सूर्य का मकर में गोचर - आपके लिए कैसा रहेगा सूर्य का यह गोचर परिवर्तन?

14 जनवरी 2015 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। जानें सूर्य का मकर राशि में गोचर 2015 आपके लिए क्या लेकर आया है ‘’पं. दीपक दूबे जी’’ के लिखित राशिफल द्वारा।

Know the impact of Sun transit in Capricorn on January 14, 2015.

सूर्य का मकर में गोचर (14 जनवरी 2015) के प्रभाव पढ़िए!


महत्वपूर्ण राशिफल:

सूर्य का राशि परिवर्तन धनु से मकर राशि में 14 जनवरी, 2015 की सायं काल 07:08 (दिल्ली के समयानुसार ) पर होगा। सूर्य को पाप ग्रह की श्रेणी में रखा जाता है। इसकी स्वराशि सिंह है। मंगल की मेष राशि में यह उच्च का माना जाता है और शुक्र की तुला राशि इसकी नीच राशि मानी गयी है। सूर्य की सिर्फ एक ही सीधी दृष्टि मानी जाती है और वह है सातवीं अर्थात यह अपने से ठीक सामने की राशि को पूर्ण रूप से देखता है। मकर राशि में सूर्य व पहले से उपस्थित बुध और शुक्र के साथ युति करेगा और यहाँ यह शनि और गुरु से दृष्ट होगा। सूर्य के लिए मकर शत्रु राशि है, यहाँ सूर्य के आने से खाने-पीने की वस्तुएं महंगी होंगी तथा सरकार के कुछ फैसले प्रजा के लिए अनुकूल नहीं होंगे।

FREE matrimony & marriage website

राजनेताओं के वाद-विवाद तथा कुछ आतंकी घटनाएँ घटित हो सकती हैं। सूर्य के मकर राशि में आने से मकर और कर्क राशि सीधे-सीधे प्रभावित होंगी। मेष, वृषभ तथा मकर राशि के लिए यह गोचर परिवर्तन लाभकारी होगा तो वहीं मिथुन, सिंह और कुम्भ राशि के जातकों के लिए विपरीत प्रभाव देने वाला होगा यह परिवर्तन।

सूर्य का मकर में गोचर (14 जनवरी 2015) के प्रभाव पढ़िए!



आने वाले पर्व! !

जनवरी 16, 2015 को सत्तिला एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन तिल का दान दिया जाता है।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment