सूर्य ग्रहण दिवाली पर: कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए

23 - 24 अक्टूबर, 2014 की मध्य रात्रि में सूर्य ग्रहण तुला राशि में लग रहा है। ज्योतिष के मुताबिक यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, परन्तु कहीं न कहीं इस ग्रहण से हम सबकी राशियाँ अवश्य जुड़ी हैं। पं. दीपक दूबे द्वारा जानिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपकी राशि पर। 

Surya Grahan pad raha hai Diwali par, jaanie kya honge iske prabhav.

सूर्य ग्रहण 2014: क्यों है यह ख़ास?


शिव की पवित्र नगरी वाराणसी के रहने वाले पण्डित दीपक दूबे अनन्य शिवभक्त, प्रखर ज्योतिषी और अनुष्ठानों के मर्मज्ञ हैं। साथ ही वे कर्मकाण्ड, मन्त्र-तन्त्र और वास्तु के गहन अध्येता भी हैं। उन्हें ज्योतिष और कर्मकाण्ड का ज्ञान अपने पिता से हासिल हुआ, जो स्वयं प्रकाण्ड ज्योतिषी और अनन्य काली-उपासक हैं। वे विभिन्न टीवी और एफ़एम चर्चाओं में ज्योतिषी के तौर पर प्रायः आमंत्रित किए जाते रहे हैं। मनोविज्ञान में स्नातक, पण्डित दीपक दूबे, कई पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी कर चुके हैं।
चन्द्र ग्रहण के 16 दिन बाद एक बार पुनः ग्रहण लग रहा है और इस बार दिवाली के दिन यह सूर्य ग्रहण है। यह ग्रहण तुला राशि में और चित्रा नक्षत्र में लग रहा है। अतः वे जातक जो तुला राशि/लग्न और चित्रा नक्षत्र में पैदा हुए हों, अधिक प्रभावित होंगे। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 23 - 24 अक्टूबर की मध्य रात्रि में लगभग 01:07 से प्रारम्भ होकर 04:17 तक समाप्त हो जायेगा, अतः भारत में धार्मिक दृष्टिकोण से इसकी मान्यता नहीं है। परन्तु आकाश में यह घटना घटित होगी, अतः इसका प्रभाव पृथ्वी के वातावरण और जीवों पर अवश्य पड़ेगा, साथ ही इस ग्रहण का प्रभाव अगले 30 दिनों तक रहेगा।


FREE matrimony & marriage website


सूर्य ग्रहण 2014: ग्रहों की स्थितियाँ 


(भारतीय समयानुसार रात्रि के 1:30 am)



आप देख रहे हैं कि उदित राशि सूर्य की सिंह राशि है जो स्वयं केतु की नक्षत्र में है, शुक्र, चन्द्रमा, सूर्य और राहु, मंगल के नक्षत्र में हैं, स्वयं मंगल केतु के नक्षत्र में है। शनि उच्च का है और मंगल तथा गुरु पर दृष्टि रखे हुए है। गुरु पर मंगल की भी नीच दृष्टि है। अर्थात, चन्द्रमा, अमावस्या होने के कारण अनुपस्थित है, सूर्य नीच राशि में ग्रहण, और उच्च के शनि के कारण अत्यंत दूषित और प्रभावहीन है। केतु और शनि के कारण मंगल अत्यंत उग्र है। ऐसी परिस्थिति में क्या होगा प्रकृति और मनुष्यों पर प्रभाव, आइये जानते हैं:

सूर्य ग्रहण 2014: प्रकृति और देश पर प्रभाव 

ग्रहों के स्थितियाँ अत्यंत प्रतिकूल हैं, अग्नि और वायु तत्वों के प्रभावी होने के कारण भूकम्प, तूफान, सुनामी जैसे विनाशकारी आपदाओं के आने की आशंका अधिक प्रबल है। पश्चिमोत्तर क्षेत्रों/देशों में युद्ध या किसी धार्मिक /सामाजिक उन्माद के कारण अत्यधिक मात्रा में रक्तपात की प्रबल सम्भावना बन रही है। 

सूर्य ग्रहण 2014: राशियों पर प्रभाव 


सूर्य ग्रहण और दिवाली की यह युति आपके जीवन में कुछ-न-कुछ बदलाव तो ज़रूर लाएगी। चलिए अब जानते हैं कि कैसी रहेगी यह सूर्य ग्रहण के साथ आई दिवाली आपके लिए। यदि आपका फलादेश कुछ ख़ास अच्छा समाचार लिए हुए न हो, तो निराश न होएं। क्योंकि आपकी कुंडली के अनुसार ग्रहों की स्थिति अलग-अलग परिणाम भी देती है।

मेष: सूर्य ग्रहण 2014 राशिफल 


आर्थिक परेशानियाँ, कार्य व्यापार में धोखा और जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना रहेगी। साथ ही संतान सम्बन्धी कोई परेशानी भी पैदा हो सकती है। 

वृषभ: सूर्य ग्रहण 2014 राशिफल


शत्रुओं पर विजय, केस - मुकदमे में विजय और कर्ज़ से मुक्ति मिलेगी। परन्तु किसी को कर्ज़ देने से बचें। 

मिथुन: सूर्य ग्रहण 2014 राशिफल


शिक्षा - प्रतियोगिता में असफलता तथा भाई को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। संतान के कारण भी चिंता हो सकती है। गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही सावधानी का समय है।

कर्क: सूर्य ग्रहण 2014 राशिफल


अचानक धन हानि होगी। बिना वजह वाद - विवाद होगा। किसी अपने के बिछड़ने का दुःख हो सकता है। 

सिंह: सूर्य ग्रहण 2014 राशिफल


मन बहुत अशांत रहेगा। कोई दुखद समाचार प्राप्त होने की सम्भावना बन रही है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। 

कन्या: सूर्य ग्रहण 2014 राशिफल


आर्थिक हानि, किसी अपने के कारण सम्मान को ठेस पहुँच सकता है। वाणी दूषित होगी। अहंकार से बचें। 

तुला: सूर्य ग्रहण 2014 राशिफल


आप की ही राशि पर ग्रहण है, मन विचलित रहेगा, विचार दूषित हो सकते हैं, सोचने - समझने की शक्ति कुछ समय तक कमज़ोर रहेगी, अतः आवश्यक निर्णय कुछ समय के लिए टाल दें।

वृश्चिक: सूर्य ग्रहण 2014 राशिफल


अनावश्यक यात्रा, अचानक धन खर्च, पिता के स्वास्थ्य की समस्या तथा क़ानूनी परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं, अनावश्यक वाद - विवाद से बचें। अपने उच्च अधिकारियों से सतर्क रहें। 

धनु: सूर्य ग्रहण 2014 राशिफल


भाग्य पक्ष अत्यंत कमज़ोर है, अतः ऐसा कोई भी कार्य ना करें जो सिर्फ आपके भाग्य पर निर्भर हो। सट्टा - लॉटरी से दूरी बनायें रखें और आर्थिक जोखिम ना लें। 

मकर: सूर्य ग्रहण 2014 राशिफल


मान हानि की सम्भावना बनेगी। यदि सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों से सम्बंधित हैं तो अनुकूल समय नहीं है। वैसे स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं से निजात मिलेगा। 

कुम्भ: सूर्य ग्रहण 2014 राशिफल


जीवन साथी के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ परेशान करेंगी। भाग्य पक्ष भी कमज़ोर रहेगा। अपने कार्य क्षेत्र में भी सावधानी बरतें, धोखा मिल सकता है। 

मीन: सूर्य ग्रहण 2014 राशिफल


स्वास्थ्य के मामले में अत्यंत नाज़ुक समय है, अग्नि से भय बनेगा और साथ ही घटना - दुर्घटना का भी योग बन रहा है, अतः सावधानी बरतें। बिना वजह कर्ज़ लेकर कुछ खरीदने से बचें अन्यथा चुकाना मुश्किल होगा। 

विशेष: वैसे आप किसी भी राशि के हों, ग्रहण के दिन पूजा, दान, भूखे लोगों को भोजन और स्वतः भी शुभ कर्मरत रहें, क्योंकि इस दिन प्राकृतिक आपदाओं तथा घटना-दुर्घटना होने की सम्भावना अन्य दिनों से अधिक रहती है। अतः अपने को अच्छे कार्यों में लगाये रखें।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment