शुक्र का मकर में गोचर आज, मनाएँ लोहड़ी का त्यौहार

इन 9 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ! पढ़ें शुक्र के मकर राशि में होने वाले गोचर का ज्योतिषीय प्रभाव, साथ ही जानें आज मनाये जाने वाले लोहड़ी के त्यौहार का सांस्कृतिक महत्व।


भौतिक सुख और वैवाहिक जीवन का कारक शुक्र ग्रह 13 जनवरी को मकर राशि में गोचर कर रहा है। शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर होगा। इस राशिफल के माध्यम से जानें शुक्र के इस गोचर का नौकरी, व्यवसाय और वैवाहिक जीवन पर क्या होगा असर?

Click here to read in English...


यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि

मेष


शुक्र के गोचर के प्रभाव से घरेलू जीवन में सुख-शांति और सद्भाव बना रहेगा। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो ज़बरदस्त सफलता मिलेगी। आगे पढ़ें…

वृषभ


शुक्र के गोचर का असर सीधे आपके भाग्य पर होगा लिहाजा कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपके पक्ष में होगी। आगे पढ़ें…

मिथुन


इस समय में आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए खर्च करेंगे। खुद पर संदेह मत कीजिए। आगे पढ़ें…

जानें कल मनाई जाने वाली मकर संक्रांति पर स्नान का शुभ मुहूर्त: मकर संक्रांति मुहूर्त

कर्क 


प्रियतम के साथ सुहाने पल व्यतीत करेंगे। कर्म पथ पर एक नई उड़ान भरेंगे जो आपको दूर तक लेकर जाएगी। आगे पढ़ें…

सिंह


अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको उसके अनुरूप ही कड़ी मेहनत करनी होगी। कुल मिलाकर आपका हुनर और कौशल आपको आगे लेकर जाएगा। आगे पढ़ें…


कन्या


यह समय खुशियों और समृद्धि से भरा है। जैसा सोचकर आप कोई काम शुरू करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आगे पढ़ें…

तुला


घरेलू जीवन अच्छा और आनंदित रहेगा साथ ही व्यक्तिगत जीवन में आप सुकून महसूस करेंगे। आगे पढ़ें…


वृश्चिक 


कला, संगीत और कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। एक नया रिश्ता बना सकते हैं हालांकि सोच-समझकर कदम रखें। आगे पढ़ें…

धनु


आय बढ़ने से बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार में कोई समारोह या आयोजन हो सकता है। आगे पढ़ें…

मकर 


यह समय प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है। अगर आप विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। आगे पढ़ें…

कुंभ


लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं, विदेश जाने के भी योग हैं। यह यात्रा आपके लिए मंगलकारी होगी। आगे पढ़ें…

मीन 


अचानक और अप्रत्याशित आय के योग बन रहे हैं। नई उपलब्धि हासिल करेंगे और अपनी महत्वकांक्षाओं को पूरा करेंगे। आगे पढ़ें…

अब जानें आज मनाये जाने वाले लोहड़ी पर्व का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व

लोहड़ी का पर्व आज


लोहड़ी पर्व उत्तर भारत में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है। लेकिन पंजाब राज्य में इस त्योहार को बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इस अवसर लोग अपने घरों के बाहर आग जलाते हैं और उसके अासपास घेरा बनाकर संगीत की धुन पर गिद्दा और भांगड़ा नृत्य करते हैं। लोहड़ी में रेवड़ी और मूँगफली बाँटने का प्रचलन है। 

विस्तार से जानें इस पर्व का सांस्कृतिक महत्व और विशेषता- लोहड़ी 2018

हम आशा करते हैं लोहड़ी का पर्व आपके जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए। एस्ट्रोसेज की ओर से लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment