जनवरी 2014: मासिक राशिफल


2014 की शुभकामनाओं के साथ-साथ हम हाज़िर आपके जनवरी 2014 के राशिफल के साथ। जिसके माध्यम से आप जान पाएंगे कि जनवरी का महीना आपके लिए कैसा रहेगा। इसे जानकर आप अनुकूल समय का लाभ उठा पाएंगे और जो समय आपके लिए प्रतिकूल है उस समय सावधानी से काम लेकर परेशानियों से बच पाएंगे।

जनवरी 2014: मासिक राशिफल


मेष:

इस महीने की शुरुआत में सूर्य बुध चंद्रमा आपके भाग्य स्थान पर हैं। अत: माह भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है। मंगल की भी स्थिति बेहतर है। इन कारणों से आपका उत्साह देखने लायक रहेगा। दूर की यात्राएँ हो सकती हैं। उनके सफल रहने की भी उम्मीद है। इस समय आप बड़े पदों में बैठे लोगों से मिलेंगे और उनसे लाभ ले पाएंगे। शिक्षा और संतान को लेकर चली आ रही चिंताएँ दूर होंगी। लेकिन इस समय माता पिता तथा जीवनसाथी को लेकर चिंतन जरूरी होगा। हालांकि कार्य व्यापार के लिए माह शुभ अच्छा रहेगा। आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। उपाय के रूप में पिता या पिता तुल्य व्यक्ति की सेवा करें।

वृषभ:

महीने के प्रथम पक्ष वाले दिनों में सूर्य और बुध आपके आठवें भाव में हैं। फलस्वरूप आपको बेहतर परिणाम पाने के लिए बड़ी मेहनत करनी होगी। आपके वाहन में कुछ ख़राबी आने के योग बन रहे हैं। यदि कुछ नया करने जा रहे हैं तो बहुत विचार-विमर्श करके ही कोई निर्णय लें। लेकिन महीने के दूसरे पक्ष में आपकी समस्याएँ काफ़ी कम होंगी। कामों में सफलताएँ मिलेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लेकिन पंचम भाव में स्थित मंगल के कारण आप अपने प्रियजन या संतान से नाराज़ रह सकते हैं। उपाय के रूप में सूर्य भगवान को जल देना शुभ रहेगा। 

मिथुन:

मंगल चतुर्थ भाव में हैं, सूर्य सप्तम में, शनि राहु के साथ पंचम में होकर सूर्य को देख भी रहा है। बड़ा गुस्सा भरा हुआ है इस समय आपके मन में। लेकिन किसी और का गुस्सा किसी और पर निकालना तो उचित नहीं होता अत: ऐसा करने से आपको बचना होगा। कोई व्यापारिक निर्णय लेना हो तो बहुत सूझ बूझ के साथ ही लें। इस महीने जीवन साथी को लेकर या फ़िर कुछ घरेलू परेशानियों के कारण भी आप व्यथित रह सकते हैं। अत: इस समय भी संयम से काम लेने की आवश्यकता बनी रहेगी। परेशानी की स्थिति में सिंदूर मिले जल से सूर्य को अर्घ दें। 

कर्क:

पिछले महीने की शुरुआत की तुलना में इस महीने की शुरुआत आपके लिए बेहतर रहने वाली है और इसके पीछे मंगल महाराज की कृपा है। जो आपके तीसरे भाव में स्थित हैं। अत: आपका उत्साह और ऊर्जा आपको सफलता दिलाने में सहयोग करेगी। विरोधियों को परास्त करने में आप सफ़ल रहेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी करने के हालातों में सुधार भी होगा। लेकिन महीने के दूसरे भाग में सूर्य के गोचर की प्रतिकूलता के कारण आपको कार्य-व्यापार के साथ-साथ अपने घर परिवार और स्वास्थ्य का खयाल भी रखना होगा। उपाय के रूप में बजरंग बाण का पाठ करना शुभ रहेगा।

सिंह:

वैसे तो लगभग यह पूरा महीना ही आपके लिए शुभ रहेगा। लेकिन दूसरे भाव में स्थित मंगल आपकी वाणी में अप्रियता दे सकता है जिससे बने बनाए कामों के बिगड़ने का डर रहेगा। यही नहीं कुछ पारिवारिक विवाद भी हो सकते हैं अत: वाणी पर संयम रखना बहुत जरूरी होगा। हालांकि अन्य ग्रहों की अनुकूलता के कारण आप अचानक किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। मान सम्मान बढ़ेगा। काम धंधे या नौकरी के हालातों में सुधार भी सम्भव है। उपाय के रूप में विष्णु भगवान के मंदिर में संतरे दान करना शुभ रहेगा।

कन्या:

इस महीने क्रोध, मानसिक खिन्नता और अप्रिय सम्भाषण जैसे आवेगों का प्रभाव आप में देखने को मिल सकता है। अत: आपको अधिक अनुकूल परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। महीने के पहले पक्ष में आप स्वयं को थका हुआ भी अनुभव कर सकते हैं। महीने के दूसरे भाग में स्थितियाँ कुछ बेहतर होंगी फ़िर भी अधिक उत्साहित होकर कोई निर्णय न लें और वाहन सावधानी से चलाएँ। परेशानी होने की स्थिति में हनुमान जी को चोला चढाएँ।

तुला:

महीने के पहले भाग में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। लेकिन बहुत सम्भव है कि ख़र्चे इस समय भी आपको परेशान करते रहें। क्योंकि धन स्थान का स्वामी मंगल व्यय भाव में है और लाभ भाव का स्वामी सूर्य उससे दृष्ट है। अत: पूरे महीने आपको बेवजह के ख़र्चों से बचना होगा। इस समय आप कोई कम दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी भी रहेगी। महीने का दूसरा भाग आपसे अधिक मेहनत करवा सकता है। कष्ट या परेशानी होने की स्थिति में कन्याओं को भोजन करवाएँ।

वृश्चिक:

महीने की शुरुआत आर्थिक मामलों के लिए अपेक्षाकृत कम अनुकूल रहेगी। हालांकि इस समय आप हर काम को बहुत ही सावधानी से निबटाने का प्रयास करेंगे फ़िर भी कुल ग़लतियाँ हो सकती हैं। कुछ पारिवारिक परेशानियां भी रह सकती हैं। लेकिन महीने का दूसरा पक्ष आपकी समस्याओं को दूर करने वाला रहेगा। किसी यात्रा के माध्यम से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी अनुकूलता आएगी। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। परेशानी की स्थिति में हनुमान जी के मंदिर लाल रंग का फ़ल या सब्जी दान करें। 

धनु:

महीने का पहला भाग आपके लिए मिले जुले फल देने वाला रहेगा। इस समय आप आत्मविश्वास से ओत प्रोत रहेंगे। मंगल की दसम भाव में उपस्थिति के कारण आपको सरकार या किसी संगठन के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। इस समय आप सुबह सवेरे उठने की सोचेंगे। जिम जाने या फ़िर योगासन आदि करने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा। महीने के दूसरे भाग में भी घरेलू और आर्थिक मामलों के सावधानी से काम करने की जरूरत रहेगी। उपाय के रूप में शिवलिंग पर शहद चढ़ाना शुभ रहेगा। 

मकर:

सप्ताह की शुरुआत में लगभग सभी कामों सावधानी बरतने की सलाह मैं आप को देना चाहूँगा। क्योंकि शुक्र को छोड़ कोई भी ग्रह आपको सकारात्मक ऊर्जा नहीं दे रहा है अत: इस समय व्यर्थ के ख़र्चों से बचें। यथा संभव यात्राओं और ट्रैफ़िक से बचें। कोई भी काम उन्मादी होकर न करें। कार्य व्यापार में संयमित व्यवहार करें। वहीं महीने के दूसरे भाग में समय काफ़ी हद तक बेहतर होगा। फिर भी अपना तथा घर परिवार के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। उपाय के रूप में नित्य 11 बार गायत्री मंत्र का जप करें। 

कुम्भ:

महीने का पहला भाग आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। इस समय आप कुछ ऐसे अनुबंध कर सकते हैं जो आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद साबित होंगे। लाभ भाव में स्थित बुध और सूर्य भी आपको लाभप्रद मामलों से जोड़ने का संकेत कर रहे हैं। पंचमेश बुध पंचम भाव को देख रहा है अत: प्रेम प्रसंगों के लिए भी समय काफ़ी अनुकूल रहेगा। यात्राओं के माध्यम से भी लाभ होगा। लेकिन महीने का दूसरा भाग ख़र्चों से भरा रह सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखना जरूरी होगा। उपाय के रूप में गाय को हरा चारा खिलाएँ। 

मीन:

ये पूरा महीना ही आपके लिए अनुकूल रहेगा। महीने के प्रथम भाग में कर्म स्थान पर सूर्य, बुध, मंगल और गुरु का प्रभाव रहेगा अत: आप अपने कार्य व्यापार में बहुत अच्छा करेंगे। आपके बोस आपसे खुश रहेंगे। आपको वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग भी बन रहे हैं। वहीं महीने के दूसरे भाग में लाभ की स्थितियां सुदृढ़ बनी रहेंगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बीतेगा। उपाय के रूप में में किसी गरीब को काले उड़द की दाल का दान करें। 

तो आशा है, इस राशिफल के माध्यम से आप अपने अच्छे और बुरे समय को जानकर उस समय उचित व्यवहार कर इस साल के शुरुआती माह यानी जनवरी को शुभ बनाएँगे। नमस्कार!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment