शुक्र का वृश्चिक में गोचर आज - जानें क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव

शुक्र वृश्चिक में 13 अक्टूबर को गोचर करेगा। वृश्चिक में यह गुरु, शनि, और बुध के नक्षत्रों में भ्रमण करेगा। इसके प्रभाव सभी लोगों पर उनकी राशि अथवा लग्न अनुसार शुभ या अशुभ होंगे। आइये देखते हैं जातक पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है , जिन लोगों की शुक्र की अंतर दशा अथवा प्रत्यंर दशा चल रही होगी उनको इसके सर्वाधिक प्रभाव महसूस होंगे , अन्य के लिए उतना शुभ या अशुभ नहीं रहेगा।




मेष


आपके लिए शुक्र सप्तमेश और धनेश होकर अष्टम में आया है। आपको अपने व्यक्तिगत जीवन में थोड़ी असुविधा होगी, किन्तु साथ ही आपको जीवनसाथी के परिवार से कुछ उपहार आदि मिलने की भी सम्भावना है। आगे पढ़ें

वृषभ


अविवाहित लोगों के लिए प्रेम सम्बन्ध में उंच नीच बनी रहेगी। पारिवारिक लोगों के लिए स्नेह के अच्छे क्षण आते रहेंगे और आपको मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आगे पढ़ें

मिथुन


प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय नहीं है , संयम आवश्यक है। भाग्य भी आपको ऍन समय पर धोखा दे सकता है अतः कोई बड़े निर्णय फिलहाल न ही लें तो बेहतर है। आगे पढ़ें

कर्क


खर्च पर नियंत्रण आवश्यक है। निजी सम्बन्ध बहुत अच्छे नहीं रहने वाले। आपको सांगते कला मनोरंजन में अधिक रूचि जाग्रत होगी। इस क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला , जहां तक आपके काम काज का सम्बन्ध है सब ठीक ही रहेगा। आगे पढ़ें

सिंह


नौकरी पेशा लोगों के लिए बहुत यही अच्छा रहने वाला है , आपकी महिला /पुरुष मित्रों की संख्या बढ़ सकती है , आपको विपरीत लिंग के जातकों से अच्छा सहयोग मिल सकता है। आगे पढ़ें

कन्या


भाग्य का अच्छा सहयोग बना रहेगा। मीडिया आदि में लगे हुए लोगों को लाभ भी होगा और आगे बढ़ने के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। आपको अपने निवास के आस पास की जगहों पर जाने के काफी योग बनेंगे और आपको उनमें लाभ भी प्राप्त होगा। आगे पढ़ें

तुला


धन लाभ तो है ही, किन्तु स्वास्थ्य के सम्बन्ध में सजगता अधिक आवश्यक है। आपको खर्चे भी नियंत्रित रखने हैं और आमदनी को बचत में परिवर्तित भी करना है। आगे पढ़ें

वृश्चिक


आपको मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। विवाहित जीवन में सभी प्रकार का सुख मिलेगा। मित्रों से आपको लाभ होगा। आपके विपरीत लिंग के मित्रों में इजाफा हो सकता है। आगे पढ़ें

धनु


धन हानि से आपको बचना है - आपक ऐसा अपने खर्चे कम करके भी कर सकते हैं और दिखावटी चीज़ों का क्रय न करके भी आप अपना पैसा बचा सकते हैं। मन में इच्छा हो तो सब हो जाता है। आगे पढ़ें

मकर


जिनको अपनी नौकरी में मन नहीं लग रहा है, उनके लिए अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपको प्रयास तो करना ही चाहिए क्योंकि वही हाथ में रहता -है फल की चिंता मत कीजिये। आगे पढ़ें

कुम्भ


प्रेम संबंधों में सुधार होगा। आपके कामकाज की स्थति बेहतर होगी। यह बहुत अच्छा समय है जब आप अपना भाग्य आज़माएं क्योंकि भाग्येश दशम में आया है तो लाभ तो देगा - पुरुषार्थ आपको ही करना पड़ेगा , बाकी काम स्वयं ही हो जाएगा। आगे पढ़ें

मीन


आपको इस समय में अपने प्रयासों में पूर्ण समर्पण बनाये रखना है। भाग्य भी साथ ही है, और आपको अनेकों प्रकार से लाभ की सम्भावना है। धन के स्तोत्र मिल सकते हैं , नए मित्र बन सकते हैं जो आगे चल कर आपके काम भी आ सकते हैं। आगे पढ़ें

Related Articles:

No comments:

Post a Comment