गुरु आज तुला राशि में होंगे मार्गी, जानें प्रभाव

बृहस्पति की कृपा से होगा भाग्य उदय! पढ़ें बृहस्पति के तुला राशि में मार्गी होने का ज्योतिषीय प्रभाव और जानें आपके जीवन पर क्या होगा इसका असर।


वैदिक ज्योतिष में गुरु का गोचर महत्वपूर्ण माना जाता है। बृहस्पति एक शुभ ग्रह है, जो कि ज्ञान, धर्म, संतान और विवाह का कारक होता है। गुरु की कृपा से करियर में सफलता व उन्नति, मजबूत आर्थिक स्थिति, विवाह और संतान की प्राप्त होती है। बृहस्पति के शुभ प्रभाव से व्यक्ति का मन धर्म और आध्यात्मिक कार्यों में लगता है।

कुंडली में बृहस्पति की स्थिति बलवान होने से व्यक्ति को परिवार, समाज और दुनिया में सम्मान की प्राप्ति होती है। वहीं इसके निर्बल होने से कमजोर आर्थिक स्थिति, विवाह और संतान सुख में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

देव गुरु बृहस्पति 10 जुलाई 2018, मंगलवार रात्रि 10:46 बजे तुला राशि में मार्गी होंगे। गुरु के मार्गी होने का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना भाग्योदय का कारण बनेगा और अन्य राशि के लोगों को परेशानियों से राहत मिलेगी। इसके अलावा बृहस्पति के मार्गी होने से खाद्य पदार्थों के भाव में तेजी-मंदी बनी रहेगी, साथ ही राजनीतिक परिवर्तन के योग भी बनेंगे।

पढ़ें बृहस्पति के मार्गी होने का राशिफल- 


यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। जानें चंद्र राशि कैल्कुलेटर से अपनी चंद्र राशि

मेष


गुरु के मार्गी होने से रुके और अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे और उनमें तेजी देखने को मिलेगी। विशेष रूप से दाम्पत्य जीवन में चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। यदि जीवनसाथी के साथ टकराव अधिक बढ़ गया है तो गुरु के प्रभाव से यह कम हो जाएगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। 10 जुलाई के बाद नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति की सौगात मिलेगी, साथ ही ट्रांसफर के योग भी बनेंगे। व्यवसाय करने वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा, साथ ही खोई हुई प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होगी। 

उपाय: बृहस्पति बीज मंत्र का जाप करें- ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:’

वृषभ


गुरु के मार्गी होने से रूका या अटका हुआ धन प्राप्त होगा, हालांकि इसके साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे। गुरु की कृपा से नौकरी और व्यवसाय में तरक्की होगी। बिजनेस करने वाले जातकों को नये कॉन्ट्रेक्ट मिलेंगे। वहीं नौकरी पेशा जातकों को भी तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे, साथ ही अधिकारियों से मतभेद खत्म होंगे। अविवाहित युवक-युवतियों के लिए विवाह के योग बनेंगे और इस संबंध में आ रही बाधाएँ दूर होंगी। यदि किसी खास काम को लेकर कोई योजना बना रखी है तो उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

उपाय: गुरुवार को हल्दी व चना दाल दान में दें और रोजाना गाय को रोटी खिलायें।

मिथुन


देवगुरु बृहस्पति की कृपा से स्थाई संपत्ति के प्रबल योग बनेंगे। वे जातक जो लंबे समय से नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं, उन्हें इस कार्य में आशा अनुरुप सफलता मिलेगी और नये कार्य को प्रारंभ करने में आ रही सभी परेशानियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों में और मधुरता आएगी, साथ ही संभावना है कि आप अपने प्रियतम के साथ विवाह के बंधन में बंध जाएँ। गुरु का मार्गी होना आपके लिए आर्थिक रूप से भी लाभकारी होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में उन्नति प्राप्त होगी। छात्र जातकों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

उपाय: ब्राह्मण को शक्कर दान करें और गाय को रोटी खिलाएं।


कर्क


गुरु का मार्गी होना कर्क राशि वाले जातकों के लिए भाग्योदय का कारक बन सकता है। भूमि, भवन और प्रॉपर्टी संबंधित कार्यों में आ रही अड़चनें समाप्त होगी। गुरु की कृपा से वाहन खरीद के योग बनेंगे, साथ ही यात्राओं से धन लाभ होने की संभावना होगी। बृहस्पति के प्रभाव से धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और इसके प्रभाव से परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

उपाय: बृहस्पति बीज मंत्र का जाप करें- ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:’

सिंह


देवगुरु बृहस्पति की कृपा से समाज में किसी पद की प्राप्ति होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। धर्म और अध्यात्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग भी बनेंगे। विशेषकर छात्र जातक उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। विवाह संबंधी मामलों में आ रही अड़चनें दूर होंगी और शादी होने की संभावना बनेगी। गुरु के मार्गी होने से व्यापारी वर्ग को अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती है हालांकि इन यात्राओं से धन लाभ भी होगा। सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी, साथ ही नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे।

उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ का पूजन करें।

कन्या


गुरु के मार्गी होने पर कन्या राशि के जातकों को व्यावसायिक लाभ मिलने की संभावना है। वे जातक जो लंबे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें राहत मिलेगी, साथ ही मानसिक तनाव और परेशानियों का भी अंत होगा। वे सभी योजनाएं सफल होंगी, जिनके बारे में आपने सोच रखा है। इन योजना और कार्यों के सफल होने से धन लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक रिश्तों के लिहाज से भी अच्छा समय आने वाला है। परिवार में आपके निर्णयों को सराहा और स्वीकार किया जाएगा।

उपाय: अपने घर में नियमित रूप से कपूर का एक दीया जलायें।


तुला


देव गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से तुला राशि के जातकों को कई सौगातें मिलने की संभावना है। आपको कई सुनहरे अवसरों का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा। हालांकि इन मौकों को आपको पहचानना होगा। धन वृद्धि होने के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। यह समय आपसी संबंधों के लिए अच्छा होगा। इस दौरान रिश्तों में सुधार होगा। बस अहंकार त्याग कर अपने टूटे हुए रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करें। आर्थिक तरक्की की दृष्टि से भी उत्तम योग बनेंगे और आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।

उपाय: गुरुवार के दिन शुद्ध घी का दान करें।

वृश्चिक


गुरु के मार्गी होने से वृश्चिक राशि वाले जातकों को इच्छित सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य व योजना के लिए अनुकूल समय होगा। आप भूमि, भवन या घर का सौंदर्यीकरण करवाने का विचार बनाएंगे। इसके साथ ही वाहन खरीद के योग भी बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। प्रेम संबंधी मामलों के लिए भी यह समय अच्छा होगा। आप अपने प्रियतम के साथ विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं विवाहित जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

उपाय: श्री शिव रुद्राभिषेक कराएं।

धनु


देवगुरु बृहस्पति की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उत्तम योग बनेंगे। वे जातक जो मानसिक और आर्थिक संकटों से परेशान हैं उनकी सभी समस्याएँ दूर होंगी। आय के नये साधन बनेंगे और धन अर्जन होगा। वे जातक जो बिजनेस करते हैं उनके व्यापार में विस्तार होगा और सफलता मिलेगी। वहीं वे जातक जिन्हें नौकरी की तलाश है उन्हें रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। बस नकारात्मक विचार वाले लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। गुरु के प्रभाव से धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।

उपाय: बृहस्पति यंत्र की स्थापना करें और उसकी नियमित पूजा करें।


मकर


बृहस्पति का मार्गी होना भाग्योदय की संभावना को दर्शाता है। इसके परिणामस्वरुप आप कोई बड़ी योजना बनाने में सफल होंगे। धन के नये साधन प्राप्त होंगे। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में चल रही उठापटक बंद होगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। वे जातक जो विदेश या तीर्थ यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं उनके लिए समय बहुत शुभ है। बाहर की यात्रा करने से आपके अंदर वैचारिक परिवर्तन होंगे। गुरु की कृपा से इस समय में आप कोई नया कारोबार भी शुरू कर सकते हैं।

उपाय: हर गुरुवार को सुबह के समय पीपल के वृक्ष को बिना स्पर्श किये जल चढ़ाएं।

कुंभ


गुरु मार्गी होने से आर्थिक तरक्की के लिए किये गये प्रयासों में सफलता मिलेगी। यानि अगर आपने पूर्व कोई कोशिश की है तो उसका फल अब मिलने वाला है। वे जातक जो बिजनेस करते हैं लेकिन लाभ नहीं होने से परेशान हैं, वे लोग अपने व्यवसाय में परिवर्तन कर सकते हैं। वहीं नौकरी पेशा जातकों के ट्रांसफर के योग बन रहे हैं, साथ ही अधिकारी वर्ग के सहयोग से प्रमोशन मिलेगा और सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी। अविवाहित युवक-युवतियां शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसके अतिरिक्त कुंभ राशि के जातकों को नये वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति होगी।

उपाय: पेंट या शर्ट की जेब में पीले रंग का रुमाल रखें और मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

मीन


बृहस्पति के मार्गी होने से मीन राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र में स्वयं को स्थापित करने में कामयाब होंगे। वे जातक जो विवाह की तैयारी में हैं उनके लिए बेहद शुभ समय है। क्योंकि गुरु की कृपा से शादी में आ रही बाधाएँ दूर होंगी। वहीं विवाहित जातकों के जीवन में मधुरता और बढ़ेगी। यदि कोई अनबन चल रही है तो वह दूर हो जाएगी। आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी और नये कार्यों का शुभारंभ होगा। पैतृक संपत्ति मिलने से प्रसन्नता होगी।

उपाय: पुखराज रत्न को सोने की अंगूठी में जड़वा कर गुरुवार के दिन तर्जनी अंगुली में धारण करें।



रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Related Articles:

No comments:

Post a Comment