बुध ग्रह का कुम्भ राशि में गोचर: मार्च 12 2014

 मार्च 12 2014 को बुध कुम्भ राशि में जा रहा है। यह शनि ग्रह की राशि है। राशियों पर बुध के गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं ‘पं. हनुमान मिश्रा जी’ से।

यद्यपि बुध इस वर्ष पहले ही यानी 26 जनवरी 2014 को कुम्भ राशि में जा चुका है लेकिन वह वक्री होकर 18 फरवरी 2014 को वापस मकर राशि में चला गया था। 28 फरवरी 2014 को यह मकर राशि में मार्गी हुआ और अब एक बार फिर से 12 मार्च 2014 को कुम्भ राशि में प्रवेश कर रहा है। कुम्भ राशि शनि ग्रह की राशि है। यहां स्थित बुध, बृहस्पति ग्रह के द्वारा दृष्ट रहेगा अत: यह समय शिक्षार्थियों और विद्यार्थियों के लिए अच्छा रह सकता है। लोगों के भीतर धार्मिक भावनाए जागृत होंगी। राजनेताओं का विवेक जागेगा। वे जनहित में चिंतन या सम्भाषण कर सकते हैं। सोने चांदी के भावों में अचानक कमी व अचानक ही बृद्धि के योग हैं। अनाज के भावों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है लेकिन हमारी राशियों पर बुध के इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं।


मेष: मित्र व सहयोगी सहायता करेंगे। इच्छा और महत्वाकांक्षाओं की सम्पूर्ति होगी। भाई या घनिष्ठ मित्र के बारे में कोई शुभ समाचार मिलेगा। इस दौरान आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध कायम होंगे।

वृषभ: इस अवधि में आप पूरी तरह कर्मठ रहेंगे। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। घर में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है।

मिथुन: अपनी बुद्धिमत्ता के कारण आप प्रचुर लाभ पायेंगे। अपने व्यवसाय में आप अच्छा काम करेंगे। यात्रा से भी लाभ प्राप्त करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे।

कर्क: यह समय आपसे मेहनत करवा सकता है। काम का बोझ अधिक होगा। आप कुछ हद तक चिड़चिड़े हो सकते हैं। किसी छोटी बात का बतंगड न बनाएं। बेकार की यात्राओं से बचें।घर परिवार का खयाल रखें।

सिंह: इस अवधि में आपका व्यापार या व्यवसाय बढ़ेगा और चमकेगा। स्त्री वर्ग से आपके क्षेत्र में सहायता मिलेगी। सुखद यात्रा की भी संभावना है। लाभप्रद सौदा करेंगे और आपके भागीदार व सहयोगी आपको अपना बेहतर सहयोग देंगे।

कन्या: बुध के इस गोचर के कारण आपकी नौकरी के हालात में सुधार होगा । लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कटु न बोलें अन्यथा विरोध हो सकता है और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। यात्राओं से बचें।

तुला: इस अवधि में आप अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण प्रचुर सम्मान प्राप्त करेंगे। नये उद्यम में सफलता मिलेगी। यह समय प्रणय और रोमान्स के लिये भी अच्छा है। पारिवारिक सुख बढा चढ़ा रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: आप अपना काम बहुत सलीके से करेंगे। आपकी व्यवसायिक योग्यता विकसित होगी। माता पिता से संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आप विलास सामग्री पर व्यय कर सकते हैं।

धनु: भाई बहिनों से सहायता मिलेगी। छोटी यात्राएं सफल होंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। कलात्मक क्षमता में भी विकास होगा। अगर आप प्रकाशन या ऐजेन्सी के काम से सम्बंधित हैं तो शुभ परिणाम सामने आयेंगे।

मकर: आपकी भाषा शैली काफ़ी प्रभावशाली रहेगी अत: इस अवधि में आप काफी प्रसिद्ध रहेंगे। आर्थिक रूप से भी समय अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों का बर्ताव अच्छा रहेगा। गूढ़ विज्ञान में भी आपकी रूचि बढे़गी।

कुम्भ: इस अवधि में आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी। आप अति सुखी रहेंगे। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण करने के लिये आप कड़ा प्रयत्न करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मीन: कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती है। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें। पारिवारिक मामलों में संयम के साथ काम लें। सम्भव है आपका झुकाव अध्यात्म की ओर हो।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment