फ़रवरी 2015 का मासिक राशिफल

फ़रवरी महीना लाता है प्यार की सौगाद, नयी उम्मीदें और नया उत्साह। फ़रवरी 2015 राशिफल पढ़ें और जानें के कैसे आप अपने आने वाले समय को और ज़्यादा अनुकूल बना सकते हैं। ज्योतिष ‘’पं. दीपक दूबे’’ द्वारा बनाया गया राशिफल डालेगा आपके जीवन के हर पहलू पर प्रकाश।

February 2015 ka Rashifal aa gaya hai; ab banaiye apne thand ke mahine ko aur bhi shaandaar.

यह राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है। अपनी लग्न राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: अपनी लग्न राशि ज्ञात कीजिए

फ़रवरी महीने का स्वागत करें फ़रवरी राशिफल 2015 के साथ। क्या सौगाद लेकर आएगा नए साल का ये दूसरा महीना आपके लिए? कैसे मिलेंगी आपको खुशियाँ? कौनसे हैं वो राज़ जो पहुँचाएगें आपको कामयाबी के शिखर तक? जानिए फ़रवरी राशिफल 2015 के साथ।


मेष: फ़रवरी राशिफल 2015


इस महीने आपकी आय अत्यधिक बढ़ सकती है। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं तो नए अनुबंध बनाने और व्यापार के विस्तार में ज़बरदस्त सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को प्रोमोशन के अवसर मिलेंगे, सरकारी क्षेत्र से या पिता से सहयोग अथवा पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। परन्तु माता के स्वास्थ्य और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के स्वास्थ्य या उसकी पढ़ाई की चिंता हो सकती है। यदि आप भी शिक्षा या प्रतियोगिता में हैं तो थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस माह गर्भवती महिलाएँ थोड़ा सतर्क रहें अन्यथा परेशानी हो सकती है। और भी...

वृषभ: फ़रवरी राशिफल 2015


इस माह भाग्य पक्ष कमज़ोर रहेगा। कहीं अनावश्यक वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको सलाह है कि दूसरों के मामलों में अपनी टाँग ना अड़ाएँ। संतान के स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। जीवन साथी की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या आपको काफ़ी परेशान कर सकती है। साथ ही उनका व्यवहार भी आपके प्रति बहुत रुखा रहेगा, आपसी सामंजस्य नहीं बन पायेगा या इसके लिए आपको बहुत प्रयास करना पड़ेगा। यदि आप दोनों में पहले से ही विवाद चला आ रहा है तो इस समय यह बहुत बढ़ सकता है। यदि कुंडली में सप्तम भाव खराब है तो अधिक सावधानी बरतें। धन प्राप्त करने में भी कठिनाई महसूस होगी। विशेषकर यदि व्यापार में हैं तो किसी को क्रेडिट ना दें, अन्यथा पैसे फंस सकते हैं। कुल मिलाकर इस माह परिश्रम अधिक व् प्राप्ति कम होने की स्थिति बन रही है। और भी...

मिथुन: फ़रवरी राशिफल 2015


भाग्य ख़ूब साथ देगा इस महीने। पराक्रम भी बढ़ेगा, निर्णय सोच समझ कर लेंगे और आपके लिए हुए निर्णय सही भी होंगे। परिवार में किसी प्रकार का विवाद हो सकता है, जिसमें आपको सूझ-बूझ से काम लेने की आवश्यकता पड़ेगी। आय होगी लेकिन ख़र्च अभी भी थोड़ा नियंत्रण के बाहर ही रहेगा। प्रयास करें कि भाई या किसी प्रिय मित्र से विवाद ना हो। अत्यधिक प्रसन्नता में वाणी और आवेग पर नियंत्रण रखें अन्यथा परेशानी हो सकती है। सामाजिक और राजनैतिक जीवन में कार्य करने वालों के लिए बहुत ही परिणाम देने वाला माह है यह, पद और प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि के संकेत ग्रह दे रहे हैं। कार्य स्थल पर भी उच्च अधिकारीयों का सहयोग और उनसे आपको सराहना मिलेगी। और भी...

कर्क: फ़रवरी राशिफल 2015


फरवरी 2015 का समय धन, स्वास्थ्य, संतान और शिक्षा के लिए ठीक नहीं है। आपका अपना पुरुषार्थ खूब बढ़ा-चढ़ा रहेगा, भाग्य भी साथ देगा, परन्तु थोड़ा रूककर। यदि किसी प्रतियोगिता में बैठ रहें हैं तो परिश्रम अधिक करिए। इस माह अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए भी आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा साथ ही धन हानि का भी योग बन रहा है अतः जोखिम ना उठायें। स्वास्थ्य का अत्यधिक ध्यान रखें विशेष कर अपने पेट और कमर के निचले हिस्से का। एक बात अच्छी रहेगी इस समय और वह है आपकी बुद्धि और अपनी बातों को बहुत ही विश्वास के साथ रखने की क्षमता, अपनी वाकपटुता के बल पर आप अपनी समस्याओं से निकलने में सफल होंगे। इस समय आपको किसी नए कार्य में हाथ डालने से बचना चाहिए। और भी...

सिंह: फ़रवरी राशिफल 2015


इस माह भी स्वास्थ्य और धन सम्बन्धी समस्या बनी रह सकती है। फिर भी जीवन साथी का सहयोग बना रहेगा, नए प्रेम संबंध भी पनप सकते हैं। आय सम्बन्धी समस्या बरकरार रहने के बावजूद भी कुछ नए काम के अवसर हाथ लग सकते हैं। कार्य के क्षेत्र में स्थान परिवर्तन या निवास स्थान में परिवर्तन की बहुत सम्भावना है। शत्रु हावी रहेंगे, अंजाना भय बना रहेगा, धर्म और पूजा पाठ से थोड़ा विरक्ति होगी, कामोत्तेजना बढ़ेगी। अतः इस पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी अन्यथा अनावश्यक परेशानियों में फँस सकते हैं। इस माह आपको अत्यधिक करीब के लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। और भी...

कन्या: फ़रवरी राशिफल 2015


इस माह ख़र्च बहुत बढ़ेगा, कर्ज़ लेने की स्थिति भी बन सकती है। संतान पक्ष से कष्ट तथा मतभेद हो सकता है। व्यावसायिक हानि की सम्भावना बन रही है, जीवन साथी से सम्बन्ध मधुर नहीं रहेंगे। अनचाही यात्रा का योग बना हुआ है जहाँ से कोई लाभ नहीं दिख रहा। निर्णय लेने में जल्दबाज़ी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। वाणी पर बहुत अधिक नियंत्रण की आवश्यकता है अन्यथा दूसरों को बहुत कष्ट हो सकता है। किसी नए कार्य में हाथ ना डालें, समय अनुकूल नहीं है। इस माह कुल मिलाकर परिश्रम अधिक और उसकी अपेक्षा में परिणाम कम मिलेगा। धैर्य और संयम से काम लें। और भी...

तुला: फ़रवरी राशिफल 2015


इस माह भाग्य पक्ष थोड़ा कमज़ोर है अतः केवल भाग्य भरोसे कोई काम ना करें। आय में थोड़ी कमी रहेगी, अतः ख़र्च पर नियंत्रण रखें। शत्रु बनेंगे पर परास्त भी होंगे। परेशानियों में आपकी आंतरिक क्षमता और दूरदर्शिता काम आएगी। अपने निर्णय से किसी बड़े व्यापारिक कार्य को अंजाम दे सकते हैं। संतान से थोड़ा वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है। शिक्षा में भी थोड़ी रुकावट के साथ सफलता का योग है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी साथ ही प्रेम सम्बन्ध वैवाहिक जीवन में परिवर्तित हो सकता है। गर्भवती महिलाओं के लिए समय थोड़ा सावधानी रखने का है। ज़मीन सम्बन्धी कार्यों में सफलता का योग है। और भी...

वृश्चिक: फ़रवरी राशिफल 2015


अचानक धन हानि का योग बन रहा है, अतः आर्थिक मामलों में जोखिम ना उठायें। पारिवारिक सुख में कमी, जीवन साथी से मनमुटाव या उनके स्वास्थ्य में कमी रहेगी। मन अशांत और बेचैनी से भरा रहेगा। इस माह किसी करीबी मित्र का बहुत ही आवश्यक समय पर सहयोग मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य एवं शिक्षा सम्बन्धी चिंता हो सकती है। यदि आप स्वयं रक्त चाप या दिल के मरीज़ हैं तो अनावश्यक तनाव ना लें। बहुत सी विषमताओं के बावजूद अपने से उच्च अधिकारीयों का सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभकारी होगी। भाग्य पक्ष कमज़ोर रहने के कारण समस्याओं को सुलझाने में थोड़ा अधिक प्रयास करना होगा, अतः धैर्य ना खोयें। और भी...

FREE matrimony & marriage website

धनु: फ़रवरी राशिफल 2015


इस माह ख़र्च की अधिकता रहेगी। पराक्रम बढ़ा रहेगा। भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन के आगमन में थोड़ी कठिनाई महसूस होगी फिर भी बुद्धि बल बढ़ा रहेगा। आप अपने निर्णय से लोगों को प्रभावित करेंगे। पुरुष जातकों को मुश्किल वक्त में किसी महिला का सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख में थोड़ी कमी महसूस होगी। माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर के मरम्मत में भी धन ख़र्च हो सकता है। यात्रायें होंगी जो व्यक्तिगत रूप से बेहतर रहेंगी। आपके लिए यह समय बहुत अच्छा नहीं है, अतः भाग्य के भरोसे कोई नया कार्य ना करें और धन के मामलों में जोखिम ना उठायें। और भी...

मकर: फ़रवरी राशिफल 2015


खूब धन आएगा, खासकर व्यापार जगत से जुड़े हुए लोगों के लिए आय एक से अधिक स्रोतों से होगी। नए अनुबंध बनेंगे। इस समय निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी होगी, अतः लिए हुए निर्णय अत्यंत लाभकारी होंगे। पराक्रम में खूब वृद्धि होगी। धर्म के प्रति रूचि बहुत बढ़ी रहेगी, अतः धर्म और समाज से सम्बंधित कार्य सम्पादित होंगे। घर में कोई शुभ कार्य होगा साथ ही जीवन-साथी से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, नए सम्बन्ध बन सकते हैं। विपरीत लिंग के प्रति रूचि बढ़ेगी। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से थोड़ा सतर्क रहें। यदि किसी कार्य को करने की इच्छा अचानक और तेज़ी से हो तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें अन्यथा हानि हो सकती है। और भी...

कुम्भ: फ़रवरी राशिफल 2015


कुम्भ राशिवालों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है। शत्रु हावी हो सकते हैं, अतः विवादों से दूर रहें। पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है अतः घर में सोच-समझकर बोलें और प्रयास करें कि अनावश्यक विवाद ना हो। इस माह धन के मार्ग में भी बहुत रुकावटें आएंगी, कहीं पैसा फसने का भी योग बन रहा है। कोई भी जोखिम भरा कार्य ना करें और उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय ना लें। सुदूर यात्रा का योग बन रहा है। साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाहन सावधानी से चलायें। और भी...

मीन: फ़रवरी राशिफल 2015


मीन राशि वालों के लिए इस माह आय और व्यय का संतुलन बना रहेगा। सुदूर यात्रा का योग बन रहा है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। शत्रुओं के कारण लाभ का योग बन रहा है फिर भी आप स्वतः किसी विवाद में ना पड़ें। केवल भाग्य के भरोसे ना रहें और कोई आर्थिक जोखिम ना उठायें। आँखों के प्रति सतर्क रहें। जीवन साथी से पारिवारिक कारणों से मतभेद उभर सकता है। शिक्षा के मामले में बहुत अच्छा समय है, संतान से भी सुख और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और कार्यों के प्रति रुझान बनेगा। साझेदारी से नुकसान हो सकता है, अतः साझेदारी में कार्य करने से बचें। और भी...

Related Articles:

No comments:

Post a Comment