वक्री बुध का मकर राशि में प्रवेश (18 फ़रवरी, 2014)

18 फ़रवरी 2014 को बुध मकर राशि में जा रहा है। इसके पहले बुध कुम्भ राशि में गया था परन्तु वक्री होने के कारण यह पुन: मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। हमारी राशियों पर बुध के इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं। 


8 जनवरी 2014 से लेकर 26 जनवरी 2014 तक बुध मकर राशि में ही था लेकिन 26 जनवरी 2014 को बुध कुम्भ राशि में गया था, परन्तु वक्री होने के कारण यह पुन: मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। अत: यह समय अनाजों के भाव को सामान्य रखेगा। बच्चों को होने वाले परेशानियों में कमी आएगी। नेतागण भाषणबाज़ी के साथ कुछ कारगर योजनाओं पर भी अमल कर सकते हैं। लेकिन हमारी राशियों पर बुध के इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं।

Please click here to read in English...

मेष:घर में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। इस अवधि के दौरान आप पूरी तरह कर्मठ रहेंगे। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। आपको वाहन भी प्राप्त हो सकता है।

वृषभ:भाग्यवर्धन होगा। आप हर काम बेहतर ढंग से करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे। आप अपने व्यवसाय में अच्छा कर पाएंगे और प्रचुर लाभ कमा पायेंगे। यात्रा से भी लाभ मिलेगा।

मिथुन
:आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि काम का बोझ बहुत रहेगा। छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। बेकार की यात्राओं से बचें।

कर्क:समय व्यापार-व्यवसाय को बढ़ाने वाला सिद्ध हो सकता है। भागीदार व सहयोगी आपको अपना बेहतर सहयोग देंगे। लाभप्रद सौदे हाथ लग सकते हैं। स्त्री वर्ग से आपके कार्यक्षेत्र में सहायता मिलेगी। सुखद यात्रा की भी संभावना है।

सिंह:स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ रह सकती हैं। विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा करेंगे। नौकरी के हालात में सुधार होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और कटु न बोलें। जहां तक संभव हो यात्रा से बचें।

कन्या:इस अवधि में नये उद्यम में सफ़लता मिलेगी। यह समय प्रणय और रोमान्स के लिये भी अच्छा है। पारिवारिक सुख बढ़ा चढ़ा रहेगा। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण प्रचुर सम्मान प्राप्त करेंगे। मित्रों से भी सहयोग मिलेगा।

तुला
:इस अवधि में आपकी व्यावसायिक योग्यता विकसित होगी। आप बहुत सलीके से काम करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। माता पिता से संबंध मधुर रहेंगे। आप विलास सामग्री पर व्यय कर सकते हैं।

वृश्चिक
:अपने भाई बहनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कलात्मक क्षमता में विकास होगा। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। यदि आप ऐजेंसी के काम से संबंधित हैं तो भी शुभ परिणाम मिलेंगे।

धनु:इस अवधि में आप काफ़ी प्रसिद्ध रहेंगे। परिवार के सदस्यों का आपके प्रति बहुत अच्छा बर्ताव रहेगा। आर्थिक रूप से भी समय अच्छा रहेगा। गूढ़ विज्ञान में भी आपकी रूचि बढ़ेगी।

मकर:इस अवधि में आप सुखी रहेंगे। आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढ़ेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप अपनी महत्वकांक्षाएँ पूर्ण करने के लिये आप कड़ा प्रयत्न करेंगे।

कुम्भ:स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आप परेशान रह सकते हैं। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें। पारिवारिक माहौल सौमनस्यपूर्ण नहीं रहेगा। आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा।

मीन:आपके मित्र व सहयोगी आपकी सहायता करेंगे। भाई या घनिष्ठ मित्र के बारे में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment