दीवाली पूजन मुहूर्त व सूर्यग्रहण का प्रत्येक राशि पर प्रभाव

जानिए दीवाली 2014 में पूजन के मुहूर्त, जिसके माध्यम से सही समय पर पूजन से आप प्राप्त कर सकते माँ लक्ष्मी की अनुकम्पा। साथ ही देखिए दीवाली के दिन पड़ रहे सूर्यग्रहण का क्या होगा प्रत्येक राशि पर प्रभाव…


दीवाली 2014 पूजा मुहूर्त


लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: सांय 6:56 से 8:14
प्रदोषकाल मुहूर्त: सांय 5:39 से 8:14
वृषभ काल मुहूर्त: सांय 6:56 से 8:52

महानिषीथ काल मुहूर्त


पूजा मुहूर्त: सांय 11:39 से रात्रि 12:31
सिंह काल मुहुर्त: रात्रि 1:27 से प्रातः 3:44

दिवाली पूजा विधि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: 


FREE matrimony & marriage website

दीपावली के दिन सूर्यग्रहण का प्रभाव


खगोलीय घटना के अंतर्गत इस वर्ष का अंतिम खंडग्रास सूर्य ग्रहण 24 अक्टूबर 2014 को पड़ रहा है। भारतीय पंचाग के अनुसार बात करें तो यह ग्रहण 23 व 24 अक्टूबर की दरम्यानी रात को 1 बजकर 7 मिनट पर होगा। जबकि ग्रहण का मोक्ष 5 बजकर 22 मिनट पर होगा। हालांकि भारतवर्ष में यह ग्रहण कहीं दिखाई नहीं देगा अत: इसके प्रभाव-दुष्प्रभाव को भी देश की जनता अनुभव नहीं कर पाएगी। क्योंकि यह ग्रहण दीपावली की रात्रि में है अत: लोगों के मन में इसे लेकर जिज्ञासा का कुछ अधिक होना स्वाभाविक है। लेकिन क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा अत: इसका भारत में कोई असर नही होगा और न ही दीपावली पर इसका कोई प्रभाव पड़ेगा।

यह ग्रहण अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, अलास्का, उत्तर-पश्चिमी प्रशांत महासागर, बेरिंग सागर, उत्तर-पूर्वी साइबेरिया में दिखाई देगा। इस संदर्भ में हमारे एस्ट्रोसेज पैनल के ज्योतिषाचार्य पं. हनुमान मिश्रा का कहना है वैसे तो भारत वर्ष में न दिखने के कारण इसका भारत पर कोई असर नहीं होगा लेकिन यदि कोई सूक्ष्म असर हो भी तो वह सकारात्मक होगा। क्योंकि ग्रहण के समय भारत में कर्क लग्न का उदय हो रहा होगा और यह लग्न भारत के पराक्रम स्थान में अत: भारत पराक्रम दुनिया की नजरों में पहले की तुलना में अधिक आएगा। क्योंकि सूर्य छ्ठे भाव में है अत: भारत से द्वेश रखने वाले देश का भारत के प्रति सकारात्मक रुख देखने को मिलेगा अथवा उन देशों को कोई नुकसान हो सकता है। यह फल अगले छ: महीने के भीतर देखने को मिल सकता है। एक बार फिर से कहना चाहेंगे कि इसका भारत में रहने वालों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन जिन-जिन देशों में यह ग्रहण पड़ रहा है वहां रहने वाले लोगों पर इस प्रकार से असर देखने को मिलेगा।

दीवाली के दिन प्रत्येक राशि पर सूर्यग्रहण का प्रभाव

मेष: स्त्री को कष्ट सम्भव।
वृष: स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
मिथुन: अपमान का भय एवं खर्चे हो सकते हैं।
कर्क: कामों में सफलता सम्भावित।
सिंह: धन का लाभ सम्भव।
कन्या: धन की हानि सम्भव।
तुला: शारीरिक कष्ट सम्भव।
वृश्चिक: अचनाक धन खर्च हो सकता है।
धनु: पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं।
मकर: रोग व भय होने की सम्भावना।
कुम्भ: गुप्त चिंताएं सम्भावित।
मीन: इच्छाओं की पूर्ति सम्भावित।

अपना विस्तृत राशिफल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: सूर्य ग्रहण दिवाली पर: कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए

हम आशा करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी और आपकी दीवाली को और भी अधिक शुभ व समृद्ध बनाएगी। दीपावली का पर्व आपके लिए मंगलमय हो!

शुभ दीपावली!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment