साप्ताहिक प्रेम सम्बन्ध राशिफल (जनवरी 19, 2015 - जनवरी 25, 2015)

साप्ताहिक प्रेम राशिफल द्वारा जानिए कैसा होगा आने वाला सप्ताह आपके प्रेम सम्बन्ध के लिये। जानिए अपने निजी जीवन का भविष्य ‘’पं. हनुमान मिश्रा’’’ द्वारा। प्रेम सम्बन्ध राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित है।

Janiye apna saptahik prem sambandh rashifal.

अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कीजिए


मेष


सप्ताह की शुरुआत में कार्य की व्यस्तता के कारण आप अपने लव पार्टनर को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। ऐसे में आपकी कोशिश यही होनी चाहिए कि पार्टनर को समय दें क्योंकि सप्ताह के मध्य में आपको पार्टनर की बहुत याद आएगी। तब वह बीते वक्त का वास्ता दे सकता है। मध्य में प्यार में अनुकूलता रहेगी लेकिन सप्ताहांत में अनुकूलता कम रहेगी।

भाग्यस्टार: 3/5


FREE matrimony & marriage website


वृषभ


सप्ताह की शुरुआत में जहाँ तक हो सके लव पार्टनर के साथ बेहतर रिश्ते बनाए क्योंकि रिश्ते कुछ कमज़ोर रह सकते हैं। इस सयम बाइक में साथ न घूमें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में बेहतरी आएगी लेकिन व्यस्तता थोड़ी अधिक रह सकती है। खैर काम भी तो ज़रूरी है, काम कीजिए लेकिन व्यस्तता की खीझ पार्टनर पर न उतारें। सप्ताहांत मज़ेदार रहने वाला है।

भाग्यस्टार: 3/5

मिथुन


महत्वपूर्ण राशिफल:

सप्ताह की शुरुआत प्रेम संबंध के लिए अनुकूल है। लेकिन पार्टनर आप पर थोड़ा सा हावी होने की कोशिश कर सकता है। अत: इस समय बड़ी सावधानी से रिश्तों को निभाएँ। सप्ताह के मध्य में लव पार्टनर किसी बात को लेकर ज़िद कर सकता है। अथवा उसकी तबियत कुछ कमज़ोर रह सकती है। सप्ताहांत में किसी सहकर्मी से प्रेम बढ़ सकता है।

भाग्यस्टार: 2.5/5

कर्क


सप्ताह की शुरुआत प्रेम प्रसंग के लिए सामान्यत: अनुकूल रहने वाली है लेकिन अपने आपको बेहतर दिखाने के चक्कर में पार्टनर की खिंचाई करने से बचना होगा। इस समय प्रेम तो मिलेगा लेकिन एक साथ दो नावों पर पाँव रखने से बचना होगा। सप्ताह का मध्य मर्यादित जीवन जीने का संदेश दे रहा है वहीं सप्ताहांत के बेहतर रहने की उम्मीद है।

भाग्यस्टार: 2.5/5

सिंह


सप्ताह की शुरुआत में दूर रह रहा पार्टनर वापस आ सकता है या आने की सूचना देगा। इस समय किसी विदेशी या दूर रहने वाले से प्रेम हो सकता है। सप्ताह में मध्य में अपने ईगो को एक किनारे में रख देना ही उचित होगा। इस समय प्रेम प्रसंग के चलते कोई विवाद न करें। सप्ताहांत में एक दूसरे पर शंका करने से बचें तथा किसी भी प्रकार का रिस्क न लें।

भाग्यस्टार: 3.5/5

कन्या


सामान्य तौर पर यह सप्ताह दिली मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप कहीं मिल सकते हैं। पूरी गर्मजोशी या भावनाओं के साथ मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में भी बेहतरीन आनंद मिलने के योग हैं लेकिन गर्मजोशी को नोक-झोंक में न बदलने दें। सप्ताहांत बेहतर है लेकिन आपसी विवाद या किसी को स्वास्थ्य पीड़ा होने की सम्भावनाएँ हैं।

भाग्यस्टार: 3.5/5

तुला


सप्ताह की शुरुआत में आप कहीं घूमने के मूड में हैं। ऐसे में मौसम के मिज़ाज को देखना बहुत ज़रूरी होगा। क्योंकि ऐसा न करने पर सप्ताह मध्य में पार्टनर का स्वास्थ्य कमज़ोर रह सकता है, इस कारण आपको भी चिंता हो सकती है। सप्ताहांत काफ़ी अनुकूल है। प्यार में अनुकूलता रहने के योग हैं लेकिन थोड़ी बहुत कहा-सुनी या नोक-झोंक संभव है।

भाग्यस्टार: 3/5

वृश्चिक


सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यह समय मनोरंजन करने या घूमने का है। यदि साथ में कोई चैरिटी करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं। लेकिन इस समय वाद विवाद न करें। सप्ताह के मध्य में दूर घूमने न जाएँ। घर के आस पास या किसी मित्र के घर मिलना ठीक रहेगा। सप्ताह का मध्य कम अनुकूल है लेकिन सप्ताहांत बेहतर है।

भाग्यस्टार: 3/5

धनु


सप्ताह की शुरुआत में आप काफ़ी भावुक रह सकते हैं। इस समय किसी पुरानी बात को लेकर विवाद न करें। यह प्रेम में खटास का कारण बन सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी पारिवारिक या आर्थिक मुद्दे को लेकर बहस में न उलझें। सप्ताह के अंत में आप साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं। सिनेमा देखने का मूड हो तो कोई इमोशनल फिल्म देखना और भी बेहतर रहेगा।

भाग्यस्टार: 3/5

मकर


सप्ताह की शुरुआत में आपका पार्टनर आपसे दूर रह सकता है। विवाहित हैं तो पत्नी मायके जा सकती है या पति को किसी काम से बाहर रहना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आप बड़े रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं की पूरी कद्र करेगा लेकिन इस समय बेवजह समझाइश देने से बचें। सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग हैं।

भाग्यस्टार: 3/5

कुम्भ


सप्ताह की शुरुआत काफ़ी अच्छी रहने वाली है। रिश्ते काफ़ी भावपूर्ण रह सकते हैं। लेकिन यदि आपका प्रेम किसी ऐसे व्यक्ति से है जिसके लिए पारिवारिक विरोध हो तो ऐसे में सावधानी से काम लें। सप्ताह के मध्य में आप अपने प्रेम जीवन को लेकर कुछ असंतुष्ट रह सकते हैं। हालांकि सप्ताह के अंत में आप अधिक से अधिक समय अपने लव पार्टनर से कनेक्ट रहने में बिताएंगे।

भाग्यस्टार: 2.5/5

मीन


सप्ताह की शुरुआत में आपके प्रेम में नवीन ऊर्जा का संचार होगा। हालांकि काम की अधिकता के कारण प्रेम के लिए समय कम मिलेगा लेकिन जो भी समय मिलेगा उसमें आप अपने लव पार्टनर से पूरी गर्मजोशी के साथ मिला करेंगे। सप्ताह मध्य में आप दूर रह रहे पार्टनर से मिलने जा सकते हैं या फिर वो आपसे मिलने आ सकते हैं। सप्ताहांत आपको इमोशनल बना सकता है।

भाग्यस्टार: 3/5



आज का पर्व!



आज रवि परदोष व्रत है। आज के दिन सूर्य देव को पूजा जाता है और उनके लिए व्रत रखा जाता है।

आप का दिन मंगलमय हो!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment