाव न केवल व्यक्ति के मान-सम्मान में कमी लाता है बल्कि इससे पिता को कष्ट और नेत्र पीड़ा की संभावना भी रहती है।

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को सिंह राशि का स्वामी माना गया है। वहीं नक्षत्रों में इसे कृतिका, उत्तरा-फाल्गुनी एवं उत्तरा षाढ़ा नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। माना गया है कि सूर्य ग्रह जब अपना स्थान परिवर्तन करते हैं तो वह धार्मिक कार्यों के लिए बेहद ही शुभ अवधि होती है। इस दौरान लोग आत्म शांति के लिए धार्मिक कार्यों का आयोजन कराते हैं तथा सूर्य की उपासना करते हैं। विभिन्न राशियों में सूर्य की चाल के आधार पर ही हिन्दू पंचांग की गणना संभव है। तभी कई लोग सूर्य ग्रह की शांति के लिए माणिक्य रत्न भी धारण करते हैं। 

गोचर काल की अवधि


अब यही सृष्टि की आत्मा रूपी सूर्य देव कल, 14 अप्रैल 2019 रविवार को दोपहर 14:05 बजे अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करेंगे। और ये यहाँ 15 मई 2019 तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। सूर्य की चाल में हुए परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। चूंकि सूर्य को सरकारी सेवा और सम्मान का कारक माना जाता है, इसलिए इस गोचर के दौरान सभी 12 राशियों के जातकों को अपने जीवन में कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही कल पंजाब और हरियाणा समेत देश-दुनिया के कई हिस्सों में बैसाखी और अंबेडकर जयंती का पर्व भी मनाया जा रहा है।
बैसाखी

बैसाखी, पंजाब प्रदेश का मुख्य त्यौहार है। इस पर्व को सिख समुदाय नए साल के रूप में मनाता है। भारतीय पंचांग के अनुसार बैसाखी पर्व प्रत्येक चैत्र मास में पड़ता है। साल 2019 में यह त्यौहार 14 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इसे फसलों का त्यौहार भी कहा जाता है। क्योंकि इस समय खेतों में रबी की फसल पक कर तैयार हो जाती है। इसी ख़ुशी में पंजाब के किसान इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। यह पर्व सिख समुदाय की आस्था से भी जुड़ा है। भारतीय इतिहास के अनुसार सिखों के दसवें गुरू, गुरु गोबिन्द सिंह ने सन् 1699 में इसी दिन पवित्र खालसा पंथ की स्थापना की थी।

वैसाखी से जुड़े महत्व और पंरपरा को जानने के लिए क्लिक करें : बैसाखी पर्व

अंबेडकर जयंती


अंबेडकर जयंती प्रति वर्ष 14 अप्रैल को मनायी जाती है। भारतवासियों के लिए यह दिन इसलिए ख़ास होता है क्योंकि इसी दिन साल 1891 भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था। बाबा साहेब ने भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार किया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक भारत से छुआ-छूत, ऊँच-नीच जैसी हीन भावना के ख़िलाफ़ संघर्ष किया था। भारतीय समाज के लिये दिये गये उनके महान योगदान के लिये 1990 के अप्रैल महीने में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

आईये अब जानते हैं सभी 12 राशियों पर कल होने वाले सूर्य के गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा-


यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि

मेष


सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है। इस दौरान आपको शीघ्र गुस्सा आ सकता है। ऐसे में अपने गुस्से को शांत करने का प्रयास करें अन्यथा आपका यह गुस्सा किसी झगड़े का कारण बन सकता है। ऐसे में ध्यान रखें कि...आगे पढ़ें

वृषभ


सूर्य का ये गोचर आपकी विदेश जाने की इच्छा को पूरा कर सकता है। इस दौरान आपके विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं। वहीं जो जातक पहले ही विदेश में बसे या फिर जॉब के लिए गए हैं उनके करियर का ग्राफ़ ऊँचा होगा। सेहत के नज़रिए से...आगे पढ़ें

मिथुन


मिथुन राशि की कुंडली में सूर्य का गोचर एकादश भाव में होगा। इसीलिए इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। जिससे आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है या फिर आय के स्रोतों में बढ़ोतरी संभव है। धन की बचत कर पाने में आप सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा और...आगे पढ़ें

भविष्य में कैसी होगी आपकी आर्थिक स्थिति, प्राप्त करें: आर्थिक रिपोर्ट 2018

कर्क


कर्क राशि के जातकों के जीवन पर सूर्य के गोचर का प्रभाव अनुकूल होगा। मुख्य रूप से आपको कार्य क्षेत्र में लाभकारी परिणामों की प्राप्ति होगी। कार्य के प्रति आपका मन लगेगा और आप अपने कार्य से सीनियर्स को प्रभावित करेंगे। सराहनीय कार्यों की वजह से...आगे पढ़ें

सिंह


गोचर के दौरान सिंह राशि के जातकों का समाज में सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके पास सलाह मशवरा लेने के लिए आएँगे। वहीं आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आप विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराएंगे। किस्मत का साथ मिलने के कारण परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हो जाएंगी...आगे पढ़ें

कन्या


सूर्य ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेगा। सूर्य के गोचर से आपको शारीरिक समस्याएँ हो सकती हैं। आपको बुखार, सिर दर्द के अलावा अन्य बीमारियाँ का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में चिकित्सक की सलाह जरुर लें और...आगे पढ़ें

सूर्य से शुभ फल प्राप्त करने के लिए स्थापित करें: सूर्य यंत्र 

तुला


वैवाहिक जीवन से जुड़े जातकों को सूर्य के इस गोचर के दौरान थोड़ा संभल कर रहना होगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। किसी बात को लेकर उनके साथ बहसबाज़ी भी संभव है लेकिन आपको फिर भी स्थिति को संभालना होगा। जीवनसाथी की मदद से भी...आगे पढ़ें

वृश्चिक


सूर्य आपकी चंद्र राशि से षष्टम भाव में गोचर करेगा। जिससे वृश्चिक राशि के जातकों के साहस में वृद्धि होगी और आप किसी भी चुनौती को सहर्ष स्वीकार करने से पीछे नहीं हटेंगे। आप अपने विरोधियों अथवा शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। वे आपका सामना करने से...आगे पढ़ें

मुफ्त में करे वैवाहिक कुंडली का मिलान

धनु


धनु राशि के जातकों को सूर्य के इस गोचर के दौरान आर्थिक लाभ होगा। इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि होगी और आय के साधन बढ़ेंगे। वहीं संतान की ओर से आपको ख़ुशियाँ मिलेंगी। संतान अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। शिक्षा में उनका सराहनीय प्रदर्शन...आगे पढ़ें

सूर्य ग्रह से संबंधित दोषों को दूर करने के लिए करें: सूर्य की शांति के उपाय

मकर


गोचर के दौरान आपकी माता जी की सेहत में गिरावट नज़र आ सकती है। ऐसे में उनकी सेहत का ध्यान रखें और ज़रुरत पड़ने पर डॉक्टर से उनकी हेल्थ का चेकअप कराए। इस दौरान आपकी चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। आप इस दौरान कोई वाहन या फिर नई प्रॉपर्टी...आगे पढ़ें

कुंभ


सूर्य आपकी राशि से तृतीय भाव में संचरण करेगा। इसका प्रभाव आपके स्वभाव पर पड़ेगा। इस दौरान आप स्वयं को निडर पाएंगे और बेहद बेबाकी से निर्णय लेंगे। साथ ही आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी और आप कठिन से कठिन कार्य को आसानी से कर गुजरेंगे। वैवाहिक जीवन में...आगे पढ़ें

मीन


सूर्य का गोचर आपकी भाषा में बदलाव लाएगा। इस दौरान आप दूसरों के प्रति कटु शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं जिसके कारण लोग आपसे नाराज़ अथवा दुःखी हो सकते हैं। इसका प्रभाव मुख्य रूप से आपके रिश्तों पर देखने को मिल सकता है। इसलिए चाहें कम बोलें लेकिन मीठा बोलें। पारिवारिक जीवन में भी...आगे पढ़ें

उम्मीद है हमारे यह लेख आपको पसंद आया होगा। हम आपके मंगल भविष्य की कामना करते हैं।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment