साप्ताहिक राशिफल (22-28 जनवरी 2018)

ये 7 राशि वाले अवश्य करें ये उपाय! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल और जानें इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे? क्या नौकरी, व्यापार और शिक्षा आदि कार्यों में मिलेगी सफलता?



यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि।

मेष


इस सप्ताह की शुरुआत में आप थोड़े मायूस रह सकते हैं लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। धन संबंधी मामलों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। अत्यधिक गर्म और तली-भुनी चीजों से परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माता जी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। वहीं पिताजी से भी मतभेद होने की आशंका है। इस सप्ताह आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। जहां एक ओर आपके अधिकारों में वृद्धि होगी वहीं कुछ विवाद भी संभव है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। इसलिए बेहतर होगा कि वे ध्यान पूर्वक पढ़ाई करें। वहींं संतान से आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। प्रियतम से कुछ बातों को लेकर विवाद अथवा मनमुटाव होने की संभावना है। इस दौरान दोनों के बीच अहम का टकराव भी हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी की बातों को समझने की कोशिश करें। इससे आपका दांपत्य जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आपका जीवनसाथी अध्यात्म में रुचि लेगा। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: घर के बाहर कहीं दूरी पर अनार का पौधा लगाएं। 

वृषभ


इस सप्ताह आपका पूरा ध्यान अपनी आमदनी में बढ़ोत्तरी करने पर होगा। इस दौरान मनचाही सफलता नहीं मिलने से मन थोड़ा उदास रह सकता है अतः परिस्थितियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। बेहतर होगा कि प्रयास करते हैं क्योंकि आने वाले समय में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। पिता जी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है इसलिए उनका ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। इस सप्ताह आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को मनोवांछित लाभ होगा। वहीं आपकी संतान भी आनंद का अनुभव करेगी हालांकि इस दौरान उन्हें अकेला न छोड़ें। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बेहतर रहेगा। इस दौरान आपके प्यार में गहराई आएगी और आप एक दूसरे से अपनी सभी बातें शेयर करेंगे। साथ ही आप एक-दूसरे के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान भी बन सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी के स्वभाव में थोड़ा क्रोध देखने को मिल सकता है, इसलिए स्थिति को देखते हुए धैर्य से काम लें, तो सब कुछ ठीक रहेगा। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: मां दुर्गा की आराधना करें और उन्हें लाल पुष्प अर्पित करें। 


बसंत पंचमी आज, जानें मां सरस्वती की पूजा विधि और मुहूर्त: सरस्वती पूजा मुहूर्त

मिथुन


इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। साथ ही कार्य स्थल पर भी पूर्ण रुप से मन लगाकर काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस हफ्ते कार्य क्षेत्र या नौकरी बदलने का प्रयास कर सकते हैं जिसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। माता-पिता का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आप अपनी बातों से दूसरों को मनाने में कामयाब होंगे और इससे आपको लाभ भी मिलेगा। कार्य स्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। इस अवधि में आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। यह सप्ताह विद्यार्थी वर्ग के लिए बेहतरीन रहने वाला है। वहीं आपके बच्चे भी आनंद का अनुभव करेंगे।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन रहने की संभावना है। आप छुप छुप कर मिलेंगे और अपने प्रियतम के साथ प्रेम के पलों का आनंद उठाएंगे। इस दौरान रिश्ते में गहराई आएगी। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी को समझने में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। जिस कारण आप के रिश्ते में कुछ तनाव पैदा हो सकता है लेकिन दूसरी ओर जीवनसाथी को कोई अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना भी बन रही है। इस दौरान उनकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। जिससे आपको भी सुख की प्राप्ति होगी।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना आपके लिए उत्तम रहेगा। 

31 जनवरी 2018 को 150 साल बाद दुर्लभ चंद्र ग्रहण, जानें आपके जीवन पर क्या होगा असर?


कर्क


इस सप्ताह आप काफी व्यस्त रहेंगे और इसका प्रभाव आपके शरीर पर देखने को मिलेगा। परिणाम स्वरुप आप थकान महसूस करेंगे। परिवार में शांति और सद्भाव बना रहेगा। इस हफ्ते विद्यार्थी वर्ग को परीक्षाओं में अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा। वहीं यदि आपके बच्चे हैं तो वे थोड़े गुस्सैल या जिद्दी हो सकते हैं। हालांकि वे अपने कार्य को पूरी ऊर्जा के साथ करेंगे। इस सप्ताह आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे लेकिन कड़वा बोलने से बचें। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। सप्ताह की मध्य अवधि में अनावश्यक खर्च होने से थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए वित्तीय प्रबंधन पर अधिक ध्यान दें।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आप प्यार में उतावले हो सकते हैं जिस कारण आप का प्रियतम आपसे कुछ भयभीत भी हो सकता है, इसलिए प्रेम संबंधों में धैर्य बनाए रखें और अपने साथी को पहल करने दें। यदि आप विवाहित हैं तो आपको बहुत ध्यान से चलना होगा क्योंकि विवाद होने की पूरी संभावना है, साथ ही जीवन साथी की खराब सेहत भी आपकी परेशानी का कारण बन सकती है।

भाग्यस्टार: 2.5/5

उपाय: भगवान शिव को गेहूं अर्पित करें। 


सिंह


इस सप्ताह आपको कुछ अनावश्यक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। साथ ही आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। हालांकि अच्छी बात है कि प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदी के योग भी बन रहे हैं। इस सप्ताह माताजी का खराब स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। आपका आचरण धार्मिक होगा और आप दान-पुण्य के कार्य भी करेंगे। भाई-बहनों से मनमुटाव होने की संभावना है। संतान पक्ष को लेकर भी चिंता बढ़ सकती है। इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग को भी एकाग्रता में कमी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आप खूब मेहनत करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा लेकिन किसी भी प्रकार के विवाद से बचने की कोशिश करें।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इसलिए आपको धैर्य रखना होगा और अपने साथी के प्रति वफादार रहना होगा। किसी नये रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है। यदि आप पहले से प्रेम संबंधों में हैं तो अपने रिश्ते के महत्व को समझें और उन्हें गंभीरता से लें। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी से संबंध सुधरेंगे रिश्ता मजबूत होगा और जीवनसाथी की उन्नति भी होगी, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें और उन्हें पीले पुष्प चढ़ाएं। 


कन्या


इस सप्ताह आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और प्रत्येक कार्य को दृढ़ता के साथ करेंगे। इसके फलस्वरुप आपको कामयाबी भी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा हालांकि कार्य क्षेत्र में व्यस्तता के चलते परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। संतान पक्ष का खराब स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है, इसलिए बच्चे की सेहत पर ध्यान दें। इस हफ्ते विद्यार्थी वर्ग को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई करें। इस अवधि में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कुछ जातकों के घर में कोई मांगलिक कार्य या समारोह होने की संभावना भी बन रही है।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देगा। जहां एक और आपके बीच अहम के टकराव के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। वहीं दूसरी ओर यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। अगर आप विवाहित हैं तो जीवन साथी पूर्ण रुप से आप और आपके परिवार के प्रति समर्पित रहेगा और आपके रिश्ते में एकरूपता और प्रेम की भावना बढ़ेगी और आप एक दूसरे को सम्मान देंगे। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: बुधवार के दिन हरे रंग की चूड़ियां मंदिर में देवी मां को पहनाएं। 

साल 2018 में क्या कहते हैं आपके सितारे? जानने के लिए पढ़ें: राशिफल 2018


तुला


तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी बेहतर रहने वाला है। इस दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे वह काफी संतुलित होंगे और उनका प्रभाव आपके जीवन पर देखने को मिलेगा। इस हफ्ते कार्य क्षेत्र पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। घर परिवार में कुछ अच्छी और कुछ बुरी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें और आलस्य का त्याग करें। कड़वे वाणी बोलने से भी बचें। विद्यार्थी वर्ग बहुत मेहनत करेगा और उसका उन्हें अच्छा परिणाम भी प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपका मन एक से अधिक कार्य में लगने के कारण कुछ व्याकुल रह सकता है। सरकार से कोई लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। यह रिश्ते में आगे बढ़ने का समय है क्योंकि आपके प्रयास सार्थक होंगे। जिनसे आप प्रेम करते हैं वह आपकी बातों को समझेंगे और बदले में आपको भी उतना ही प्यार प्राप्त होगा। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी की सेहत खराब रह सकती है लेकिन वह आपके प्रति पूर्ण समर्पण का भाव रखेंगे। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। 


ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

वृश्चिक


इस सप्ताह आपको अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा और व्यर्थ के झगड़ों और गुस्से से बचना होगा अन्यथा इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य और आप के रिश्तों पर पड़ सकता है। इस दौरान वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। प्रॉपर्टी संबंधित कोई लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। आपके भाई-बहनों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। आपके अंदर धार्मिक प्रवृत्ति की वृद्धि होगी। आप अपने हर कार्य को कुशलता के साथ समय पर करेंगे। इस हफ्ते धर्म-कर्म के कार्यों पर कुछ खर्च होने की संभावना है। संतान पक्ष के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग भी पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। हालांकि ऐसी संभावना भी है कि आपका प्रेमी आपसे कुछ समय के लिए दूर हो जाए लेकिन आप अपनी सूझबूझ और अपने प्रेम के कारण अपने रिश्ते को बनाए रखने में सफल रहेंगे। यह समय अपने रिश्तो में आत्म चिंतन का है। यदि आप विवाहित हैं तो इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें श्वेत पुष्प अर्पित करें। 

बुध के वक्री होने से आपके जीवन पर क्या होगा असर, जानें और पढ़ें: बुध वक्री 2018


धनु


इस सप्ताह आपका पूरा ध्यान अपने पारिवारिक जीवन पर होगा। आप परिवार के बारे में ही सोचेंगे, साथ ही संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। सप्ताह के आखिरी में कुछ अनावश्यक खर्च हो सकते हैं इसलिए फिजूलखर्ची से बचने की कोशिश करें। आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। समाज के गणमान्य लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। किसी समारोह में जाने का मौका भी मिल सकता है। इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं और अपने खान-पान पर विशेष रुप से ध्यान दें, हो सके तो गरिष्ठ भोजन से परहेज करें। स्वास्थ्य कमजोर रहने से शारीरिक दुर्बलता महसूस होगी, इसलिए संतुलित दिनचर्या अपनाएँ। भाई-बहन पूरी तरह से आपका सहयोग करेंगे। संतान पक्ष से कुछ मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा समय है। इस सप्ताह धन लाभ के विशेष योग बन रहे हैं।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने की संभावना है। यदि आपकी अपने प्रियतम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई है, तो इस सप्ताह उन्हें मनाने का प्रयास करें। आप में से किसी भाग्यवान जातकों को अपने प्रेमी के साथ शादी के बंधन में बंधने का मौका मिलेगा। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: पीपल का वृक्ष लगाएं। 


मकर


इस सप्ताह सेहत के प्रति बिल्कुल लापरवाही ना बरतें। आप लोगों से स्नेह का भाव रखेंगे लेकिन साथ ही आपके अंदर अहंकार की प्रवृत्ति भी हावी होगी। इसलिए अपने व्यवहार में संतुलन बनाये रखने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। विदेशी क्षेत्रों से भी आपको लाभ होने की संभावना है। इस हफ्ते आपकी आय में बढ़ोत्तरी होने के योग भी बन रहे हैं। आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए बेहतरीन समय है। वहीं संतान पक्ष भी आप के प्रति समर्पित रहेगा। मकान अथवा अचल संपत्ति बेचने के योग भी बन रहे हैं। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से आपको समर्थन मिलेगा।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। यदि आप अपने संबंधों में किसी भी प्रकार की जबरदस्ती अथवा अहम की भावना का त्याग कर दें तो आपका प्रेम जीवन सुचारू रूप से चलता रहेगा। हालांकि आपके प्रियतम पूर्ण रुप से आप के प्रति समर्पित रहेंगे। वहीं दूसरी ओर यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

भाग्यस्टार: 3.5 /5

उपाय: गौ माता को आटे का पेड़ा और हरा चारा खिलाएं। 


कुम्भ


घर परिवार के मामलों में आपका ध्यान अधिक रहेगा। आप भाई-बहनों की सहायता करेंगे। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति और मजबूत होगी। इस दौरान कोई अच्छी खबर मिलने से आपकी खुशियों में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। वहीं इस सप्ताह आपकी आय में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। इन सबके बीच माता जी का खराब स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकता है, इसलिए उनकी सेहत का विशेष ख्याल रखें। धर्म-कर्म के कामों में आपका रुझान बढ़ेगा। इस सप्ताह आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। नेत्र विकार और अनिद्रा की समस्या से परेशानी हो सकती है, इसलिए संयमित दिनचर्या अपनाएं और संतुलित भोजन करें। छात्र जातकों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष आपके सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। बड़े अधिकारियों और बड़े भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। 

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। मित्रों अथवा प्रियजनों के साथ आप अपने प्रियतम को मिलवाएंगे और एक दूसरे के साथ मिलकर पार्टी आदि में जाएंगे। साथ ही आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। कुल मिलाकर आपके रिश्ते में गहराई आएगी और आप एक दूसरे को और अच्छे से समझ पाएंगे। एक दूसरे की भावनाओं की कद्र भी करेंगे। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी से अलगाव होने की स्थिति बन सकती है या उनके स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। दोनों ही परिस्थितियों में धैर्य के साथ काम लें।

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: गौ माता को हरा चारा और हरी सब्जी खिलाएं । 


मीन


आपका मन प्रसन्न रहेगा इस वजह से आप प्रत्येक कार्य को पूरी निष्ठा और लगन के साथ करेंगे। कार्य क्षेत्र में जमकर मेहनत करेंगे और आपके विचार आपको कार्य स्थल पर सम्मान दिलाएंगे। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। सरकार या सरकारी पक्ष से लाभ होगा। कभी-कभार आपके और सीनियर्स के विचारों में भिन्नता हो सकती है। छोटे भाई बहन आप की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने अथवा धन लाभ में आपका पूरा साथ देंगे। आपके बच्चे थोड़े मनमौजी स्वभाव के रहेंगे, इसलिए आपको उनके मित्र की तरह व्यवहार करना होगा। इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

प्रेमफल: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। छोटी-मोटी नोक झोंक को छोड़ कर आपके जीवन में प्यार भरे पल आएंगे। आप अपने प्रियतम के साथ अपने प्रेम जीवन को आगे बढ़ाएंगे। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी कार्य क्षेत्र में आपकी सहायता करेगा। हालांकि इस सप्ताह आपके दांपत्य जीवन में कुछ तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। 

भाग्यस्टार: 3.5/5

उपाय: पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं। 


रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Related Articles:

No comments:

Post a Comment