शारदीय नवरात्रि नवमी पूजा विधि और साप्ताहिक राशिफल (अक्टूबर 10 से 16)

माँ सिद्धिदात्री शारदीय नवरात्रि के 9 दिन पर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती है। माँ सिद्धिदात्री केतु ग्रह का प्रतीक भी मानी जाती हैं। इस दिन जो भी भक्त पूरे विधि-विधान के साथ देवी सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना करते है देवी उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।




नवमी तिथि को आदि शक्ति के नौवें स्वरूप माँ सिद्धिदात्री के रूप में पूजन किया जाता है। अपने भक्तों को सर्वसिद्धि देने वाली होने से ही इनका नाम सिद्धिदात्री पड़ा है। माँ सिद्धिदात्री की चार भुजाएं हैं जिसमें दाहिनी ओर की नीचे वाली भुजा में चक्र व ऊपर वाली भुजा में गदा है। बायीं ओर की ऊपर वाली भुजा में शंख व नीचे वाली भुजा में कमल पुष्प है। माँ सिद्धिदात्री का आसन कमल पुष्प माना गया है। इनको भोग के रूप में खीर प्रिय है। इनकी पूजा-आराधना करने से निर्वाण चक्र जाग्रत होता है। जिससे हर प्रकार की ऋद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है तथा जीवन में आने वाले दुःख दूर होते हैं। इस दिन कन्या पूजन करने का बड़ा महात्मय है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव ने सभी प्रकार की सिद्धियों को पाने के लिए देवी सिद्धिदात्री की उपासना की थी। तब देवी ने उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर शिव जी को सभी सिद्धियाँ दीं। तब शिव जी का आधा शरीर देवी सिद्धिदात्री का हो गया। जिसके बाद शिव जी को अर्धनारीश्वर कहा गया।



देवी सिद्धिदात्री के विषय में और अधिक जानकारी के लिए, यहाँ क्लिक करें

पारणा मुहूर्त-11 अक्टूबर 2016 को विजया दशमी है। इस दिन सुबह 06:23 के बाद पारणा शुरु होगा।

सिद्धिदात्री मंत्र:- माँ सिद्धिदात्री का मंत्र इस निम्नलिखित है। इस मंत्र का अधिकाधिक जाप करने से जीवन में आने वाली समस्त समस्याओं से मुक्ति मिलती है। 

ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः॥

प्रार्थना मंत्र:- पूजन के बाद मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु नीचे दिए गए मंत्र से देवी की प्रार्थना करनी चाहिए। 

सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥

स्तुति:- देवी की स्तुति करने का मंत्र निम्नलिखित है। इस मंत्र के द्वारा स्तुति करने से माँ सिद्धिदात्री प्रसन्न होकर मनुष्य की समस्त कामनाओं को पूर्ण करती है। 

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

नीचे दिए गए पदार्थों का उपयोग आश्विन शुक्ल पक्ष नवरात्र की नवमी तिथि के अवसर पर देवी सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए एवं केतु ग्रह को मज़बूत करके अच्छे परिणाम ग्रहण करने के लिए किया जाता है।


इनमे से किसी भी पदार्थ को घर बैठे मंगाने के लिए यहाँ क्लिक करें

शरद नवरात्रि की पूजा विधि विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: शारदीय नवरात्रि 2016 - पूजा विधि

एस्ट्रोसेज की ओर से आपको शरद नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएँ l 

माँ सिद्धिदात्री आपकी सभी मुरादें पूरी करें।

साप्ताहिक राशिफल 


जानें कैसे बीतेगा आपका यह सप्ताह और क्या कहते हैं आपके सितारे? अक्टूबर 10 से अक्टूबर 16, 2016 तक का साप्ताहिक राशिफल यहाँ दिया जा रहा है। इसमें दी गई सारी भविष्यवाणियाँ हमारे ज्योतिषियों ने ख़ास आपके लिए तैयार की हैं। 

मेष


मेष राशि के जातकों के लिए, दांपत्य जीवन बड़ा ही सुखमय रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो शुभ समाचार के संकेत हैं। शत्रुओं से सावधान रहें, वो आपको नुकसान पंहुचा सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें। पक्षियों से प्रेम करें, जीवन में कुछ उतार चढाव संभावित हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए सामान्यत: अनुकूल है। आप न केवल अपनी भावनाओं को तृप्त रखने में कामयाब रहेंगे बल्कि अपने काम को पूरा करके प्रेम के लिए पूरा समय निकाल लेंगे। सप्ताह की शुरुआत अच्छी है। किसी सहकर्मी से आत्मीयता बढ़ सकती है। सप्ताह का मध्य अच्छा लेकिन मर्यादित रहना होगा। सप्ताहांत औसत रह सकता है। 

उपाय: अपने दुश्मनों से दूरी बनाये रखें 

लव रेटिंग: 3/5


वृषभ


वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहने वाला हैं। इस सप्ताह आपकी आय स्थिर रहेगी, पर आपके स्वाभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। बच्चों की तरफ से कुछ अच्छे समाचार के संकेत हैं। सितारों के अनुसार, यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी से खुश नही हैं तो आपको अपनी कार्यकुशलता बढ़ानी होगी। आपके लिए एक सलाह है, यदि आप खुशियां चाहते हैं तो अपना ज्यादा टाइम अपने परिवार के साथ बिताएं।

प्रेमफल: इस सप्ताह प्यार के मामले में काफ़ी अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। यदि किसी को प्रपोज करने का इरादा है तो उसमें कामयाबी मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी भाग दौड़ भरी हो सकती है लेकिन सप्ताह के मध्य में आप काम और प्यार के बीच सामंजस्य बिठा कर जीवन का आनंद लेंगे। सप्ताहांत और भी अच्छे परिणामों को देने का वादा कर रहा है। 

उपाय: अपने पसंदीदा काम को पूरे मन से करें 

लव रेटिंग: 3.5/5


मिथुन


मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सकारात्मक परिणाम से भरपूर है। राजनीति और समाजसेवा से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुन्दर जायेगा, अन्य क्षेत्रों से जुड़े जातकों की भी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने क्रोध पर संयम रखें, कुछ मतभेद संभव हैं। इस सप्ताह कुछ नए रिश्ते बन सकते हैं। पठन पाठन से जुड़े व्यक्ति कुछ और अच्छा करेंगे।

प्रेमफल: सप्ताह का इशारा यही है कि प्यार के मामले में थोड़े सजग और सचेत रहेंगे तो बहुत अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। हालांकि सचेत रहने की जरूरत केवल शुरुआती दिनों में ही रहेगी। सप्ताह के मध्य में कहीं घूमने फिरने या फ़िल्म देखने का प्रोग्राम बनेगा। सप्ताहांत और भी अनुकूल है, यह पिछले दिनों की सारी भरपाई कर देगा। प्यार का पूर्ण आनंद मिलेगा। 

उपाय: अपना मन और दिमाग शांत रखें 

लव रेटिंग: 3/5


कर्क


कर्क राशि वालों का भाग्य अच्छा है। आनंद की अभिलाषा रखने वालों को कठिन परिश्रम करने की जरुरत है, यही परिश्रम आपकी प्रसिद्धि का कारण बनेगा। इस सप्ताह आपके घर में किसी उत्सव के संयोग हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आपकी प्रवृत्ति और इच्छाशक्ति में बदलाव के संकेत हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह चिंताजनक है, सर दर्द से सम्बंधित समस्या हो सकती है।

प्रेमफल: प्रेम प्रसंग के लिए यह सप्ताह औसत रहेगा। हालांकि यदि साथ बैठ कर ढेर सारी बातें करने का मौका तलाश रहे हैं तो मौका मिल जाएगा। शुरुआती दिनों में किसी के सामने विवाह प्रस्ताव रखने का इरादा है तो उसकी पूर्ति होती नज़र आ रही है लेकिन मध्य में मर्यादित रहना होगा। सप्ताहांत के औसत रहने के योग हैं, साथ में किसी धर्मस्थल पर जाना शुभ रहेगा।

उपाय: अपने लक्ष्य को पाने के लिए महनत करें 

लव रेटिंग: 2.5/5


सिंह


सिंह राशि वालों, कुछ अप्रिय घटनाओं का सामना हो सकता है। यात्रा के समय खान पान का विशेष ध्यान रखें। आपका भाग्य आपका बहुत साथ नहीं दे रहा है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आपके जीवन में आय के संयोग बन रहे हैं। सप्ताहांत में परिवार के साथ सैर सपाटे पर जाने की सम्भावना प्रबल है। एक महत्वपूर्ण सलाह शराब पीकर वाहन ना चलायें।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर सप्ताह प्रेम के लिए अधिक अनुकूल नहीं है। शायद साथ मिलने के मौके कम मिल पाएं। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी नोक झोक हो सकती है लेकिन इन सबके बावजूद प्रेम प्रगाढ़ रहेगा। सप्ताह का मध्य भी अनुकूल है। विवाहितों को और भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे लेकिन सप्ताहांत में संयमित रहना अधिक अच्छा रहेगा।

उपाय: शराब पी कर वाहन न चलाएं 

लव रेटिंग: 2.5/5


कन्या


कन्या राशि वालों, आपका घरेलू जीवन बहुत ही आनंदपूर्वक बीतेगा। जबकि शादीशुदा जातकों को भी कुछ आकर्षक क्षणों की अनुभूति होगी। और अविवाहितों के भी सम्बन्ध के योग हैं। लंबे समय से चले आ रहे मतभेद ख़त्म होंगे। बड़ों और सहकर्मियों से यथोचित आचरण करें।

प्रेमफल: इस सप्ताह प्यार में अनुकूलता देखने को मिलेगी लेकिन कामों की अधिकता के कारण कभी कभी प्रेम के लिए समय कम मिल पाएगा। शुरुआती दिनों में किसी सहपाठी या सहकर्मी से आंखें चार होने के योग हैं। मध्य में थोड़ी नोक झोक लेकिन प्रेम भी रहेगा। वहीं सप्ताह के अंत में बेहतरीन आनंद मिलने के योग हैं विवाहितों को और भी अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं।

उपाय: अपने सहकर्मियों के साथ मेलजोल बढ़ाएं 

लव रेटिंग: 3/5


तुला


तुला राशि वालों, कपल्स के लिए यह सप्ताह बहुत ही मनभावन रहने वाला है। इस सप्ताह निश्चित ही आप अपने रिश्तों को एक नया आयाम देंगे। आपके रिश्तों में कुछ नए लोगो के बढ़ने की संभावना है। कुछ प्रतिभावान व्यक्तियों से मिलने का मौका मिल सकता है। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। किसी यात्रा के चलते लाभदायक परिणाम के संयोग हैं। नकारात्मक प्रभाव से बचें। 

प्रेमफल: इस सप्ताह प्यार में मिले जुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। शायद यात्राओं के कारण लव पार्टनर से मिलने का समय कम मिल पाएगा। हालांकि यदि आप अब तक अकेले तो यात्रा के समय किसी से आंखें चार हो सकती हैं। शुरुआती दिन औसत रहेंगे लेकिन मध्य काफ़ी अच्छा रहने वाला है। सप्ताहांत भी अच्छा है लेकिन थोड़ी बहुत नोक झोक सम्भव है।

उपाय: नकारात्मक विचार मन में न आने दें 

लव रेटिंग: 2.5/5


वृश्चिक


वृश्चिक राशि वालों, इस सप्ताह स्थानांतरण या पदोन्नति का संयोग है। छात्रों को सफलता निश्चित मिलेगी। संयम बनाये रखें, कुछ अप्रिय घटना घट सकती है।आप कुछ आक्रामक हो सकते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में झगड़ों से दूर रहें। बिना कोर्ट कचहरी के चक्कर में पड़कर मामले सुलझाना बेहतर होगा।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्यार के लिए मिला जुला रहने वाला है। हालांकि कामों के दवाब के चलते प्रेम के लिए समय कम मिलेगा फ़िर भी जितना भी समय मिलेगा आप उसको इंज्वाय करेंगे लेकिन प्रेम में पारदर्शिता बनाए रखनी होगी। सप्ताह की शुरुआत साथ में घूमने व मनोरंजन के मौके देगी। मध्य में मूड थोड़ा बिगड़ा रह सकता लेकिन सप्ताहांत काफी अनुकूल रहने वाला है।

उपाय: कानूनी मामलों में सतर्क रहें 

लव रेटिंग: 2.5/5


धनु 


धनु राशि वालों, बच्चों की वजह से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। इस सप्ताह आप नये वाहन की ख़रीददारी कर सकते हैं।भाग्य आपके साथ है, इसलिए इसका सही इस्तेमाल करें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में फायदा हो सकता है। बड़ों का ख्याल रखें। मौसमी बीमारियों के मामले में विशेष ध्यान रखें, अन्यथा इससे आपकी कार्यशक्ति प्रभावित हो सकती है। 

प्रेमफल: सामान्यत: सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है लेकिन बीच बीच में कुछ नोक झोक भी सम्भावित है। हालांकि इस लड़ाई में प्रेम भी छुपा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में बहस या विवाद करने से बचें। सप्ताह के मध्य में साथ में घूमें फिरें, आनंद लें लेकिन ध्यान ये रखें कि आपका प्यार सबकी नज़रों में न आएं। सप्ताहांत के औसत रहने के योग हैं। 

उपाय: परिश्रम करते रहें 

लव रेटिंग: 3/5


मकर


मकर राशि वालों, छात्रों और कार्यरत जातकों के नौकरी में बदलाव के लिए यह समय शुभ है, कुछ आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। अपने महत्वपूर्ण विचार दूसरों से शेयर न करें, दूसरे इसका लाभ उठा सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते बनाये रखें। स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्या हो सकती है। जुए और अन्य बुरी आदतों से दूर रहें। 

प्रेमफल: सप्ताहांत सामान्यत: प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा है लेकिन किसी कारण से मिलना मिलाना कम ही हो पाएगा। हालांकि यदि साथी दूर रह रहा हो तो आप यात्रा कर उससे मिलने जा सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अनुकूल है। किसी को प्रपोज करना हो तो कर सकते हैं। आपकी भावनाओं की कद्र होगी। सप्ताह का मध्य कम अनुकूल है लेकिन सप्ताहांत उत्तम रहेगा।

उपाय: जल्दी पैसे बनाने के लिए गलत काम न करें 

लव रेटिंग: 4/5


कुंभ


कुम्भ राशि वालों, व्यावसायिक जीवन पर विशेष ध्यान दें। इस सप्ताह अपने व्यय पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा आर्थिक मंदी के शिकार हो सकते हैं। बिना मामले को भलीभांति समझे किसी परिणाम पर ना जाएँ अन्यथा भारी नुकसान में पड़ सकते हैं। पारिवारिक मामलों में समरसता बनाये रखें। 

प्रेमफल: इस सप्ताह प्रेम में कम अनुकूलता रहेगी ऐसे में अड़ियल रुख अपनाने बचें। साथी के स्वास्थ्य व भावनाओं की कद्र करें। शुरुआती दिनों में किसी कारण से मिलना कम हो पाएगा। सोशल मीडिया पर किसी को प्रपोज करने से बचें। मध्य में रिश्ते काफ़ी भावनापूर्ण रहेंगे। वहीं सप्ताहांत में रिश्तों के बेहतर रहने के योग बन रहे हैं।

उपाय: हर तरह के ज़रूरी मामलों में सतर्क रहें 

लव रेटिंग: 2/5


मीन


मीन राशि वालों, कार्यक्षेत्र में विशेष प्रदर्शन के योग हैं। उच्च सहकर्मियों की प्रसंशा से बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता निश्चित है। छात्रों को कार्य के अनुरूप परिणाम मिलेगा। परिवार के साथ मधुर सम्बन्ध बनाये रखें। घर में बच्चे आपकी खुशियों का कारण बनेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए विशेष ध्यान दें। 

प्रेमफल: सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी रहेगी। इस समय आपके प्रेम में नवीन ऊर्जा का संचार होगा। किसी को प्रपोज करने का मन हो तो स्थिति परिस्थिति देख कर निर्णय ले सकते हैं। मध्य में अधिक अनुकूल परिणाम नहीं मिल पाएंगे लेकिन सप्ताहांत बेहतर है, इस समय अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। 

उपाय: जिन मामलों से नाता न हो उन से दूर रहें 

लव रेटिंग: 2.5/5

Related Articles:

No comments:

Post a Comment