लोहड़ी - रौशन करें जीवन

आज लोहड़ी का त्यौहार है और आज से सूर्य रुख उत्तर दिशा में करेगा। पंजाब में मनाया जाने वाला यह त्यौहार वह अवसर है जब आप सूर्य और अग्नि देव को अच्छी फसल और मौसम में बदलाव लाने के लिए धन्यवाद करते हैं।

जनवरी माह के साथ आता है नया साल और साल का पहला त्यौहार ‘लोहड़ी’। यह त्यौहार मुख्य रूप से पंजाब में मनाया जाता है। वैसे तो लोहड़ी का पर्व हर पंजाबी के लिए बेहद ख़ास होता है, परन्तु यह त्यौहार उन परिवारों के लिए भी उत्साह का दिन होता है जहाँ हाल फिलहाल में शादी या बच्चे का जन्म हुआ हो।इस त्यौहार के साथ पौष माह अंत होता है और माघ माह आरम्भ होता है।


2015 में Lohri 13 January को मनाई जाएगी।

पूजा मुहूर्त: आप लोहड़ी की पूजा 17:44 to 00:00 के बीच कभी भी कर सकते हैं।

आइये अब नज़र डालते हैं इस दिन से जुड़े कुछ तथ्यों से:
  1. लोहड़ी अग्नि देवता को समर्पित है।परम्परा के अनुसार आज के दिन अग्नि देव को पूजा जाता है। भेंट के रूप में मूंगफली, खिलें, रेवड़ी, गजक, तिल इत्यादि अग्नि में डाले जाते हैं।
  2. लोहड़ी का पर्व सूर्य देवता को भी समर्पित है। इस दिन से सूर्य अपना रुख उत्तर दिशा में कर लेता है। आज के दिन सूर्य देव को अच्छी फसलों के लिए धन्यवाद किया जाता है। 
  3. आज के दिन पंजाब का प्रसिद्ध भोजन मक्की की रोटी, सरसों का साग बनाया और खाया जाता है।

लोहड़ी के भिन्न-भिन्न नाम 


FREE matrimony & marriage website

महत्वपूर्ण राशिफल:

इस दिन जहाँ पंजाब और हरियाणा के लोग लोहड़ी मनाते हैं, देश के बाकी राज्यों के लोग भी भिन्न भिन्न पर्व मनाते हैं।एक ओर जहाँ असम में इस दिन माघ बिहू मनाया जाता है, तमिल नाडु के लोग इस दिन पोंगल मनाते हैं। आंध्र प्रदेश में इस दिन बिहू मनाया जाता है और केरल में ताई पोंगल।

लोहड़ी का महत्व 


सिक्खों के धार्मिक ग्रन्थ ‘गुरु ग्रन्थ साहिब’ के अनुसार, लोहरी का समय अत्यंत शुभ होता है। इस दिन अग्नि के समक्ष ध्यान करने से तथा पूजा करने से अग्नि देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।अगर आप के घर में हाल फिलहाल में बच्चे का जन्म हुआ है तो परिक्रमा के समय उसे अग्नि के सामने ले जाने से उसके जीवन में शुभता और तरक्की आएगी।

ऐसा माना जाता है कि जितने उत्साह और प्रसन्ता से लोहड़ी को मनाया जाता है, उतनी अत्यधिक खुशहाली और कामयाबी जीवन में आती है।

यह थी लोहड़ी के बारे में जानकारी। मनाइये यह पवित्र त्यौहार अपने प्रियजनों के साथ और धन्यवाद कीजिये सूर्य तथा अग्नि देव को। हमारी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएँ इस पर्व के लिए जो अपने साथ लाता है एकता, भाईचारे तथा प्रेम के सन्देश को। 

लोहड़ी की शुभकामनाएँ !


आज का पर्व!


आज की सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स

आज यानी जनवरी 13, 2015 को ‘कालाष्टमी’ का पर्व मनाया जाएगा। हर महीने के कृष्ण पक्ष के आठवें दिन को कालाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। यह दिन काल भैरव को समर्पित है।

आपका दिन मंगलमय हो! 

Related Articles:

No comments:

Post a Comment