गोवर्धन पूजा मुहूर्त 2016 एवं साप्ताहिक राशिफल

हिन्दू पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को कीजाती है। इस दिन बलि प्रतिपदा का भी महत्व है। इसके अलावा इसी दिन से गुजराती नव वर्ष का प्रारंभ भी माना जाता है। तो आइए इस दिन के ख़ास मुहूर्त और महत्व के बारे में जानते हैं।




गोवर्धन पूजा


गोवर्धन पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को की जाती है, जो दिवाली के ठीक एक दिन बाद आती है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण की इंद्र देव पर विजयी के रूप में प्रचलित है। कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन अपनी एक उंगली से उठाकर गाँव वालों को इंद्र देव के प्रकोप से बचाया था।

गोवर्धन पूजा मुहूर्त


प्रात: काल मुहूर्त06:32 से 08:45 समयावधि = 2 घंटे 12 मिनट
सायं काल मुहूर्त15:23 से 17:36समयावधि = 2 घंटे 12 मिनट
      
नोट: ऊपर दिया गया पूजा का मुहूर्त नई दिल्ली के लिए है। अपने शहर के अनुसार मुहूर्त जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: शहर के अनुसार मुहूर्त

गोवर्धन पूजा विधि


  • गाय के गोबर और स्वच्छ मिट्टी से भगवान कृष्ण की प्रतिमा बनाएँ
  • प्रतिमा को मुकूट, बाँसूरी और आभूषण से सजाएँ
  • अन्नकूट, गन्ना, मिठाई, गाय का कच्चा दूध और दही अर्पण करें
  • चावल और सिन्दूर से एक थाली सजाकर उसमें घी के दीये जलाएँ
  • अब प्रतिमा के चारो ओर परिक्रमा करें
  • अब आरती के साथ पूजा का समापन करें

बलि प्रतिपदा


बहुत से लोग आज के दिन को बलि प्रतिपदा के रूप में मनाते हैं। यह ख़ासकर महाराष्ट्र में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु ने आज ही के दिन वामन रूप में राजा बलि को पाताल लोक में पहुँचाया था। उसके बाद उन्होंने राजा को वरदान दिया कि बलि प्रतिपदा के दिन वे अपनी प्रजा से भेंट कर सकते हैं, इसलिए महाराष्ट्र के लोग आज के दिन उनके स्वागत की तैयारी बड़े ही धूम-धाम से करते हैं।

गुजराती नव वर्ष 

गुजराती नूतन वर्ष गोवर्धन पूजा के दिन से ही प्रारंभ माना जाता है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि होती है। कभी-कभी हिन्दू पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा गुजराती नव वर्ष से एक या दो दिन पहले की जाती है। इस प्रतिपदा से विक्रम संवत् 2073 प्रारंभ हो जाएगा। आज के दिन गुजरात में नई बही-ख़ाते की पूजा करते हैं और पुरानी बही-ख़ाते को बंद कर देते हैं। नई बही-ख़ाते की शुरूआत लक्ष्मी पूजा के साथ होती है।

हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। इन्हीं आशाओं के साथ आप सभी को गोवर्धन पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएँ।

साप्ताहिक राशिफल


क्या आप अपने आने वाले समय के बारे में जानना चाहते हैं? क्या आप अपने आने वाले सप्ताह की प्लानिंग करना चाहते हैं? तो पढ़िए हमारा यह साप्ताहिक राशिफल 2016 यहाँ। इसके ज़रिए आप जान सकेंगे अपना प्रेम राशिफल व राह में आने वाली बाधाओं का समाधान और वह भी एक दम मुफ़्त में।

मेष


आपके लिए यह भाग्यशाली सप्ताह रहने वाला है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा सप्ताह बीतेगा और दोस्तों की हर प्रकार से मदद भी मिलेगी। आप ऊँचाइयों को पाने कामयाब होंगे। प्रेम व पेशेवर जीवन में आप ख़ुद को एक सफल व्यक्ति महसूस करेंगे। आपकी विचारणीय शक्ति मजबूत होगी और पर्सनाल्टी का भरपूर विकास होगा। इस सप्ताह आप विनम्र रहें।

प्रेमफल: यह सप्ताह प्रेम में पारदर्शिता रखने की बात कर रहा है। एक दूसरे पर संदेह बिल्कुल नहीं करना है। यदि आप ऐसा करने में सफल रहते हैं तो सप्ताह की शुरुआत काफ़ी आनंददायी रहने वाली है। सप्ताह के मध्य में वासनात्मक विचारों पर नियंत्रण रखना होगा। सप्ताहांत बेहतर परिणाम देगा। किसी सहकर्मी से प्रेम होने की स्थिति में और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: अपनी शांति को न खोएँ।


वृषभ


यह सप्ताह आपको मिलाजुला परिणाम देगा। पेशेवर जीवन बेहतरीन लम्हों का अहसास होगा। आपकी कामना पूर्ण होने के भी योग हैं, हालाँकि सामाजिक जीवन में किसी अप्रिय घटना के घटने की संभावना है। आपकी किस्मत के सितारे बुलंद हैं, लेकिन ऐसा भी न करें आप पूरी तरह इसी पर निर्भर हो जाएँ। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। फ़ैमिली से आपका पूरा समर्थन प्राप्त होगा। शराब इत्यादि का सेवन न करें।

प्रेमफल: यह सप्ताह सावधानी से काम लेने का संदेश दे रहा है। एक दूसरे से बेवजह नोक झोक बिल्कुल न करें। आपसी संदेह भी नहीं करना है। यदि आप ऐसा कर पाते हैं तो प्रेम में कमी बिल्कुल नहीं आएगी। शुरुआत के दिन अनुकूल रहेंगे लेकिन सप्ताह के मध्य में सावधानी बहुत जरूरी होगी। सप्ताहांत अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा लेकिन मर्यादित आचरण बहुत जरूरी रहेगा। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: किस्मत की बजाय अपनी योग्यता पर भरोसा करें।


मिथुन


यह सप्ताह आपके लिए शानदार है। यदि हम आपके पेशेवर जीवन की बात करें तो इसमें आपको निश्चित ही कोई अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। जैसे की आपका प्रमोशन अथवा इंक्रीमेंट हो सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी, हालाँकि छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं। घरलु ख़र्च में पैसा ख़र्च हो गा। आपकी रुचि आध्यात्म एवं सामाजिक सेवा में लगेगा।

प्रेमफल: सप्ताह सामान्यत: अनुकूल रहने वाला है, लेकिन प्यार में बड़ा वाला जोख़िम उठाने से बचना होगा। साथ ही वासनात्मक विचारों को निरंकुश होने से बचाना होगा। हालाँकि सप्ताह की शुरुआत बहुत प्यारी रहने वाली है। मध्य भी हल्की नोकझोक के बाद प्यार को बढ़ाने वाला रहेगा, लेकिन सप्ताहांत कुछ कमजोर रह सकता है। उस समय पूर्णत: मर्यादित रहना होगा।

भाग्यस्टार: 2.5/5

उपाय: दूसरों के कार्यों में दखल न दें।


कर्क


यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। हो सकता है कि आप इस वीक कोई नया रिलेशन बनाएँ। क़ारोबार में कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लिहाज़ा इसके लिए तैयार रहें और कोई रणनीति बनाएँ। ऑफ़िस कर्मियों को लाभ होगा। अंत में यही कि आप अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें दारू पीकर वाहन चलाने से बचें।

प्रेमफल: इस सप्ताह समझदारी से काम न लेने पर आपसी लड़ाइयां रह सकती हैं। ऐसे में वाणी पर पूरी तरह से संयम रखना होगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन बाकी के दिनों में पुरानी बातों को कुरेद कर नाराजगी पैदा न करें। सप्ताह का मध्य भाग अपेक्षाकृत औसत रह सकता है लेकिन सप्ताहांत में बेहतरी रहेगी, विवाहितों को काफ़ी अच्छे परिणाम मिलेंगे।

भाग्यस्टार: 2.5/5

उपाय: प्रेमजीवन को लेकर सावधान रहें।


सिंह


इस हफ़्ते आपको मानसिक तनाव रह सकता है, परंतु आप इस तनाव को दूर भी कर सकते हैं। चुगलखोल न बनें। पारिवार में सामंजस्य और शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। अपने ग़ुस्से पर क़ाबू पाएँ।

प्रेमफल: कुछ व्यक्तिगत या घरेलू कारणों से इस सप्ताह आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। यही कारण है कि प्रेम के प्रति रुचि कम रहेगी। ऐसे में बेहतर होगा कि प्यार के लिए थोड़ा सा समय निकालें और कम समय में ही पार्टनर के प्रति ज़िम्मेदारियों को पूरा करें। सप्ताह की शुरुआत अच्छी है, जबकि मध्य कमजोर है। वहीं सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: ख़ुद को तनाव से दूर रखें।


कन्या


इस सप्ताह आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। आपका पेशेवर जीवन भी शांत रहेगा, हालाँकि कुछ अप्रत्याशित घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपका ख़र्चा बढ़ेगा। यदि आप अपने इस ख़र्चे पर लगाम लगाने में कामयाब होते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बेहद सुखद रहेगा। परिवार के लिए अच्छा समय आ रहा है। वहीं किसी भी निर्णय को लेने में दोस्तों से आपको सपोर्ट मिलेगा। हो सकता है आप इस वीक कोई नया मोबाइल ख़रीदें।

प्रेमफल: सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके मिले जुले परिणाम देने वाला रह सकता है। जब भी मौका मिले पार्टनर के साथ मनोरंजन करने जरूर जाएं। शुरुआती दिनों में साथ में रुचिकर भोजन करें। मध्य में कोई इमोशनल फ़िल्म साथ में देखें। एक दूसरे की कमियों और दु:खती रग कर हाथ न रखें। सप्ताहांत के मजेदार रहने के योग बन रहे हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: बुद्धिमानी से धन को ख़र्च करें।


तुला


यह सप्ताह आपके लिए पूरा मनोरंजन से भरा हुआ है। परिवार, दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ आप किसी सुहानी यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफ़िस जाने वालों की सैलरी में इज़ाफ़ा संभव है। हो सकता है आपका प्रमोशन भी हो। इससे आप ऑफ़िस के लक्ष्यों को आसानी से पा सकेंगे। बच्चों से कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। प्रेम रिश्ता आपका शादी के रिश्ते में तब्दील हो सकता है।

प्रेमफल: इस सप्ताह आपको अच्छे परिणाम देने का वादा कर रहा है। इन सबके बावजूद वाणी पर संयम रखना होगा, क्योंकि वाणी की अप्रियता प्रेम में कमी ला सकती है। हालांकि शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन मध्य में कोई बहस हो सकती है। सप्ताहांत में किसी सुरक्षित जगह पर मिलने का प्रयास सफल रहेगा। किसी महिला के सहयोग से आपका मिलन हो जाएगा।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें। 


वृश्चिक


इस सप्ताह आपका फ़ोन का बिल बढ़ेगा। आपका ज़्यादा समय सोशल मीडिया में बीतने वाला है। अच्छा होगा आप अपने प्यार के रिश्ते में पारदर्शिता रखें। ऑफ़िस का माहौल आपके अनुकूल होगा और बॉस से आपके संबंध सुधरेंगे। किसी भी क़ानूनी दस्तावेज को अच्छी प्रकार से पढ़कर उस पर हस्ताक्षर करें। जंक एवं मसालेदार भोजन से परहेज करें।

प्रेमफल: सप्ताह सामान्यत: अनुकूल है लेकिन स्वयं को गुस्सैल होने से रोकना शुरुआती दिन आपको मिलने के अधिक मौके न दे पाएं लेकिन आप फोन पर वीडियो कॉलिंग आदि के माध्यम से मिलन की अनुमूति कर सकते हैं। मध्य में मिले जुले परिणाम मिलेंगे लेकिन सप्ताहांत में आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। साथ मिलकर स्वादिष्ट भोजन व मनोरंजन कर सकते हैं।

भाग्यस्टार: 2.5/5

उपाय: सोशल मीडिया में अपना समय अधिक ज़ाया न करें। 


धनु


इस सप्ताप प्रेमी जोड़ों के लिए समय अच्छा गुजरेगा, लेकिन शादीशुदा लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आपका अनावश्यक ख़र्च कुछ ज़्यादा ही हो। कुछ अनावश्यक यात्राएँ भी योग में हैं। बड़ी ही बुद्धिमानी से उन्हें ख़ारिज़ करें। इस सप्ताह आप अपने व्यापार को बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। अपने समय का सदोपयोग करें। 

प्रेमफल: इस सप्ताह न केवल गुस्सा और विवाद से बचना होगा बल्कि एक दूसरे पर संदेह करने से भी बचना होगा। हालांकि शुरुआत में सब ठीक लग रहा है लेकिन किसी कारण से मिलना मिलाना कम हो पाएगा। मध्य ठीक है लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण न खोएं। सप्ताहांत में प्यारी बातें करके गिले शिकवे दूर करने का प्रयास करें, इससे प्रेम प्रगाढ़ होगा।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: अपने ख़र्च पर लगाम लगाएँ।


मकर


इस सप्ताह आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। पेशेवर जीवन में भी कुछ प्रतिकूल बदलाव होगा, लेकिन चिंता होने की ज़रुरत नहीं है। आप ऐसी परिस्थितियों का सामना करने में सबल हैं। दूसरों की ग़लतियों की अपेक्षा अपने पर ध्यान दें। लाभकारी यात्रा आपके योग में है। आप अपने परिवार के साथ बेहतर पल बिताएंगे।

प्रेमफल: सामन्यत तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंग में एक प्यारी खुशबू घोलने का प्रयास करेगा लेकिन किसी बात को लेकर जिद के कारण स्वाद बिगड़ने की भी सम्भावनाएं है। ऐसे में जिद को दूर रखें और प्रेम का पूरा आनंद लें। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी वहीं मध्य में संचार के माध्यमों से जुड़ाव बना रहेगा। जबकि सप्ताहांत आपको भावनात्मक संतुष्टि देने का वादा कर रहा है। 

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: अपनी पर्सनाल्टी को सुधारने का प्रयास करें।


कुंभ


इस सप्ताह को आप और भी शानदार बना सकते हैं, क्योंकि इसमें आपको सफलता पाने के तमाम मौक़े मिलेंगे। वहीं क़ारोबार में लाभ प्राप्त होगा। घर में मेहमान का आगमन भी हो सकता है, या फिर मिला-मिलाना भी संभव है। आप इस हफ़्ते परिवार के साथ छुट्टियों में भी जा सकते हैं। दोस्तों से मदद मिलेगी और आप अपने प्यार को सरप्राइज़ देने का प्लान कर सकते हैं। 

प्रेमफल: सामान्यत: सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। यदि अकेले हैं और पार्टनर की तलाश में हैं तो जरा सूझ बूझ के साथ पार्टनर का चयन करें। सप्ताह की शुरुआत तो अनुकूल है ही लेकिन सहकर्मी से प्रेम होने की स्थिति में जरा सावधानी से काम लें। मध्य और भी अच्छा परिणाम देगा। आप दिल की बात कह पाएंगे। सप्ताहां थोड़ा कमजोर रह सकता है, मिलना मुश्किल से हो पाएगा।

भाग्यस्टार: 3/5

उपाय: रोज़ाना ध्यान एवं योग करें।


मीन


इस सप्ताह आपका सुनहरा भविष्य नज़र आ रहा है, इसलिए यह समय भूतकाल को भुलाने और वर्तमान को सँवारने का है। कॅरियर में आगे बढ़ने के मौक़े आएंगे। कार्य के प्रति जज़्बा सीनियरों के द्वारा सराहा जाएगा, जबकि घर में ख़ुश एवं सामंजस्यपूर्ण वातावरण रहेगा। आपको कईं स्वादिष्ट व्यंजनों को चखने का मौक़ा मिलेगा। 
प्रेमफल: यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। हालांकि सप्ताह के शुरुआती दिन थोड़े कमजोर हो सकते हैं लेकिन धीरे-धीरे प्यार में बढ़ोत्तरी होने वाली है। मध्य में काम और प्रेम के बीच सामंजस्य बिठाने की कोशिश करें। सप्ताहांत अनुकूल है इस समय आप अपने दिल की बात अपने पार्टनर से कह पाएंगे और बदले में प्रेम की प्रगाढ़ता बढ़ने के योग बन रहे हैं।

भाग्यस्टार: 2.5/5

उपाय: अनावश्यक तनाव न लें।.


इस राशिफल के साथ हम आशा करते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए ख़ास हो। प्रेमफल हमारे ज्योतिषी पं. हनुमान मिश्रा द्वारा लिखा गया है।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment