शुक्र का मकर राशि में गोचर

शुक्र 26 फरवरी 2014 को मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। शुक्र के इस गोचर से हमारी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं।


http://astrology.astrosage.com/2014/01/transit-of-venus-in-capricorn-26.html

विलासिता का कारक ग्रह शुक्र 26 फरवरी 2014 को मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। क्योंकि यह अग्नि तत्त्व राशि से पृथ्वी तत्त्व की राशि में प्रवेश करने जा रहा है, अत: महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों में अपेक्षाकृत कमी आएगी। लेकिन शुक्र के इस गोचर से फसलों को नुकसान हो सकता है और खाद्यान्न महंगा हो सकता है। फ़िल्म उद्योग और कास्मेटिक्स उत्पादकों को भी फ़ायदा होगा लेकिन इसका आपकी राशि पर क्या असर होगा आइए जानते हैं।

Please click here to read in English…

मेष:इस अवधि में अपने कार्यक्षेत्र में आप महत्वपूर्ण सफ़लता प्राप्त करेंगे। व्यापारी सहयोगियों या व्यवसायकि लोगों व ग्राहकों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। व्यापारिक यात्राओं की भी संभावना है। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में प्रचुर वृद्धि होगी। परिवारजनों का बर्ताव बहुत अच्छा रहेगा।

वृषभ:इस अवधि में अगर आपकी पदोन्नति होने ही वाली है तो यह आपकी इच्छा के अनुरूप हो सकती है। पारिवारिक जीवन आपके लिये सुखद एवम् अनुकूल रहेगा। माता पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। आपका दिमाग़ धार्मिक क्रियाकलापों एवम् जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर भी आकृष्ट हो सकता है।
मिथुन:इस अवधि में वासनात्मक विचारों को अपने पर हावी न होने दें। कोई ऐसा काम न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर आँच आए। हालाँकि इस समय अचानक धन प्राप्ति की संभावना बन रही है, फिर भी ख़र्चों पर नियंत्रण रखना होगा। व्यर्थ की यात्राओं से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ख़याल रखें।

कर्क:इस अवधि में आप अपने व्यवसाय और व्यापार में बहुत अच्छा करेंगे। आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। आनन्द दायक यात्रा भी हो सकती है। आपका मिलनसार स्वभाव आपको बहुत सारे लोगों से जोड़ने में मददगार सिद्ध होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लेकिन छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ संभव हैं।

सिंह:इस अवधि में नौकरी के हालात अच्छे रहेंगे, लेकिन काम का बोझ थकाने वाला रह सकता है। ख़र्चों पर नियंत्रण रखें। स्त्री वर्ग से संबंध बिगड़ने न दें। वासनात्मक विचारों से बचें। इस समय विरोधी प्रबल हो सकते हैं अत: अपने बचाव को लेकर चिंतन करते रहें। अपने स्वास्थ्य का भी ख़याल रखें।

कन्या:इस अवधि में आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बहुप्रतीक्षित अभिलाषाओं की सम्पूर्ति होगी। संचार के माध्यम से भी आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। कला व संगीत इत्यादि में भी रुचि जागेगी। सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा।

तुला:इस अवधि में कोई फ़ायदे का सौदा हाथ लग सकता है। आमदनी भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रयत्नों में सफ़लता मिलेगी। आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पायेंगे। यात्राओं से भी लाभ मिलेगा। यानी कि यह समय हर लिहाज़ से अच्छा है।

वृश्चिक:इस अवधि में सौभाग्यशाली समय होने के कारण मनचाहा काम होता रहेगा। नौकरी के हालात में भी बेहतरी आएगी। आप अत्यधिक उत्साही और स्फूर्तिवान बने रहेंगे। लोगों से आपके सम्पर्क बढेंगे। छोटी यात्राओं एवं पारिवारिक जीवन में सब सुखद होगा।

धनु:इस अवधि में आय में वृद्धि होगी। किसी संक्षिप्त मार्ग से भी आपके पास पैसा आ सकता है। लेकिन घरेलू चीज़ों के लिये कुछ ख़र्चे हो सकते हैं। स्त्री वर्ग का साथ आपको रूचिकर लगेगा। परिवार में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा। आप परिस्थितियों का बड़ी चतुरता से सामना करेंगे।

मकर:इस अवधि में अगर थोड़ी मेहनत करें तो अपनी आय को आप काफ़ी बढ़ा सकते हैं। संगीत व साहित्य में आपकी रूचि रहेगी। आपके चारों ओर का वातावरण सुखद होगा। आप सुखी व सानन्द रहेंगे। विपरीत लिंगी की ओर आपका झुकाव रहेगा। वैवाहिक या प्रणय सुख के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

कुम्भ:इस अवधि में आप सुविधा और विलास के साधनों पर ख़र्च करेंगे। वैवाहिक या प्रणय सुख की प्राप्ति होगी। लेकिन निरंकुश भोग वृत्ति पर अंकुश लगायें अन्यथा इस वजह से कुछ परेशानियाँ भी हो सकती हैं। आर्थिक रूप से समय सामान्य रहेगा। विरोधियों और प्रतिद्वन्दीयों से सावधान रहने की ज़रुरत है।

मीन:इस अवधि में हर प्रयास में सफ़लता मिलेगी। परिवार में सदस्यों की बढो़त्तरी होने की संभावना है।

बहुप्रतीक्षित अभिलाषाओं और इच्छाओं की पूर्ति होगी। मित्र और सहयोगी आपको पूरा सहयोग देंगे। यात्राओं से लाभ होगा। यद्यपि ख़र्चे अधिक होंगे लेकिन आमदनी भी होती रहेगी।

पं. हनुमान मिश्रा

Related Articles:

No comments:

Post a Comment