जनवरी 2015 का मासिक राशिफल

जनवरी महीने के साथ ही दस्तक देता है नया साल, जो लाता है नयी उम्मीदें और नया उत्साह। जनवरी 2015 राशिफल पढ़ें और जानें के कैसे आप अपने आने वाले समय को और ज़्यादा अनुकूल बना सकते हैं। ज्योतिष पं. दीपक दूबे द्वारा बनाया गया राशिफल डालेगा आपके जीवन के हर पहलु पर प्रकाश।



यह राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित है। अपनी चन्द्र राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कीजिए

आइये नए साल का स्वागत करें जनवरी राशिफल 2015 के साथ। नया साल भर देगा आपके जीवन को नयी खुशियों और नए उत्साह के साथ। पर कैसे मिलेंगी आपको ये खुशियाँ, कौनसे हैं वो राज़ जो पहुँचाएगें आपको कामयाबी के शिखर तक? जानिए हमारे साथ, जनवरी राशिफल 2015 के साथ।


FREE matrimony & marriage website

मेष: जनवरी राशिफल 2015


मेष राशिफल 2015 के अनुसार सभी राशियों की अपेक्षा नए वर्ष का प्रारम्भ मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभकारी होगा। गुरु, मंगल, राहु, केतु उच्च राशि में पंचमेश सूर्य, बुध के साथ भाग्य स्थान में हैं; ऐसी ग्रहों की स्थिति बहुत कम ही मिलती है। अतः मेष राशि के जातकों के लिए यदि स्वास्थ्य का मामला छोड़ दें तो शुरआत अत्यंत प्रभावशाली ढंग से होने वाली है। अत्यधिक पराक्रम, भाई बहनों से मधुर सम्बन्ध, राज्य या पिता से ज़बरदस्त लाभ, सरकारी क्षेत्रों में दबदबा, भाग्य प्रबल, शत्रुओं पर प्रभाव एवं यात्रा अत्यंत ही फलदायी होने वाली है। वर्ष के प्रारंभिक दिनों में यात्रा का योग है और मन कुछ उदास रहेगा, कुछ अनावश्यक ख़र्च होने की सम्भावना भी बन रही है, यदि आपके जन्म के समय भी ग्रहों की स्थिति अच्छी है तो इस माह आपको बहुत कुछ मिलने वाला है, अर्थात धन, नाम, पद, प्रतिष्ठा। और भी...

वृषभ: जनवरी राशिफल 2015


इस माह भाग्य पूरी तरह से साथ रहेगा। भाई-बहनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आमदनी अच्छी रहेगी परन्तु संतान पक्ष से थोड़ी परेशानी हो सकती है। यदि आप स्वयं किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में बैठ रहे हैं तो सफल होने की पूरी सम्भावना रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध या नौकरी में तरक्की की भी प्रबल सम्भावना रहेगी। इन सबके बावजूद पारिवारिक सुख में थोड़ी कमी महसूस कर सकते हैं। जीवन साथी से किसी कारणवश मनमुटाव हो सकता है। और भी...

मिथुन: जनवरी राशिफल 2015


यह माह ख़र्च की अधिकता लिए हुए आएगा। अपने से उच्च अधिकारियों के सहयोग से उन्नति के आसार हैं। मन उत्साहित रहेगा और बहुत कुछ पा लेने की तीव्र इच्छा जागृत रहेगी। अपने स्वास्थ्य और काम को लेकर आपको बहुत सावधानी बरतनी पड़ेगी। वैसे कहीं से अचानक अत्यधिक धन प्राप्त तो होगा साथ ही वह अपने साथ घर में सुधार या नए सामान लेने सम्बन्धी व्यय भी लेकर आयेगा। इस माह पिता से सहयोग मिलेगा और राज्य सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। मनोरंजन या कार्य सम्बन्धी यात्रा के लिए यह बेहतर समय है। विपरीत लिंग के जातकों की ओर आकर्षण बहुत तेज़ होगा। प्यार करने वालों के लिए तो बहुत ही अवसर लेकर आएगा यह माह। और भी...

कर्क: जनवरी राशिफल 2015


कर्क राशि के जातकों के लिए इस वर्ष का प्रारंभ बहुत कुछ देने वाला होगा। गुरु, मंगल, राहु, केतु, चंद्रमा उच्च राशि में और गुरु, शुक्र, बुध व मंगल केंद्र में हैं। ऐसा अदभुत योग सबकुछ देने को उतावला होगा कर्क लग्न के जातकों को। आय में थोड़ी कमी रहेगी फिर भी पारिवारिक सुख, दांपत्य सुख, भौतिक सुख या यूँ कहें कि 2015 में चारो तरफ़ का वातावरण आपके लिए अत्यंत सुखद और मनोहर रहेगा। भाग्य साथ होगा, ज़मीन जायदाद के मामलो में सफलता मिलेगी, शत्रु हानि नहीं कर पाएंगे, शरीर भी स्वस्थ रहेगा, यात्रा से लाभ होगा, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। और भी...

महत्वपूर्ण राशिफल:

सिंह: जनवरी राशिफल 2015


सिंह राशि के जातकों के लिए यह माह बहुत अच्छा जाने की सम्भावना नहीं है। अपनी वाणी के कारण परेशानियों में फँस सकते हैं। ख़र्च अधिक और आय कम रहेगी। इस समय स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा, विशेषकर यदि उच्च रक्त चाप की समस्या पहले से है तो विशेष सावधानी बरतें। यात्रा करते समय और वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें क्योंकि घटना-दुर्घटना का योग बन रहा है। शत्रु परेशान करेंगे तथा शत्रु हावी होंगे, अनावश्यक विवादों में ना पड़ें। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए एक बेहतर माह साबित होगा तथा सफलता के योग हैं। परन्तु संतान सम्बन्धी समस्या हो सकती है। महिला जातक यदि गर्भवती हैं तो अधिक सावधानी बरतें। और भी...

कन्या: जनवरी राशिफल 2015


वर्ष के प्रथम माह में पराक्रम, युक्ति और तर्क शक्ति बढ़ी-चढ़ी रहेगी, परन्तु कोशिश करें की बुद्धि नकारात्मक ना हो। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। ख़र्च की अधिकता रहेगी, परन्तु आय भी अच्छी रहेगी। आय के स्रोत एक से अधिक होंगे। भाई-बहनों या किसी बहुत क़रीबी मित्र से मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है। अनावश्यक मानसिक तनाव महसूस करेंगे, जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। अनचाही यात्रा भी हो सकती है। क्रोध, तनाव तथा वाणी पर नियंत्रण रखें। और भी...

तुला: जनवरी राशिफल 2015


वर्ष का प्रारम्भ पारिवारिक सुख के लिए अच्छा रहेगा। भूमि-भवन और वाहन ख़रीदने के योग अच्छे बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में हैं तो तरक्की मिलने की प्रबल सम्भावना है। व्यापार में भी नए अवसर मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे, ख़र्च अधिक और आय थोड़ी कम रह सकती है। किसी केस-मुक़दमे से मुक्ति मिलेगी। इस माह आपका मनोबल बढ़ा-चढ़ा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग रहेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। यात्रा सुखदायी होगी। कुल मिलाकर यदि आय के हिस्से को छोड़ दें तो जनवरी का महीना अच्छा जायेगा। और भी...

वृश्चिक: जनवरी राशिफल 2015


वर्ष का प्रारम्भ अच्छा होगा, भाग्य पक्ष बहुत मज़बूत रहेगा। पराक्रम, कार्य करने की क्षमता और इच्छाशक्ति बहुत तीव्र रहेगी। वाणी ओजस्वी रहेगी जिसके कारण दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। कहीं से अचानक और बहुत अधिक मात्रा में धन का आगमन हो सकता है। भाई-बहनों से थोड़ा मनमुटाव हो सकता है विशेष कर बड़े भाई से। यात्रा का योग रहेगा जो लाभकारी होगी। कुछ चीजें बहुत तेज़ी से आगे बढ़ेंगी विशेष कर मान-प्रतिष्ठा और धन अतः सावधानी बरतें, क्योंकि वर्तमान की कुछ बहुत अच्छी लगने वाली बातें आने वाले कल में बड़े दुःख का कारण बन सकती हैं। और भी...

धनु: जनवरी राशिफल 2015


वर्ष का प्रारम्भ धन के मामले में बहुत अच्छा जायेगा और धन एक से अधिक स्रोतों द्वारा आएगा, जिसके कारण आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। राजनैतिक क्षेत्र में प्रभाव रहेगा। इस माह समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोचने-समझने की स्थिति अच्छी रहेगी। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करेंगे और काम निकालने में सफ़ल होंगे। वैसे माँ का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है और इसके कारण आपको धन ख़र्च करना पड़ सकता है। गहरे पानी से थोड़ी दूरी बनायें रखें। मोटापा और थायराइड की समस्या से पीड़ित हैं तो अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान दें। भाग्य साथ रहेगा। और भी...

मकर: जनवरी राशिफल 2015


बहुत ही अच्छा समय है, मान-सम्मान खूब मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के अवसर मिलेंगे। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोंगो के लिए बहुत अच्छे अवसर आयेंगे और उच्च पद की भी प्राप्ति हो सकती है। इस समय आपका पराक्रम बहुत बढ़ा रहेगा और आप शत्रुओं पर बहुत हावी रहेंगे। कर्ज़ की स्थिति समाप्त होगी। कहीं सुदूर यात्रा का भी योग बन रहा है। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता, संतान से सुख, जीवन साथी से सहयोग अर्थात मकर राशिवालों के लिए लगभग सभी मामलों में यह समय अत्यंत ही अच्छा है। और भी...

कुम्भ: जनवरी राशिफल 2014


वर्ष के प्रारम्भ में आप अपनी सेहत का विशेष ख़याल रखें। ख़र्च की अधिकता रहेगी। किसी वाद-विवाद के कारण या किसी नुकसान के कारण धन अधिक ख़र्च होने की सम्भावना बन रही है। किसी क़रीबी से धोखा मिल सकता है, अतः आँख बंद करके किसी पर विश्वास ना करें। अपना धन किसी को उधार ना दें या अगर किसी विषम परिस्थिति में देना पड़े तो उसे जल्दी वापस मिलने की उम्मीद ना रखें। इस माह शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं तथा संतान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा। धन प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। यदि मधुमेह या थायरॉयड की समस्या है तो विशेष ख़याल रखें। यात्रा से पहले अपने वाहन को भली-भाँति जाँच लें अन्यथा रास्ते में परेशानी हो सकती है। और भी...

मीन: जनवरी राशिफल 2015


आपके लिए धन और शिक्षा के मामलों में यह बहुत ही प्रभावशाली माह रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय है। धन एक से अधिक स्रोतों से आएगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता का अच्छा योग हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वर्ष में कार्य के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी करने वालों के लिए भी प्रमोशन या मन चाही जगह स्थान परिवर्तन के योग हैं। स्वपराक्रम और आत्मबल खूब बढ़ा-चढ़ा रहेगा। राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वालों को बहुत लाभ और सम्मान की स्थिति बनेगी। पिता या बड़े भाई से मनमुटाव और विरोध की परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। और भी...


Related Articles:

No comments:

Post a Comment