माघ गुप्त नवरात्रि आज से प्रारंभ

गुप्त नवरात्रि में करें देवी दुर्गा की आराधना और पाएँ वरदान! पढ़ें माघ माह की गुप्त नवरात्रि का महत्व और जानें मां के विभिन्न रूपों का वर्णन।



देवी दुर्गा की आराधना के लिए नवरात्रि के नौ दिन सबसे शुभ माने गए हैं। हर वर्ष कुल 5 नवरात्रि मनाई जाती हैं। इनमें चैत्र और शरद नवरात्रि अधिक प्रचलन में है लेकिन इसके अलावा 3 गुप्त नवरात्रि भी मनाई जाती है। ये क्रमशः पौष गुप्त, आषाढ़ गुप्त और माघ गुप्त नवरात्रि के नाम से जानी जाती हैं। नवरात्रि की तरह गुप्त नवरात्रि में भी देवी दुर्गा की उपासना का विधान है। माघ महीने की गुप्त नवरात्रि 18 जनवरी से शुरू हो रही है और यह 26 जनवरी को समाप्त होगी। 

नवरात्रि के इन नौ दिनों में देवी मॉं हर प्रकार से अपने भक्तों के दुःख और दर्द को दूर करती हैं। वे सभी व्यक्ति जो धन, मान-सम्मान, सुख-संपत्ति और वैभव पाना चाहते हैं उन्हें देवी दुर्गा की आराधना अवश्य करनी चाहिए। 

आईये जानते हैं माघ माह की गुप्त नवरात्रि में किस दिन करें देवी दुर्गा के विभिन्न नौ रूपों का पूजन-


नवरात्रि में हर व्यक्ति सुख-समृद्धि की कामना के लिए देवी मां की उपासना करता है। वहीं देवी शक्ति मां दुर्गा अपने भक्तों की हर समय भय और कष्ट से रक्षा करती हैं। देवी दुर्गा के नाम का मतलब ही जीवन के दुःखों को हरने वाली होता है।

एस्ट्रोसेज की ओर से सभी पाठकों को माघ गुप्त नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ! हम आशा करते हैं कि देवी दुर्गा का आशीर्वाद आप पर बना रहे।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment