अक्टूबर 2015 का मासिक राशिफल

नए महीने अक्टूबर का आग़ाज़ होने वाला है और नए महीने का मतलब एक नई शुरूआत, नई आशाएँ और नई उमंग होती है। तो इस महीने आप क्या नया करने वाले हैं जिससे आपको आनंद और उपलब्धियाँ हासिल होंगी? अक्टूबर महीने के राशिफल के साथ पाएँ सही सलाह और बनाएँ महीने भर की ख़ास योजना।

October 2015 ka masik rashifal apk aane wale maheene ke rashifal ke bare me bataega.

यह राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है। अपनी लग्न राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: अपनी लग्न राशि ज्ञात कीजिए

Click here to read in English

FREE matrimony & marriage website


मेष अक्टूबर राशिफल 2015


स्वास्थ्य और शत्रुओं से सतर्क रहें इसके अलावा यह माह अत्यंत अच्छा है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, शिक्षा, प्रतियोगिता के मामलों में सफलता मिलेगी। यह समय विदेशी कार्यों के लिए अत्यंत ही उपयुक्त है, कोई लम्बे समय से रुका हुआ कार्य भी संपन्न हो सकता है। नया घर तथा वाहन ख़रीदने की सम्भावना प्रबल रहेगी। यदि आप स्वयं किसी लम्बी बीमारी से ग्रसित हैं तो उससे छुटकारा मिल सकता है। नये प्रेम सम्बन्ध पनप सकते हैं। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिलेगा। धन के मामले में समय मध्यम रहेगा, इसलिए धन के मामले में कोई रिस्क ना लें। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: मेष राशि

वृषभ अक्टूबर राशिफल 2015


इस माह नए प्रेम सम्बन्ध पनप सकते हैं। नए वाहन या नये घर के लिए यह योग बहुत अच्छा है। संतान के साथ मतभेद हो सकता है, अतः बुद्धि से काम लें। अचानक धन लाभ और हानि दोनों के ही अवसर आयेंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें और अत्यधिक उत्साह में कहीं धन ना लगायें। अपने और अपने जीवन-साथी के स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सचेत रहें, साथ ही जीवन साथी के साथ मतभेद ना उभरने दें। इस माह आपके परीक्षा-प्रतियोगिता में ज़बरदस्त सफलता का योग है। शिक्षा के क्षेत्र वालों को कोई नयी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: वृषभ राशि

मिथुन अक्टूबर राशिफल 2015


भाग्य साथ देगा, लेकिन माता-पिता का स्वास्थ्य आपका समय मांगेगा। आय की अपेक्षा ख़र्च अधिक बढ़ेगा। नए कार्य को कुछ समय के लिए टाल देना इस समय अच्छा रहेगा। यात्रा से अधिक लाभ नहीं होगा या यह कहें की नुकसान भी हो सकता है। अतः बेहतर है यदि अति आवश्यक ना हो तो यात्रा ना करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य और उनकी इच्छाओं का ख़याल रखें। अपनी बुद्धि के बल पर किसी बड़ी समस्या से निकलने में कामयाब होंगे। शांत रहने का प्रयास करें और अपनी योजनाएँ दूसरों से ज़ाहिर ना करें। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: मिथुन राशि

कर्क अक्टूबर राशिफल 2015


इस माह सोच में नकारात्मकता के कारण काम पर असर पड़ेगा और परिणाम स्वरूप आय में कमी, व्यापार में नुकसान हो सकता है। नए अवसर रुकेंगे, नए कार्य में हाथ डालेंगे तो सफलता बहुत मुश्किल से मिलेगी। मन व्यग्र रहेगा, वाणी और आवेग पर नियंत्रण करें, किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यदि पुरुष हैं तो स्त्रियों से सतर्क रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। वैसे विदेशी कार्यों में सफलता का योग भी है। यात्रा से लाभ हो सकता है, परन्तु माह के अंत में संतान के कारण कुछ परेशानी का अनुभव करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए अक्टूबर माह का समय, मध्यम है। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: कर्क राशि

सिंह अक्टूबर राशिफल 2015


पिछले माह की तरह ही इस माह भी आपको अपने वैवाहिक जीवन को बहुत संभालने की आवश्यकता पड़ेगी। जीवन साथी को समय दें, उनकी आवश्यकताओं और भावनाओं को समझने का प्रयास करें अन्यथा समय बहुत विपरीत है और बहुत विवाद हो सकता है। पर स्त्री/पुरुष से घनिष्टता बढ़ सकती है जिसके कारण घरेलू जीवन में बहुत कलह होने की सम्भावना बन रही है। बाहरी लोग आपसे बहुत प्रभावित रहेंगे और आपके पास खिंचे चले आएंगे। बुद्धि बल अधिक होने से इस माह आप अपना काम बनाने में सफल होंगे। उच्च रक्त चाप और हृदय रोगी बहुत सतर्क रहें अन्यथा स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या बहुत बढ़ सकती है। इस माह में अचानक धन लाभ और यात्रा का योग बन रहा है। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: सिंह राशि

कन्या अक्टूबर राशिफल 2015


इस माह आय और व्यय में असंतुलन बहुत बढ़ जायेगा। आय प्राप्त करने में बहुत कठिनाई होगी विशेषकर यदि व्यापार में हैं तो आय लगभग रुक जाएगी। व्यय बहुत बढ़ जायेगा अतः बहुत धैर्य से काम लेना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन के लिए बहुत कठिन समय हो सकता है। शत्रु और रोग बहुत परेशान करेंगे और बहुत मुश्किल से इनसे पीछा छूटेगा। घर-परिवार से दूरी बढ़ सकती है। भाग्य के भरोसे तो बिल्कुल ना रहें। शेयर बाज़ार से कुछ समय के लिए दूरी फ़ायदेमंद रहेगी। अंतर्मन में बहुत तर्क-कुतर्क चलेगा, निर्णय लेने में बहुत परेशानी का अनुभव होगा। क्रोध और वाणी पर बहुत नियंत्रण रखें। इस समय अच्छे कर्म तो करें किन्तु उसका श्रेय भी आपको मिले ऐसी सोच रखेंगे तो दुःख के सिवा कुछ नहीं मिलेगा। इस समय शांत, संयमित और अंतर्मुखी रहिये। व्यसन और अनैतिक कार्यों से बहुत दूर रहने का प्रयास करिये। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: कन्या राशि

तुला अक्टूबर राशिफल 2015


इस माह यात्रायें अधिक हो सकती है जिनका तत्काल कोई परिणाम नहीं निकलेगा। शत्रुओं पर प्रभाव कायम रहेगा। आय के स्रोत एक से ज़्यादा होंगे। कहीं ना कहीं से धन आता रहेगा। किसी से विवाद के कारण भी धन प्राप्त होने की सम्भावना बन रही है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता तथा संतान के किसी कार्य से मन प्रसन्न रहेगा। पिता से किसी कारण वश दूरी बन सकती है। पैतृक संपत्ति का विवाद है तो उसमे इस महीने ना पड़े, अन्यथा सफलता नहीं मिलेगी। सगे-सम्बन्धियों का सहयोग मिलेगा। कंधे के ऊपर के हिस्से का ख़याल रखें, विशेषकर अपनी आँखों का। कोई विशेष शत्रुता रखने वाले शत्रु का समूल नाश होगा। इस माह आपको केस-मुकदमों में सफलता मिलने के भी बेहतर आसार हैं। इन सबके बावजूद क्रोध की अधिकता रहेगी, थोड़ा अहंकार हो सकता है और वाणी थोड़ी कड़वी सकती है। अतः आपको सलाह दी जाती है कि इन सब पर नियंत्रण रखें अन्यथा परेशानी हो सकती है। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: तुला राशि

वृश्चिक अक्टूबर राशिफल 2015


संतान पक्ष से परेशानी रहने की सम्भावना बन रही है इस माह में साथ ही गर्भवती महिलाएँ अपना बहुत ध्यान रखें और सावधानी बरतें। ज़मीन-जायदाद सम्बन्धी मामलों में सफलता मिलेगी। नए घर तथा नए वाहन का योग बन रहा है और घर के मरम्मत में खर्च होगा। धन का आगमन सामान्य से अधिक रहेगा। यदि जीवनसाथी से विवाद चला आ रहा है तो उसके कम होने के आसार हैं, साथ ही सहयोग और कुछ मामलों में लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। यात्रा सफल होगी। परिवार के साथ भी यात्रा का योग बन रहा है। पिता और राज्य अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: वृश्चिक राशि

धनु अक्टूबर राशिफल 2015


धनु राशि वालों का पराक्रम इस माह बहुत बढ़ा रहेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य वश कुछ ऐसा होगा जिसका परिणाम आने वाले समय में बहुत अच्छा होगा। हालांकि खर्च बहुत अधिक होगा विशेष कर बच्चों के ऊपर। धन के मामले में मिला-जुला महीना रहेगा। आधिकारिक वर्ग से सहयोग और राजनैतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा सुखद और फलदायी रहेगी तथा स्त्री वर्ग से सहयोग भी मिलेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि परन्तु माता का स्वास्थ्य थोड़ा चिंताजनक रहेगा। बौद्धिक क्षमता बहुत अच्छी रहेगी। निर्णय लाभकारी रहेंगे। यह आपके लिए बेहतर समय है लाभ उठायें। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: धनु राशि

मकर अक्टूबर राशिफल 2015


इस माह आप अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखें। घटना-दुर्घटना का योग बन रहा है अतः बहुत सावधानी की आवश्यकता है। कोई असाध्य बीमारी सर ना उठा ले इसके लिए छोटी बीमारी को भी गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। इस समय भाग्य कभी पक्ष में तो कभी विपक्ष में होगा जिसके कारण आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है। किये हुए कार्यों के परिणाम पाने के लिए बहुत प्रयास करना होगा। ज़रुरी कामों के होने में बहुत देरी होगी जिससे कई बार धैर्य जवाब दे देगा और उस कार्य की महत्ता कम हो जाएगी, किसी भी प्रकार का आर्थिक जोखिम ना उठायें। संतान से भी कष्ट या वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: मकर राशि

कुम्भ अक्टूबर राशिफल 2015


जीवन साथी से प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही बहुत सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए नए प्रेम सम्बन्ध पनप सकते हैं। धन का आगमन अच्छा रहेगा। भाग्य साथ है फिर भी जोखिम ना उठायें। उच्च अधिकारियों या अपने से वरिष्ठ लोगो से मतभेद के बावजूद सहयोग लेने में सफल होंगे। विचारों में थोड़ी तीव्रता रहेगी। अचानक खूब धन मिल जाये इस उम्मीद में आकर कोई जोखिम लेने से बचें। बड़े भाई या किसी करीबी मित्र से विवाद हो सकता है अतः सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय, विद्युत उपकरणों और अग्नि के पास बहुत सावधनी बरतें। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: कुम्भ राशि

मीन अक्टूबर राशिफल 2015


आपके लिए मिला-जुला फल देने वाला होगा यह माह। जहाँ शत्रुओं पर अपना प्रभाव और दबदबा कायम करने में सफल होंगे वही घरेलू मामलों में थोड़ी निराशा हाथ लगेगी। पारिवारिक स्थिति और माहौल मनमुताबिक नहीं रहेगा। धन की हानि संभव है। राज्य सम्बन्धी कार्यों, उच्च अधिकारीयों से कार्य निकलवाने में सफल होंगे। सुदूर यात्रा फलदायी होगी। वाहन से दुर्घटना का योग बन रहा है, अतः थोड़ी सावधानी अपेक्षित है। अपना काम निकालने के लिए कुछ गलत और गूढ़ तरीके अपना सकते हैं और किसी भी हद तक जा सकते हैं। आगे पढ़ें...

अपना 2016 का वार्षिक राशिफल जानने के लिए क्लिक करें: मीन राशि

Related Articles:

No comments:

Post a Comment