साप्ताहिक राशिफल – 15 से 21 जनवरी 2018

अवश्य अपनाएँ कामयाबी के ये 5 महाउपाय! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें अपने इस सप्ताह का फलादेश।



यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।

मेष


इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक होंगी। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आप जमकर मेहनत करेंगे। हालांकि ऑफिस में होने वाली गॉसिप से दूर रहें वरना आप मुसीबत में फंस सकते हैं। इस हफ्ते आपके पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से आपको सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिलने की प्रबल संभावना है। संतान आपके कार्य क्षेत्र में सहायक बनेगी। विद्यार्थी वर्ग इस सप्ताह कड़ी मेहनत करेगा।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आप अपने प्रेमी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ विरोधाभासों के साथ-साथ प्रेम जीवन सुचारु रूप से चलता रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं या उनका क्रोधी स्वभाव देखने को मिल सकता है अतः ऐसी परिस्थिति में धैर्य के साथ काम लें।

उपाय: घर के बाहर किसी गार्डन अथवा मंदिर में अनार का पेड़ लगाएं। 

भाग्यस्टार: 3/5 


वृषभ


इस सप्ताह आप मानसिक तनाव से ग्रस्त रह सकते हैं। बेचैनी रहने से किसी काम में मन नहीं लगेगा। इस हफ्ते आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। कोर्ट-कचहरी या किसी अन्य विवाद का निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना है। आपको प्रॉपर्टी से संबंधित कोई लाभ हो सकता है। वहीं पिता को स्वास्थ्य समस्या होने से आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। आपके भाई-बहनों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपके बच्चे स्वस्थ और प्रसन्नचित रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को इस हफ्ते कड़ा परिश्रम करना होगा। कड़ी मेहनत के बाद ही धन लाभ होगा। अवांछनीय खर्चों के योग बनेंगे। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कुछ समय के लिए आप अपने प्रियतम के साथ एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। यह आपके रिश्ते को और मजबूती देगा। आपके लिए जरूरी होगा कि अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी से विवाद होने की संभावना है इसलिए ऐसी परिस्थिति उत्पन्न होने पर थोड़ा संयम बरतें। 

उपाय: दुर्गा माता की आराधना करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं। 

भाग्यस्टार: 3/5 


मिथुन


इस सप्ताह व्यावसायिक साझेदारी में आपको लाभ होगा। यदि आप जॉब करते हैं तो उसमें चेंज करने का प्रयास करेंगे और यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपका मन आध्यात्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। इस सप्ताह आपके किसी पुराने राज़ से पर्दा उठ सकता है। परिवार में समरसता बनाए रखने का प्रयास करें, साथ ही ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रखें। आपके बच्चे आनंदपूर्वक जीवन व्यतीत करेंगे। हालांकि कोई शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। आपके भाई-बहनों को शारीरिक समस्या हो सकती है।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने की संभावना है लेकिन मर्यादित आचरण करना भी आवश्यक है। अपने प्रियतम पर अपने विचारों को थोपने का प्रयास ना करें। उनकी भावनाओं को भी समझें इससे आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी से आपको सहयोग मिलेगा, साथ ही उन्हें कोई लाभ भी हो सकता है।

उपाय: श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना आपके लिए उत्तम रहेगा। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

जॉब-बिजनेस के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानने के लिए प्राप्त करें: करियर और बिजनेस रिपोर्ट


कर्क


इस सप्ताह आप मानसिक रूप से अस्थिरता का अनुभव करेंगे, साथ ही काफी व्यस्त रहेंगे। कार्य की अधिकता की वजह से आप परिजनों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे इसलिए काम और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करें। इस सप्ताह आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपको संपत्ति से जुड़ा लाभ भी होने की संभावना है या आप प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। सरकार या सरकारी विभाग की ओर से लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है। कड़ा परिश्रम करने से आपको अच्छी आय प्राप्त होगी। आपके बच्चे स्वस्थ्य और प्रसन्न रहेंगे। वहीं विद्यार्थी वर्ग को इस सप्ताह अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता। आपके लिए आवश्यक होगा कि अपने रिश्तो में संवाद बनाए रखें और व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें। इस सप्ताह ज्यादा मिलने-जुलने से भी बचें और जहां तक संभव हो तो फ़ोन आदि पर बातचीत करके ही वक्त बिताएं। यदि आप विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन में कुछ कड़वाहट आ सकती है। पुरानी बातों को भूलने की कोशिश करें और अपने जीवन साथी को अपना समर्थन और प्रेम दें । 

उपाय: हनुमान जी की आराधना करें और बजरंग बाण का पाठ करें। 

भाग्यस्टार: 2.5/5 


सिंह


इस सप्ताह आपका ध्यान प्रेम, धन और आमदनी पर ही रहेगा। पारिवारिक संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है। छोटे भाई-बहनों की ओर से अपेक्षा के अनुसार सहयोग नहीं मिलेगा। इस सप्ताह छोटी-मोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं, जो आपकी आमदनी को बढ़ाने का माध्यम बनेंगे। संतान का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। कार्य स्थल पर आप जमकर मेहनत करेंगे। इस हफ्ते आप अधिक खर्च करेंगे इसलिए अपने वित्तीय मामलों पर नियंत्रण रखें। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह मिला-जुला असर देने वाला रहेगा। यदि आप अपने साथी के प्रति वफादार नहीं हैं तो यह सप्ताह आप को कष्ट दे सकता है। इसलिए प्रेम संबंधों में पारदर्शिता लाएं। यदि अविवाहित हैं तो जीवन साथी के माध्यम से किसी लाभ के भागीदार बनेंगे। आप प्रसन्न रहेंगे और आपके रिश्तों में भी अपनापन बना रहेगा। इस सप्ताह आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। 

उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करना आपके लिए उत्तम रहेगा। 

भाग्यस्टार: 3/5

शनि की साढ़े साती से हैं परेशान, समाधान के लिए प्राप्त करें: शनि साढ़े साती निवारण रिपोर्ट


कन्या


इस सप्ताह आपका ध्यान अपने परिवार की ओर अधिक होगा। आपके अंदर आलस्य की प्रवृत्ति बढ़ सकती है इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें और आलस्य का त्याग करें। कार्य क्षेत्र में आपके काम पर नजर रखी जा सकती है इसलिए अपना काम ईमानदारी से करें। संतान के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट आ सकती है। इस हफ्ते विद्यार्थी वर्ग पूर्ण कड़ी मेहनत करेंगे और उसके अच्छे परिणाम उन्हें प्राप्त होंगे। आपकी आमदनी में जबर्दस्त इजाफा होगा और आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। भाई-बहनों की मदद से भी लाभ मिलने की संभावना है। किसी कारणवश आपको परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। जहां एक ओर आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और रोमांस बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर किसी बात को लेकर आपके बीच में टकराव हो सकता है और इसका प्रभाव आपके रिश्तों पर पड़ेगा। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी, आपके और आपके परिवार के प्रति पूर्ण रुप से समर्पित दिखेगा। साथ ही जीवन साथी की ओर से आपको हर संभव मदद मिलेगी।

उपाय: गौ माता को हरा चारा अथवा हरी सब्ज़ियाँ खिलाएं। 

भाग्यस्टार: 2.5/5


तुला


इस सप्ताह आपकी मेहनत और प्रयास रंग लाएंगे और आप अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। छोटी दूरी की यात्रा की संभावना बन रही है, जो कि लाभदायक सिद्ध होंगी। आपको अपने आलस्य का त्याग करना होगा और पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना होगा क्योंकि इस हफ्ते आपकी माताजी का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और पारिवारिक जीवन में किसी वजह से अशांति का वातावरण रह सकता है। कार्यस्थल पर शॉर्टकट अपनाने से बचे और कड़ी मेहनत करें। आपके तयशुदा कार्यक्रमों में भी बदलाव के संकेत नजर आ रहे हैं। आपके बच्चे अच्छा कार्य करेंगे और आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थी वर्ग भी खूब मेहनत कर अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अनुकूल नज़र आ रहा है। इस दौरान किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है और यह रिश्ता लंबी अवधि तक रहेगा। यदि पहले से ही प्रेम संबंधों में हैं तो संबंधों में मधुरता और अपनत्व की भावना बढ़ेगी। आप रिश्ते को नया मुकाम देने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी आपके प्रति समर्पित रहेगा हालांकि आपका स्वयं का गुस्सा वैवाहिक जीवन को कुछ परेशानी दे सकता है। 

उपाय: गुड़ चने का दान करना आपके लिए उत्तम रहेगा। 

भाग्यस्टार: 3.5/5


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

वृश्चिक


इस सप्ताह आपके विदेश भ्रमण पर जाने की संभावना बन रही है या फिर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कुटुंब परिवार में उतार चढ़ाव की स्थिति बन सकती है इसलिए संवाद की महत्वता को समझना होगा और कड़वे वचन बोलने से बचना होगा, नहीं तो आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। इस हफ्ते आपको प्रॉपर्टी संबंधित लाभ भी प्राप्त हो सकता है। खर्च बढ़ने से आपका आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है इसलिए वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान देने की जरुरत होगी। इस अवधि में धन का निवेश सोच समझकर करें। आपके बच्चे पढ़ाई के लिए बाहर जाने के बारे में सोचेंगे। इस सप्ताह स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आप अपने प्रियतम के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। संबंधों में समानता आएगी और आप एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत बनाएंगे। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के भाग्य से आपको आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही उनके साथ संबंधों में प्रेम की अधिकता होगी और आपका दांपत्य जीवन मधुर होगा। 

उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर पीले कनेर के फूल चढ़ाएं। 

भाग्यस्टार: 3/5

धन संबंधी मामलों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, जानें: धन और आर्थिक जीवन रिपोर्ट


धनु


आपको इस सप्ताह थोड़े संभलकर निर्णय लेने होंगे। क्योंकि शनि का गोचर आपकी राशि में ही चल रहा है। इस दौरान आप मानसिक रुप से बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। इस हफ्ते भौतिक जीवन से आपका मोहभंग हो सकता है और आप एकांत में रहना अधिक पसंद करेंगे, इसलिए जहां तक संभव हो अपना समय अपने मित्रों और परिजनों के साथ व्यतीत करें। कार्यक्षेत्र में आपको सुख की प्राप्ति और वृद्धि होगी, साथ ही धन का प्रचुर लाभ होने की संभावना बनेगी। विद्यार्थी वर्ग एक निष्ठ होकर अपनी विद्या पूरी करेंगे। वहीं आपकी संतान आपकी मनोकामनाओं को पूर्ण करने में आपका सहयोग देगी और स्वयं भी आगे बढ़ेगी। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है। यदि आप पहले से ही प्रेम संबंधों में हैं तो आपका प्रेमी आपके प्रति आकर्षित होगा। इस दौरान आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप एक-दूसरे के साथ अपनी बातें साझा करेंगे और कहीं खाने पीने अथवा घूमने फिरने भी जा सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी की ओर से आपको पूर्ण समर्थन मिलेगा। हालांकि आपके लिए आवश्यक होगा कि आप उनको समझें और उनके प्रति अपने कर्तव्य को निभाएं।

उपाय: काली गाय को गुड़ खिलाएं। 

भाग्यस्टार: 2.5/5


मकर


पहला सुख निरोगी काया, इसलिए मकर राशि के जातक इस हफ्ते अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ ना करें, क्योंकि आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आप कहीं सुदूर यात्रा पर भी जा सकते हैं या विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का फल प्राप्त होगा। इस दौरान आप विभिन्न प्रकार के सुख साधनों के प्रति आकर्षित होंगे। आप बहुत अधिक खर्च करेंगे और इसका प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। यदि आप किसी व्यावसायिक साझेदारी में हैं तो अपने साझेदार पर ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। वहीं कार्यक्षेत्र में आपको अपने भाई-बहनों का सहयोग भी मिलेगा। संतान पक्ष से भी खुशियां मिलेंगी। इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग बेहतर परिणाम पाने के लिए खूब मेहनत करेंगे।

प्रेमफल: प्रेम-संबंधों के लिए यह सप्ताह बेहद आनंदित रहने वाला है। आपके मन-मस्तिष्क पर रोमांस हावी रहेगा और इसका सीधा-सीधा प्रभाव आपके प्रेम संबंधों अथवा आपके दांपत्य जीवन पर पड़ेगा। यदि आप विवाहित हैं तो प्रेम को अपना माध्यम बनाकर अपने जीवनसाथी को निकट लाने का प्रयास करें और रिश्तों में किसी भी प्रकार के संदेह को जन्म ना दें। 

उपाय: शनि देव के मंत्रों का जाप करें और यथासंभव शनि स्तोत्र का पाठ करें। 

भाग्यस्टार: 3/5


कुम्भ


इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को धन लाभ होने की संभावना बन रही है। आपके काम बनते जाएंगे और अनेक प्रकार के लाभों की प्राप्ति हेतु आप आगे बढ़ेंगे। वहीं दूसरी ओर आप के खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। कुछ भौतिक सुखों की लालसा में लिप्त होकर आप अधिक खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा धार्मिक कार्यों पर भी कुछ खर्च संभव है। यदि आप अपने जन्म स्थान से दूर रहते हैं तो आप अपनी प्रॉपर्टी बनाने की कोशिश करेंगे। भाई-बहनों की ओर से आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और इस अवधि में होने वाली यात्राएं आपके लिए लाभ प्रदान करने वाली सिद्ध होंगी। संतान पक्ष आप की महत्वाकांक्षाओं को पूर्ण करने में सहयोगी सिद्ध होगी। वहीं विद्यार्थी वर्ग भी खूब मेहनत करेंगे। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अब बेहतर रहेगा। आप अपने प्रियतम के साथ सभी बात को साझा करेंगे जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और साथ ही एक दूसरे के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान भी बनेगा या फिर आप लंच और डिनर के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उनके स्वास्थ्य पर कुछ खर्च होने की संभावना है।

उपाय: नील शनि स्तोत्र का पाठ करें। 

भाग्यस्टार: 4/5


मीन


इस सप्ताह आप कार्यस्थल पर काफी मेहनत करेंगे। अपनी बुद्धि और हुनर से आप अनेक मुश्किल कार्यों को सफलता पूर्वक संपादित कर पाएंगे और इसके फलस्वरुप आपको अच्छा धन लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और प्रयासों को सराहा जाएगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा हालांकि आप अपने कार्य में अधिक व्यस्त रहेंगे। इस हफ्ते धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष का मनमौजी स्वभाव देखने को मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को कठिन परिश्रम करना होगा। भाई-बहन आपकी इच्छाओं की पूर्ति के लिए पूरी मदद करेंगे। इस सप्ताह स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि पित्त संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए बेहतर होगा कि संयमित दिनचर्या अपनाएँ। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने प्रियतम के साथ सुकून भरे पलों का आनंद लेंगे। मौज-मस्ती के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं या मित्रों के साथ पार्टी का प्लान बन सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है परंतु जीवन साथी आपके कार्य में आपका पूरी तरह से समर्थन करेगा।

उपाय: पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं और हल्दी डालकर स्नान करें। 

भाग्यस्टार: 4/5


रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Related Articles:

No comments:

Post a Comment