शरद नवरात्रि महाष्टमी आज: जानें पूजा विधि व मुहूर्त

आज शरद नवरात्रि 2015 का आठवाँ दिन यानि महाष्टमी है जो देवी महागौरी को समर्पित है। दुर्गा की आठवीं स्वरूप महागौरी को ऐश्वर्य प्रदायनि और अन्नपूर्णा कहा गया है। आइए जानते हैं माँ के इस दिव्य स्वरूप और कन्या पूजन-विधि के बारे में…

वैसे तो नवरात्रि की नवमी और अष्टमी दोनों दिन कन्या पूजन किया जाता है, लेकिन अष्टमी के दिन कन्या पूजन का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं कि कौन सी उम्र की कन्या का पूजन किस मंत्र से करें।

आज के दिन पूजा का मुहूर्त प्रातः 06:25 से 09:15 और 10:40 से 12:06 तक है।

शरद नवरात्रि की पूजा विधि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: शरद नवरात्रि 2015 - पूजा मुहूर्त और विधि

महागौरी प्रार्थना मंत्र

श्वेते वृषे समारुढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।

कन्या पूजन और उसके फल

कन्या पूजन में हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कन्याओं की उम्र 2 से 10 वर्ष के बीच ही हो।

1. सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि सभी 9 कन्याओं की आयु 2 से 10 वर्ष के बीच हो। 
2. सभी कन्याओं का पूजन उनकी आयु के अनुसार नीचे दिए गए मंत्र से करें:
  • 2 वर्ष की कन्या- कौमाटर्यै नमः 
  • 3वर्ष की कन्या- त्रिमूर्तये नमः 
  • 4वर्ष की कन्या- कल्याण्यै नमः 
  • 5 वर्ष की कन्या- रोहिण्य नमः 
  • 6 वर्ष की कन्या- कालिकायै नमः 
  • 7 वर्ष की कन्या- चण्डिकार्य नमः 
  • 8 वर्ष की कन्या- शम्भव्यै नमः 
  • 9 वर्ष की कन्या- दुर्गायै नमः 
  • 10 वर्ष की कन्या- सुभद्रायै नमः
3. कन्या को वस्त्र दें और उनके पैर धोएँ। 
4. उसके बाद चंदन कुमकुम का टीका लगाकर उपरोक्त मंत्र से नमस्कार करें। 
5. फिर यथाशक्ति भोजन कराकर और दान देकर विदा करें। भोजन में मीठा अवश्य शामिल करें।


नोट: नौ कन्या नहीं मिलने की स्थिति में दो कन्याओं का भी पूजन करने का विधान है।

महागौरी का स्वरूप


शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि देवी पार्वती ने शिव को वर के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था जिससे उनका शरीर काला हो गया था। उसके बाद तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान ने दर्शन दिया और गंगाजल से देवी को नहलाया। तब से देवी का रंग गोरा हो गया और उनका नाम महागौरी पड़ा। देवी का वाहन श्वेत बैल है और उनका आभूषण भी श्वेत रंग का ही है। माँ महागौरी की पूजा में आसमानी नीले रंग की वस्तुओं को शामिल करें। जैसे- अपराजिता का नीला फूल, नीले रंग का अक्षत, नीली चुड़ियाँ, इत्यादि।

एस्ट्रोसेज की ओर से आपको शरद नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएँ, माँ महागौरी आपकी सभी मुरादें पूरी करें।

Related Articles:

1 comment:

  1. Good .Thanks to write information about "Pooja Vidhi"

    ReplyDelete