गोवर्धन पूजा 2014 - जानें मुहूर्त और पूजा विधि

Friday, October 24, 2014

आज, अक्टूबर 24, 2014 को गोवर्धन पूजा है। आज के दिन हम अपने भविष्य को सभी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए भगवान कृष्ण की पूजा ‘गोवर्धनधारी’ के रूप में करते हैं। गोवर्धन पूजा 2014 के बारे में अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें। 

Aaj, yani October 24, 2014 ko desh bhar me govardhan ka tyohar manaya jaega.

गोवर्धन पूजा 2014 - दिवाली का चौथा दिन 


हमारे देश में दिवाली बहुत बड़े पैमाने पर मनाई जाती है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि दिवाली केवल एक दिन मनाया जाना वाला त्यौहार नहीं है, बल्कि यह पूरे 5 दिनों तक मनाया जाता है। धनतेरस से प्रारम्भ होकर, इसका चौथा दिन गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट और दिवाली पड़वा के नाम से भी मनाया जाता है। 

गोवर्धन पूजा 2014: मुहूर्त 

  1. पूजा मुहूर्त: प्रातः 09:18 से 10:40 तक 
  2. राहुकाल: प्रातः 10:41 से 12:05 तक
  3. अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11:42 से 12:27 तक

गोवर्धन पूजा 2014: इस दिन को गोवर्धन पूजा के नाम से क्यों जाना जाता है ?


विष्णु पुराण के अनुसार भगवान कृष्ण ने ब्रज के लोगों को इंद्र द्वारा की गयी अत्यधिक वर्षा के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था। 

ब्रज में गोवर्धन नाम की एक छोटी पहाड़ी है। एक बार श्री कृष्ण ने ब्रज वासियों को बारिश की कमी को दूर करने के लिए प्रकृति की पूजा करने को कहा, इससे पहले वहाँ के लोग बारिश के लिए इंद्र देव की पूजा करते थे। परन्तु श्री कृष्ण की सलाह के अनुसार लोगों ने इस बार प्रकृति की पूजा की, जिससे इन्द्र अत्यधिक नाराज़ हुए और भीषण बरसात करने लगे, लगा कि पूरा गोकुल डूब जायेगा। तब कृष्ण ने ब्रज वासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी ऊँगली पर उठा लिया और सभी गोकुल वासियों ने उसके निचे आकर अपने प्राणों की रक्षा की। तभी से, भगवान कृष्ण को गोवर्धनधारी कहा जाने लगा, और तभी से गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाने लगी। 

एस्ट्रोसेज, आपको गोवर्धन पूजा की ढेरों शुभकामनायें देता है!


आज का पर्व!


आज से कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रारम्भ हो रहा है। कार्तिक माह का यह शुक्ल पक्ष आपके लिए अनेकों त्यौहारों की सौगद लेकर आ रहा है।

आज बाली पूजा का दिन है। दक्षिण भारत में आज के दिन लोग राजा बाली की पूजा करते हैं।

आज यूनाइटेड नेशंस डे है। आज के दिन को यूनाइटेड नेशंस की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है।

नेपाली संवत 1135 आज से प्रारम्भ हो रहा है। आशा है नया साल आपके लिए सुख और शांति लाएगा।

आज वर्ल्ड डेवलपमेंट इंफॉर्मेशन डे भी मनाया जाता है।

आपका दिन मंगलमय हो!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment