साप्ताहिक राशिफल (29 जनवरी से 4 फरवरी)

जानें इस सप्ताह की 3 भाग्यशाली राशि? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा, पारिवारिक और प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?



यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि

मेष


सप्ताह की शुरुआत में आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। हालांकि मध्य भाग में परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है या माता जी को स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताहांत में आप संतान के प्रति अपने दायित्वों का पालन करेंगे। इस सप्ताह आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। कार्य क्षेत्र के लिए बहुत अच्छा समय रहने वाला है। आप की विभिन्न क्षेत्रों में पकड़ आप को मजबूती देगी। आपके कार्य की प्रशंसा होगी और लोग आपको सराहेंगे। कार्यस्थल पर आपको गॉसिपिंग करने से बचना होगा। आप में से कुछ लोग अपनी जमा पूंजी से अपना काम शुरू कर सकते हैं। धन लाभ सामान्य रहेगा लेकिन आगे आने वाला समय अच्छा रहेगा। संतान से कुछ मन मुटाव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा समय है। वाहन सावधानी से चलाएं, ज्यादा तली-भुनी और गर्म चीजों का सेवन ना करें वरना स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। प्रियतम के साथ छोटी-मोटी नोक-झोंक हो सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी से संबंध सुधारने का प्रयास करें। जीवनसाथी कार्य क्षेत्र में आपकी पूरी सहायता करेगा।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें 

भाग्य स्टार:


वृषभ 


इस सप्ताह आप परिवार के प्रति अपने दायित्व की पूर्ति करेंगे। भाई-बहनों का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। वहीं आपके माता-पिता भी कहीं घूमने अथवा तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए बेहतर यह समय बेहतर रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है, साथ ही अध्ययन के लिए विदेश यात्रा के सुखद समाचार भी प्राप्त हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह की सबसे खास बात है कि आपको धन लाभ होगा।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आप प्रियतम के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं या घर पर ही मौज मस्ती के साथ समय बिताएंगे। इस सप्ताह दोस्तों का साथ भी मिल सकता है। हालांकि इस अवधि में आपकी किसी दोस्त से विवाद होने की संभावना भी है इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी अधिक ऊर्जावान रहेगा। हालांकि मंगल के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में भी विवाद की स्थिति बन सकती है। 

उपाय: बुधवार के दिन राधा जी को हरे रंग की चूड़ी चढ़ाएँ।

भाग्य स्टार: 2.5/5


मिथुन


सप्ताह की शुरुआत में मन थोड़ा बैचेन रह सकता है हालांकि धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस सप्ताह अचानक धन लाभ अथवा हानि की संभावना बन रही है इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। आप नई चीजों को सीखने में और ज्ञान प्राप्त करने में रूचि दिखाएंगे। आप कार्य क्षेत्र को बदलने का प्रयास भी करेंगे। संतान पक्ष प्रसन्नचित रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के बाद अच्छा परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह खर्च बढ़ सकते हैं साथ ही अनचाही यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। आपके पिता जी को कोई उपलब्धि प्राप्त होगी। इस सप्ताह भाई-बहनों का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। वहीं आप स्वयं भी बेहतर सेहत के लिए खानपान पर ध्यान दें और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। इस दौरान आप रोमांस से भरे रहेंगे, हालांकि प्रियतम के साथ मर्यादित आचरण करें। यदि आप विवाहित हैं तो आपके जीवन साथी को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस हफ्ते आपके वैवाहिक जीवन में थोड़ी उठापटक हो सकती है। हालांकि आप इन परिस्थितियों को संभाल लेंगे।

उपाय: विष्णु जी को सफेद चंदन अर्पित करें 

भाग्य स्टार: 3/5


31 जनवरी साल 2018 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें आपके जीवन पर क्या होगा प्रभाव?


कर्क


इस सप्ताह कुछ अनावश्यक खर्चे होंगे, साथ ही मानसिक अशांति भी रह सकती है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। आपकी माता जी की रूचि आध्यात्मिक कार्यों में रहेगी। वहीं पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। यदि कोई व्यापार करते हैं अथवा विदेशी भूमि से कोई व्यापारिक संबंध है, तो इन दोनों स्थिति में आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। इस सप्ताह आमदनी ठीक-ठाक रहेगी। संतान ऊर्जावान रहेगी। विद्यार्थी वर्ग एकनिष्ठ होकर विद्या अध्ययन करेंगे, जिसका उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। निवेश संबंधी मामलों में सोच-विचार कर निर्णय लेने से लाभ की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आप विरोधी पक्ष पर हावी रहेंगे। वहीं वे छात्र जातक जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।

प्रेमफल: प्रेम प्रसंग से जुड़े मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। वे लोग जिनका पहले से ही कोई अफेयर चल रहा है उनके रिश्तों में मजबूती आएगी। वहीं वे लोग जो अभी तक सिंगल हैं उनका दिल अपने मित्र पर आ सकता है। हालांकि इस सप्ताह प्रेम संबंध के मामलों में किसी तरह की जिद न करें। यदि विवाहित हैं तो इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है या फिर उनका स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है इसलिए दोनों परिस्थितियों में उनका ख्याल रखें।

उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। 

भाग्य स्टार: 3/5


सिंह


इस सप्ताह सिंह राशि वालों को धन लाभ होने की प्रबल संभावना है, साथ ही साथ आपको प्रॉपर्टी या वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। इस हफ्ते आपकी माता जी का स्वभाव थोड़ा गर्म रहेगा। इसलिए घर-परिवार में बेवजह के विवादों से बचने की कोशिश करें। वहीं पिता जी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है अतः उनका विशेष ध्यान रखें। इस सप्ताह आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा और आप विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एकाग्रता की कमी होने से अध्ययन में मन नहीं लगेगा, इसलिए नियमित रूप से ध्यान और योग करें। आवश्यकता से अधिक कर्ज लेने से बचें। इस सप्ताह खर्च बढ़ने से आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान दें। छोटी दूरी की यात्राएं होने की संभावना भी बन रही है।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह सामान्यतः अच्छा रहेगा। हालांकि बीच-बीच में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनती रहेगी। अपने प्रियतम को समय दें और उनकी भावनाओं की कद्र करें। ऐसा करना आपके रिश्ते के लिए अच्छा होगा। यदि आप विवाहित हैं तो आपके जीवनसाथी को कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपका दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। 

उपाय: नियमित रूप से सूर्य देव को अर्घ्य दें

भाग्य स्टार: 3.5/5


कन्या


इस सप्ताह आप अपने कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देंगे। काम की अधिकता से आपको थकान महसूस हो सकती है इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नई नई चीजें सीखने में आपकी रुचि जागेगी। इस सप्ताह आपकी आमदनी में भी बढ़ोत्तरी की संभावना बन रही है। आप पूर्ण रुप से उत्साहित होकर प्रत्येक कार्य करेंगे और उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। वाणी में मिठास बढ़ने से रिश्तों में मधुरता आएगी। इस समय में संतान पक्ष का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। वहीं विद्यार्थी वर्ग को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खास बात है कि इस सप्ताह आप कोई प्रॉपर्टी लेने का विचार कर सकते हैं। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा। एक ओर जहां आप रोमांस से सराबोर रहेंगे वहीं दूसरी ओर बिना किसी ठोस वजह के तकरार भी हो सकती है। यदि आप विवाहित हैं तो आपके लिए यह समय अच्छा है। साथ ही आपके जीवन साथी को भी लाभ मिलने की संभावना है। आपका रिश्ता प्यार से भरा रहेगा। 

उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 

भाग्य स्टार: 3/5

2018 में किन राशियों पर होगी देवगुरु बृहस्पति की कृपा, पढ़ें: गुरु गोचर 2018


तुला


तुला राशि के जातकों इस सप्ताह यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अपने ज्ञान के बल पर आप प्रत्येक परिस्थिति और चुनौती का सामना करने में सक्षम होंगे। इस हफ्ते कार्य क्षेत्र में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। घर-परिवार में व्यस्तता का माहौल रह सकता है। इस दौरान मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है। वाणी में कड़वाहट से बचें। सप्ताह के मध्य में एकांत में जाकर चिंतन और मनन करें। सप्ताहांत में धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपके बच्चे प्रसन्न रहेंगे। उनसे जुड़े कुछ कार्यों पर पैसे भी खर्च हो सकते हैं। इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग की मेहनत रंग लाएगी और उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। माता जी की सेहत का ध्यान रखें।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अनुकूल रहने के संकेत दे रहा है। आपके संबंध अब और गहरे होंगे एवं आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। 

उपाय: तुलसी के वृक्ष की पूजा करें। 

भाग्य स्टार: 3/5


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

वृश्चिक


इस सप्ताह आप प्रत्येक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर होगा, साथ ही धार्मिक गतिविधियों पर आप खर्च करेंगे। भाई-बहन, पड़ोसी, रिश्तेदार या मित्रों के माध्यम से धन लाभ होने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ सकता है। किसी कारण से कार्यस्थल पर आपका मन नहीं लगेगा। वहीं भाई-बहनों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं इसलिए उनका ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। हालांकि आप स्वयं मानसिक तनाव से ग्रस्त रह सकते हैं इसलिए बेहतर होगा कि बेवजह की बातों की अधिक चिंता न करें। इस सप्ताह यात्रा के योग भी बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय अच्छा है। छात्र जातक अध्ययन के लिए शहर से दूर या विदेश जा सकते हैं। आपके बच्चे भी पढ़ाई-लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस दौरान आपका प्रियतम किसी कारणवश आप से दूर जा सकता है। इस हफ्ते किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने की संभावना है। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी का सहयोग मिलेगा और वह आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। 

उपाय: विष्णु जी की उपासना करें और उन्हें पीले चावल अर्पित करें। 

भाग्य स्टार: 3/5


धनु


इस सप्ताह के लिए धनु राशि के जातकों को खास सलाह है कि वे वाहन सावधानी से चलाएं। बात करें अगर आपके आर्थिक मामलों की, तो इस हफ्ते खर्च बढ़ने की संभावना है। हालांकि कमाई के मौके भी मिलेंगे और इससे आय में वृद्धि होगी। अज्ञात भय और चिंता समाप्त होगी। ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। सभी से स्नेह और आदर के भाव के साथ मिलें। कार्य क्षेत्र में उन्नति होने से संतुष्टि मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। आप चोटे भाई-बहनों की मदद करेंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का परिणाम मिलेगा। आपके बच्चे भी प्रगति करेंगे। इस सप्ताह आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। हालांकि किसी कारणवश आपका साथी आपसे दूर जा सकता है परंतु संपर्क बने रहेंगे। अपनी सूझबूझ से आप अपने रिश्तों को आगे लेकर जाएंगे और एक नई पहचान देंगे। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी आप के प्रति समर्पण का भाव रखेगा। कुल मिलाकर वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, हालांकि धनु राशि में शनि की उपस्थिति से जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए संयम बरतें।

उपाय: बृहस्पतिवार का व्रत रखें और केले के वृक्ष में जल चढ़ाएं। 

भाग्य स्टार: 3/5


साल 2018 में क्या कहते हैं आपके सितारे? जानने के लिए पढ़ें: राशिफल 2018

मकर 


इस सप्ताह मकर राशि वालों के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। इसके परिणामस्वरुप आपकी कोई इच्छा जिसका सपना आप लंबे समय से देख रहे हैं वो पूरी हो सकती है। साथ ही आपका कोई काम जो काफी वक्त से अधूरा पड़ा है वो पूर्ण हो सकता है। इस हफ्ते आय के नये साधन मिलेंगे और धन लाभ होगा। हालांकि साथ ही साथ खर्च भी बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आप अपनी सूझबूझ से हर चुनौती का सामना करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाई-बहन आपके काम में सहयोग करेंगे। इस सप्ताह आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे और वे चाहकर भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। मकर राशि वालों को इस हफ्ते अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। क्योंकि सेहत संबंधी कुछ विकार आपको परेशान कर सकते हैं।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए थोड़ा कठिन समय है। प्रेमी आप के प्रति समर्पित रहेगा और आप से प्रेम करेगा लेकिन आपके स्वभाव में स्नेह की कमी होने से इसका असर आपके रिश्ते पर देखने को मिल सकता है। इसलिए प्रियतम को समय दें और उनके प्रति स्नेह का भाव रखें। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। रिश्तों में बेवजह का शक करने से बचें।

उपाय: गौ माता की सेवा करें और उन्हें आटे का पेड़ा, गुड़ तथा हरा चारा खिलाएं। 

भाग्य स्टार: 4/5


कुंभ


इस सप्ताह आपको वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। क्योंकि खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी और इससे धन संबंधी परेशानी हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। इस दौरान पदोन्नति होने की भी संभावना है। सभी तरह के विवादों से बचने की कोशिश करें। इस सप्ताह मन में किसी बात को लेकर भय रह सकता है, हालांकि ज्यादा चिंता न करें। क्योंकि यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस हफ्ते आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, कुछ जातकों के विदेश भ्रमण पर जाने की भी संभावना है। भाई-बहन कार्यक्षेत्र में आपकी मदद करेंगे। आप आमदनी बढ़ाने के लिए कई प्रयास करेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। हालांकि अच्छी बात है कि कड़ी मेहनत से कंपटीशन एग्जाम में सफलता मिलेगी। आपके बच्चों की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। इस सप्ताह आप धर्म संबंधी कार्य में आगे बढ़ कर हिस्सा लेंगे।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। जहां एक ओर आपको सुख की प्राप्ति होगी। वहीं दूसरी ओर रिश्तों में कुछ तनाव भी उत्पन्न हो सकता है। वे जातक जो विवाहित हैं उनके जीवन साथी का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है इसलिए उनका ध्यान रखें और उन्हें पर्याप्त समय दें।

उपाय: पीपल वृक्ष को जल चढ़ाएं 

भाग्य स्टार: 3/5



मीन


इस सप्ताह मीन राशि के जातकों की आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आपकी सोच और प्रयास आपकी आमदनी बढ़ाने में सहायक होंगे। इसके साथ ही आपको कई प्रकार के लाभ भी होंगे। इस अवधि में छोटी-मोटी यात्राएं भी होने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में आप जमकर मेहनत करेंगे और आपको इसका अच्छा फल भी मिलेगा। इस सप्ताह प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बन रहे हैं। इसके परिणामस्वरुप आप मकान या जमीन आदि खरीदने का विचार करेंगे। आध्यात्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग भी एक से अधिक विषयों में अध्ययन करने की रुचि दिखाएंगे। संतान पक्ष का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए बच्चों का विशेष ध्यान रखें। आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आप किसी शादी या अन्य समारोह में शामिल हो सकते हैं। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आप एक से अधिक लोगों से भावनात्मक संबंध रख सकते हैं। अपने प्रियतम को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी के माध्यम से धन लाभ होने की संभावना है। आप में से कुछ लोग विवाहेत्तर संबंध में आगे बढ़ सकते हैं। 

उपाय: केसर का तिलक लगाएं और पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। 

भाग्य स्टार: 4/5


रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Related Articles:

No comments:

Post a Comment