दिल्ली के तख़्त से केजरीवाल रहेंगे दूर

अरविन्द केजरीवाल , आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता एक बार तैयार हैं आज़माने अपना भाग्य दिल्ली मुख्य मंत्री पद के लिए । कितना सही है उनका यह फ़ैसला इस बार? क्या इस बार जीत ताज लहराएगा उनके सिर या फिर एक बार करेंगे वह सिर्फ बड़ी बातें? जानिए इन प्रश्नों के जवाब ज्योतिष “पं. हनुमान मिश्रा’’ द्वारा। 



FREE matrimony & marriage website

महत्वपूर्ण राशिफल:

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से चुनावी लहर चलने लगी है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने जा रहे हैं। कहने को तो यहां मुख्य रूप से तीन पार्टियाँ मैदान में हैं लेकिन जानकारों का कहना है कि मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच है। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी का मतलब नरेन्द्र मोदी है और आम आदमी पार्टी का मतलब अरविंद केजरीवाल। नरेन्द्र मोदी की चर्चा फिर कभी, फिलहाल हमारी चर्चा का विषय हैं "अरविंद केजरीवाल"। यहां हम अंकों के इशारों को समझने की कोशिश करेंगे और जानने की कोशिश करेंगे कि क्या वह पिछली बार की तरह इस बार भी चमत्कारिक ढंग से दिल्ली की गद्दी तक पहुंच पाएंगे? आइए जानते है:


"अरविंद केजरीवाल" का जन्म 16-08-1968 को हुआ है। इसकारण इनका मूलांक 7, भाग्यांक 3 व नामांक 4 हुआ।

जन्म की तारीख़: 16-08-1968
मूलांक: 16 = 1+6 = 7
भाग्यांक: 1+6+0+8+1+9+6+8 = 3
नामांक: 4

क्या साल 2013 अरविंद केजरीवाल के लिए अनुकूल रहा?


2013 = 2+0+1+3 = 6

मूलांक: वर्षांक 6 मूलांक 7 को मित्र मानता है। परिणाम = अनुकूलता

भाग्यांक: वर्षांक 6 भाग्यांक 3 को न्यूट्रल मानता है। परिणाम = न्यूट्रल

नामांक: वर्षांक 6 नामांक 4 को मित्र मानता है। परिणाम = अनुकूलता

अत: सामान्य तौर पर 2013 को अरविंद केजरीवाल को अनुकूल परिणाम देना चाहिए। परिणाम भी यही रहा कि साल 2013 और अरविंद केजरीवाल के लिए अनुकूल रहा।

क्या दिसम्बर 2013 अरविंद केजरीवाल के लिए अनुकूल रहा?


12 - 2013 = 1+2+2+0+1+3 = 9 यानी दिसम्बर 2013 का टोटल 9 हुआ।

9 मूलांक 7 को मित्र मानता है। परिणाम = अनुकूलता

9 भाग्यांक 3 को भी मित्र मानता है। परिणाम = अनुकूलता

9 नामांक 4 को शत्रु मानता है। परिणाम = प्रतिकूलता

यानी दिसम्बर 2013 का महीना अरविंद केजरीवाल के लिए अनुकूलता तो है लेकिन पूर्णरूप से नहीं।

चुनाव की तारीख


4-12-2013

4+1+2+2+0+1+3 = 13 = 4 यानी चुनाव की तारीख का टोटल 4 हुआ।

4 मूलांक 7 को शत्रु मानता है। परिणाम = प्रतिकूलता

4 भाग्यांक 3 को न्यूट्रल मानता है। परिणाम = न्यूट्रल

4 नामांक 4 को मित्र मानता है। परिणाम = अनुकूलता

यानी चुनाव की तारीख न्यूट्रल परिणाम देने का संकेत कर रही है। यानी कुछ ऐसे परिणाम जो न तो अनुकूल होंगे न ही प्रतिकूल। परिणाम भी ऐसे आए थे जो मध्य में थे।

चुनाव परिणाम की तारीख


08-12-2013

8+1+2+2+0+1+3 = 17 = 8 यानी चुनाव परिणाम की तारीख का टोटल 8 हुआ।

8 मूलांक 7 को शत्रु मानता है। परिणाम = प्रतिकूलता

8 भाग्यांक 3 को न्यूट्रल मानता है। परिणाम = न्यूट्रल

8 नामांक 4 को मित्र मानता है। परिणाम = अनुकूलता

यानी चुनाव परिणाम की तारीख न्यूट्रल परिणाम देने का संकेत कर रही है। यानी कुछ ऐसे परिणाम जो न तो अनुकूल होंगे न ही प्रतिकूल। परिणाम भी ऐसे आए थे जो मध्य में थे, यानी कि सरकार बनाने लायक नहीं थे।

शपथ ग्रहण की तारीख


28-12-2013

2+8+1+2+2+0+1+3 = 19 = 1 यानी शपथ ग्रहण की तारीख का टोटल 1 हुआ।

1 मूलांक 7 को शत्रु मानता है। परिणाम = प्रतिकूलता

1 भाग्यांक 3 को मित्र मानता है। परिणाम = अनुकूलता 

1 नामांक 4 को शत्रु मानता है। परिणाम = प्रतिकूलता

यानी जिस दिन अरविंद केजरीवाल ने शपथ ली वह उनके लिए अनुकूल तारीख नहीं थी। उस तारीख में प्रतिकूलता की अधिकता थी। भले ही तात्कालिक रूप से यह एक बड़ी उपलब्धि रही हो लेकिन इसका भविष्य ठीक नहीं होना था। और हमने देखा भी इस दिन ली गई शपथ अधिक दिनों तक कायम नहीं रह पाई।

त्यागपत्र देने की तारीख


14-02-2014

1+4+2+2+0+1+4 = 14 = 5 यानी त्यागपत्र देने की तारीख का टोटल 5 हुआ।

5 मूलांक 7 को न्यूट्रल मानता है। परिणाम = न्यूट्रल

5 भाग्यांक 3 को भी न्यूट्रल मानता है। परिणाम = न्यूट्रल

5 नामांक 4 को भी न्यूट्रल मानता है। परिणाम = न्यूट्रल

यानी जिस दिन इन्होंने त्याग पत्र दिया था, ये सोच कर दिया था कि इस कार्य के बड़े ही सकारात्मक रूप से चमत्कारिक परिणाम देखने को मिलेंगे लेकिन परिणाम न्यूट्रल रहा। भले ही लोगों को लगता हो कि अरविंद केजरीवाल के इस कदम ने उन्हें नुकसान पहुंचाया है लेकिन अंकों की माने तो उन्हें इससे न तो फायदा हुआ है और न ही नुकसान। वो जहां से चले थे वहीं खड़े हैं।

क्या साल 2015 अरविंद केजरीवाल के लिए अनुकूल रहेगा?


2015 = 2+0+1+5 = 8

मूलांक: वर्षांक 8 मूलांक 7 को शत्रु मानता है। परिणाम = प्रतिकूलता

भाग्यांक: वर्षांक 8 भाग्यांक 3 को न्यूट्रल मानता है। परिणाम = न्यूट्रल

नामांक: वर्षांक 8 नामांक 4 को मित्र मानता है। परिणाम = अनुकूलता

अत: सामान्य तौर पर 2015 को अरविंद केजरीवाल को न्यूट्रल परिणाम देना चाहिए। इस बात को कुछ और तरीकों से चेक कर लिया जाय।

मूलांक और वर्षांक को जोड़ने पर अंक प्राप्त हुआ 7+8 = 15 = 6, यह अंक सफलता ही दर्शाता है। 6 की मूलांक 7 व नामांक 4 दोनों से मित्रता है जबकि भाग्यांक 3 से न्यूट्रल सम्बंध हैं। यदि तारीख महीने के साथ फल निकाला जाय तो नियमानुसार 16-08-2015 आने से पहले, अंक ज्योतिष के नियमानुसार अंकफल 16-08-2014 मानकर तय किया जाता है। तो 1+6+8+2+0+1+4 = 4, यह अंक बाधाओं के बाद सफलता दर्शाता है लेकिन अंक 4 मूलांक के साथ शत्रुता, भाग्यांक के साथ न्यूट्रल और नामांक के साथ मित्रवत सम्बंध रखता है। यदि 16-08-2015 के अनुसार देखें तो 1+6+8+2+0+1+5 = 5 आता है, यह अंक भी सफलता दर्शाता है लेकिन मूलांक, भाग्यांक और नामांक के साथ इसके न्यूट्रल सम्बंध हैं। सारांश यह कि यह साल भी इन्हें स्पष्ट परिणाम देता नजर नहीं आ रहा है।

आइए देखते हैं शायद फरवरी का महीना कुछ स्पष्ट कर सके।


02-2015 = 2+2+0+1+5 = 1 यानी फ़रवरी 2015 का टोटल 1 हुआ।

1 मूलांक 7 को शत्रु मानता है। परिणाम = प्रतिकूलता

1 भाग्यांक 3 को मित्र मानता है। परिणाम = अनुकूलता 

1 नामांक 4 को शत्रु मानता है। परिणाम = प्रतिकूलता

यानी यहां से भी अनुकूल परिणाम मिलते नजर नहीं आ रहे हैं।

चुनाव की तारीख


07-02-2015

7+2+2+0+1+5 = 17 = 8 यानी चुनाव की तारीख का टोटल 8 हुआ।

8 मूलांक 7 को शत्रु मानता है। परिणाम = प्रतिकूलता

8 भाग्यांक 3 को न्यूट्रल मानता है। परिणाम = न्यूट्रल

8 नामांक 4 को मित्र मानता है। परिणाम = अनुकूलता

यानी चुनाव की तारीख न्यूट्रल परिणाम देने का संकेत कर रही है। यानी चुनाव की तारीख कोई स्पष्ट संकेत नहीं दे पा रही है।

चुनाव परिणाम की तारीख


10-02-2015

1+0+2+2+0+1+5 = 11 = 2 यानी चुनाव परिणाम की तारीख का टोटल 2 हुआ।

2 मूलांक 7 को शत्रु मानता है। परिणाम = प्रतिकूलता

2 भाग्यांक 3 को न्यूट्रल मानता है। परिणाम = न्यूट्रल

2 नामांक 4 को शत्रु मानता है। परिणाम = प्रतिकूलता

यानी चुनाव परिणाम की तारीख भी अनुकूलता लिए नज़र नहीं आ रही है। सारांश यह निकल रहा है कि सर्वे भले ही अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बता रहे हों लेकिन उनका मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचना आसान नहीं लग रहा है।

आम आदमी पार्टी के लिए अंकों के इशारे

आम आदमी पार्टी का नामांक 6 और साल 2015 का टोटल 8 है। 8 और 6 आपस में मित्र हैं। अत: यह साल आम आदमी पार्टी के लिए अनुकूल है। 6+2+0+1+5 के अनुसार देखें तो इसका टोटल 5 हुआ। 8 और 5 भी आपस में मित्र हैं। यहां से भी अनुकूलता दिख रही है। फरवरी 2015 के अनुसार देखें तो 2+2+0+1+5 = 1 हुआ जो 6 को शत्रु मानता है, जो कि अनुकूल नहीं है। चुनाव की तारीख को देखें तो 07-02-2015 यानी 7+2+2+0+1+5 = 17 = 8 अर्थात चुनाव की तारीख का टोटल 8 हुआ। 8 और 6 आपस में मित्र हैं यानी यहां से अनुकूलता नशर आ रही है। चुनाव परिणाम की तारीख पर गौर करें तो 10-02-2015 यानी 1+0+2+2+0+1+5 = 11 = 2 अर्थात चुनाव परिणाम की तारीख का टोटल 2 हुआ। अंक 2 अंक 6 को न्यूट्रल मानता है। यानी आम आदमी पार्टी के लिए साल अनुकूल है लेकिन महीना नहीं। वहीं चुनाव की तारीख अनुकूल है लेकिन परिणाम की तारीख न्यूट्रल। यानी पार्टी की सफलता के अच्छी सम्भावनाएँ हैं।

तुलनात्मक रूप से देखें तो ऐसा लगता है कि अरविंद केजरीवाल की तुलना में पार्टी के सितारे अधिक मज़बूत हैं। यानी पार्टी के सितारे मज़बूत हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल जी के सितारे फिलहाल इतने मज़बूत नहीं लग रहे कि दिल्ली का सिंहासन उन्हें सहजता से मिल सके। अब क्योंकि चुनाव उन्हीं की अगुआई में लड़ा जा रहा है तो पार्टी और केजरीवाल दोनों के मिले जुले अंकों के संकेत को ही देखना होगा लेकिन उनसे तो यहीं लग रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी पार्टी बहुमत से दूर रह सकती है।

हां, यदि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के द्वारा किसी और को भी मुख्यमंत्री बनाने का ऑप्सन खुला रखा जाय या कोई ऐसी मंशा हो तो बहुत संभव है कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आ जाय लेकिन अरविंद केजरीवाल के लिए दिल्ली अभी भी दूर है।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment