साप्ताहिक राशिफल (6 जनवरी से 12 जनवरी 2014)

साप्ताहिक राशिफल
मेष:सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन मानसिक खिन्नता रह सकती है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में चन्द्रमा बारहवें भाव में है अत: कुछ खर्चे बेवजह हो सकते हैं। इस समय नींद में भी कुछ व्यवधान रह सकता है। शुक्र दसम भाव में सूर्य के नक्षत्र में है अत: कार्यस्थल से जुड़े किसी व्यक्ति से मित्रता प्रगाढ़ हो सकती है। सप्ताह के मध्य में शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। सप्ताहांत में आप मनोरंजन का मौका मिलेगा।

वृषभ:सप्ताह के शुरुआत में चन्द्रमा एकादश भाव में स्थित है अत: आपकी मेहनत का फ़ल मिलने वाला है। लाभ की सम्भावनाएँ मजबूत रहेंगी। लेकिन सप्ताह के मध्य में बेवजह के ख़र्चों और यात्राओं से बचें। किसी भी यात्रा को करने से पहले उससे होने वाले फ़ायदे और नुकसान के बारे में जांच ज़रुर कर लें। हालांकि लग्नेश शुक्र के भाग्य स्थान पर गोचर करने के कारण फायदे की यात्राएँ होने की उम्मीद अधिक है। सप्ताहांत में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी।

मिथुन:सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। दसम भाव में स्थित चंद्रमा के कारण इस समय आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आप अधिकांश कार्यों में सफ़ल होंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। लोग आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। पंचमेश शुक्र के अष्टम भाव में वक्री होने के कारण मित्रों से विवाद की भी सम्भावनाएँ हैं। वैसे भी सप्ताह के मध्य में हर मामले थोड़ी सी सावधानी जरूरी होगी। हालांकि सप्ताहांत आते आते परिस्थितियां नियंत्रण में होंगी। क्रोध पर संयम जरूरी होगा।

कर्क:सप्ताह की शुरूआत आपके लिए शुभ है। चन्द्रमा नवम भाव में है अत: आर्थिक मामलों के लिहाज से सप्ताह शुभ हैं। इस समय आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफ़ल होंगे। सप्ताहांत में लाभ की प्रबल सम्भावनाएँ हैं। लाभेश और चतुर्थेश शुक्र सप्तम भाव में गोचर कर रहा है अत: यह सप्ताह प्रेम प्रसंग और निजी जीवन के लिए भी बहुत अनुकूल है।

सिंह:सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ खराब रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है फलस्वरूप अपने कामों को सही ढ़ंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खान पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग अनुकूल रहेगा। इस समय आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कामों में सफ़लता मिलेगी। सप्ताहांत में लाभ के अवसर मजबूत होंगे। लेकिन पूरे सप्ताह वाणी पर नियंत्रण जरूरी होगा। मित्रों की भावनाओं का भी खयाल रखें।

कन्या:यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। जहां तक हो सके अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। कभी आप निजी संबंधों को लेकर बहुत भावुक हो जाएंगे तो कभी बहुत कठोर। इसलिए बेहतर होगा अपने पार्टनर के साथ कहीं मनोरंजन के लिए जाएं और बात का बतंगड़ न बनाएँ। खान पान पर भी संयम रखें। सप्ताहांत बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा।

तुला:इस सप्ताह की शुरुआत में आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपकी सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपका यही उत्साह आपके विरोधियों को धराशायी करता रहेगा। कहीं घूमने या कोई पार्टी करने का मौका मिलेगा। घरेलू जीवन भी सुखी रहेगा। लेकिन सप्ताह मध्य में निजी जीवन से जुड़े मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। सप्ताहांत में संयमित दिनचर्या अपनाना ठीक रहेगा। वाहन आदि सावधानी से चलाना होगा।

वृश्चिक:सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस समय आप मौज मस्ती के लिए भी समय निकाल पाएंगे। लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ भाग दौड़ भी कर सकते हैं। हालांकि सप्ताह मध्य में आपकी मेहनत रंग लाएगी। सप्ताह के मध्य में आप जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बीतेगा लेकिन सप्ताहांत में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। अत: सावधानी से आचरण करें।

धनु:सप्ताह का प्रथम भाग आपके लिए कुछ चिंताएं देने वाला रह सकता है। लेकिन इनमें से अधिकांश चिंताएँ व्यर्थ ही रहेंगी। कुछ घरेलू मामलों को लेकर भी चिंताएं रह सकती हैं। इस समय भावुक होकर कोई निर्णय लेने से बचें। शीघ्र उत्तेजित होने से बचें। सप्ताह का मध्य और अंतिम भाग आपके लिए बेहतर रहेगा। कामों में सफ़लता मिलेगी। कठिनाइयों पर आप आसानी से विजय प्राप्त कर पाएंगे। लेकिन षष्ठेश के दूसरे भाव में होने से आप कर्ज के लेन देन से बचें।

मकर:इस सप्ताह के आरम्भिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। इस समय आप अपने आपको फ़िट रखने के तरीकों को जानना चाहेंगे और स्फ़ूर्तिवान बने रहेंगे। छोटी दूरी की यात्राएँ भी इस अवधि में आप कर सकते हैं। लेकिन अधीनस्थ लोगों या छोटे भाई बहनों से विवाद करने से बचना होगा। सप्ताह के मध्य भाग में आपको कुछ घरेलू चिंताएँ रह सकती हैं। अथवा आप माता पिता को लेकर कुछ चिंतन कर सकते हैं। लेकिन सप्ताहांत आपके लिए बेहतर परिणाम लिए हुए है।

कुम्भ:यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फ़लदायी रहेगा। इस समय आप बचत करने को लेकर चिंतित रह सकते हैं। इस समय आप किसी मित्र की आर्थिक मदद कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग और निजी जीवन के लिए समय अच्छा है। लेकिन इस समय आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा। ख़रीददारी के लिए समय शुभ है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं। सप्ताहांत में लाभदायक यात्राएँ हो सकती हैं।

मीन:यह सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में संयमित खान पान करें। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। कामों सफलता मिलेगी। लेकिन क्रोध पर संयम रखना जरूरी होगा। सप्ताह मे मध्य भाग में सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे लेकिन अप्रिय सम्भाषण से आपको बचना होगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में आप फ़िल्म देखने जा सकते हैं। बहुत संभव है कि सिनेमा के टिकट को लेकर कुछ अधिक मेहनत करनी पड़े। 

Related Articles:

No comments:

Post a Comment