बुध का मकर राशि में गोचर: जानिए क्या होगा आप पर असर


08 जनवरी 2014 को बुध मकर राशि में जा रहा है यह 26 जनवरी 2014 तक मकर राशि में ही रहेगा। यह शनि ग्रह की राशि है। हमारी राशियों पर बुध के इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं। 

बुध का मकर राशि में गोचर08 जनवरी 2014 को बुध मकर राशि में जा रहा है यह 26 जनवरी 2014 तक मकर राशि में ही रहेगा। यह शनि ग्रह की राशि है। यह समय अनाजों के भाव को सामान्य रखेगा। बच्चों को होने वाली परेशानियों में कमी आएगी। नेतागण भाषणबाजी के साथ कुछ कारगर योजनाओं पर भी अमल कर सकते हैं लेकिन हमारी राशियों पर बुध के इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं।

मेष:

घर में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। इस अवधि के दौरान आप पूरी तरह कर्मठ रहेंगे। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। आपको वाहन भी प्राप्त हो सकता है।

वृषभ:

भाग्यवर्धन होगा। आप हर काम बेहतर ढंग से करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे। आप अपने व्यवसाय में अच्छा कर पाएंगे और प्रचुर लाभ कमा पायेंगे। यात्रा से भी लाभ मिलेगा। 

मिथुन: 

आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि काम का बोझ बहुत रहेगा। छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। बेकार की यात्राओं से बचें।

कर्क:

समय व्यापार-व्यवसाय को बढ़ाने वाला सिद्ध हो सकता है। भागीदार व सहयोगी आपको अपना बेहतर सहयोग देंगे। लाभप्रद सौदे हाथ लग सकते हैं। स्त्री वर्ग से कार्य क्षेत्र में आपको सहायता मिलेगी। सुखद यात्रा की भी संभावना है।

सिंह:

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा करेंगे। नौकरी के हालात में सुधार होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और कटु न बोलें। जहां तक संभव हो यात्रा से बचें।

कन्या:

इस अवधि में नये उद्यम में सफलता मिलेगी। यह समय प्रणय और रोमान्स के लिये भी अच्छा है। पारिवारिक सुख बढा चढ़ा रहेगा। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण प्रचुर सम्मान प्राप्त करेंगे। मित्रों से भी सहयोग मिलेगा।

तुला:

इस अवधि में आपकी व्यवसायिक योग्यता विकसित होगी। आप बहुत सलीके से काम करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। माता पिता से संबंध मधुर रहेंगे। आप विलास सामग्री पर व्यय कर सकते हैं।

वृश्चिक:

अपने भाई बहिनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कलात्मक क्षमता में विकास होगा। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। यदि आप ऐजेन्सी के काम से सम्बंधित हैं तो भी शुभ परिणाम मिलेंगे।

धनु:

इस अवधि में आप काफी प्रसिद्ध रहेंगे। परिवार के सदस्यों का आपके प्रति बहुत अच्छा बर्ताव रहेगा। आर्थिक रूप से भी समय अच्छा रहेगा। गूढ़ विज्ञान में भी आपकी रूचि बढे़गी।

मकर:

इस अवधि में आप सुखी रहेंगे। आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अपनी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण करने के लिये आप कड़ा प्रयत्न करेंगे।

कुम्भ: 

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आप परेशान रह सकते हैं। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें। पारिवारिक माहौल सौमनस्यपूर्ण नहीं रहेगा। आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा।

मीन:

आपके मित्र व सहयोगी आपकी सहायता करेंगे। भाई या घनिष्ठ मित्र के बारे में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके कई लोगों से मित्रतापूर्ण संबंध बनेंगे। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment