शुक्र ग्रह का धनु राशि में प्रवेश (6 जनवरी, 2014)


शुक्र ग्रह धनु राशि में 6 जनवरी 2014 को प्रवेश कर रहा है। यह अग्नि तत्व राशि से पृथ्वी तत्व की राशि में प्रवेश करने जा रहा है। अतः इसके सभी राशियों पर विभिन्न प्रभाव होंगे। आइए जानते हैं क्या होंगे यह प्रभाव।

धनु राशि

विलासिता का कारक ग्रह शुक्र 6 जनवरी 2014 को धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। इसका आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।

मेष राशि:

इस अवधि में अपने कार्य क्षेत्र में आप महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापारी सहयोगियों या व्यवसायकि लोगों व ग्राहकों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। व्यापारिक यात्राओं की भी संभावना है। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में प्रचुर वृद्धि होगी। परिवारजनों का बर्ताव बहुत अच्छा रहेगा। 

वृषभ राशि:

इस अवधि में अगर आपकी पदोन्नति होने ही वाली है तो यह आपकी इच्छा के अनुरूप हो सकती है। पारिवारिक जीवन आपके लिये सुखद एवम् अनुकूल रहेगा। माता पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। आपका दिमाग धार्मिक क्रियाकलापों एवम् जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर भी आकृष्ट हो सकता है। 

मिथुन राशि:

इस अवधि में वासनात्मक विचारों को अपने पर हावी न होने दें। कोई ऐसा काम न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर आँच आए। हालांकि इस समय अचानक धन प्राप्ति की संभावना बन भी रही है फिर भी ख़र्चे पर नियंत्रण रखना होगा। व्यर्थ की यात्राओं से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का खयाल रखें।

कर्क राशि:

इस अवधि में आप अपने व्यवसाय और व्यापार में आप बहुत अच्छा करेंगे। आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। आनंद दायक यात्रा भी हो सकती है। आपका मिलनसार स्वभाव आपको बहुत सारे लोगों से जोड़ने में मददगार सिद्ध होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लेकिन छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ संभव। 

सिंह राशि:

इस अवधि में नौकरी के हालात अच्छे रहेंगे लेकिन काम का बोझ थकाने वाला रह सकता है। ख़र्चों पर नियंत्रण रखें। स्त्री वर्ग से संबंध बिगड़ने न दें। वासनात्मक विचारों से बचें। इस समय विरोधी प्रबल हो सकते हैं अत: अपने बचाव को लेकर चिंतन करते रहें। अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखें।

कन्या राशि:

इस अवधि में आप विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं की सम्पूर्ति होगी। संचार के माध्यम से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कला व संगीत इत्यादि में भी रुचि जागेगी। सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। 

तुला राशि: 

इस अवधि में कोई फायदे का सौदा हाथ लग सकता है। आमदनी भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रयत्नों में सफलता मिलेगी। आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पायेंगे। यात्राओं से भी लाभ मिलेगा। यानी कि यह समय हर लिहाज से अच्छा है।

वृश्चिक राशि:

इस अवधि में सौभाग्यशाली समय होने के कारण मनचाहा काम होता रहेगा। नौकरी के हालात में भी बेहतरी आएगी। आप अत्यधिक उत्साही और स्फूर्तिवान बने रहेंगे। लोगों से आपके सम्पर्क बढेंगे। छोटी यात्राओं एवं पारिवारिक जीवन में सब सुखद होगा। 

धनु राशि:

इस अवधि में आय में वृद्धि होगी। किसी संक्षिप्त मार्ग से भी आपके पास पैसा आ सकता है। लेकिन घरेलू चीजों के लिये कुछ ख़र्चे हो सकते हैं। स्त्री वर्ग का साथ आपको रूचिकर लगेगा। परिवार में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा। आप परिस्थितियों का बड़ी चतुरता से सामना करेंगे।

मकर राशि:

इस अवधि में अगर थोड़ी मेहनत करें तो अपनी आय को आप काफी बढ़ा सकते हैं। संगीत व साहित्य में आपकी रूचि रहेगी। आपके चारों ओर का वातावरण सुखद होगा। आप सुखी व सानन्द रहेंगे। विपरीत लिंग की ओर आपका झुकाव रहेगा। वैवाहिक या प्रणय सुख के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। 

कुम्भ राशि:

इस अवधि में आप सुविधा और विलास के साधनों पर खर्च करेंगे। वैवाहिक या प्रणय सुख की प्राप्ति होगी। लेकिन निरंकुश भोग वृती पर अंकुश लगायें अन्यथा इस वजह से कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं। आर्थिक रूप से समय सामान्य रहेगा। विरोधियों और प्रतिद्वन्दीयों से सावधान रहने की जरूरत है।

मीन राशि:

इस अवधि में हर प्रयास में सफलता मिलेगी। परिवार में सदस्यों की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं और इच्छाओं की पूर्ति होगी। मित्र और सहयोगी आपको पूरा सहयोग देंगे। यात्राओं से लाभ होगा। यद्यपि ख़र्चे अधिक होंगे लेकिन आमदनी भी होती रहेगी।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment