छठ पूजा - मुहूर्त एवं पूजा विधि

आज छठ का मुख्य पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जानिए छठ की सही पूजा-विधि और सूर्योदय व सूर्यास्त का सटीक समय। छठ मैया का आशीर्वाद पाने के लिए क्या करें, क्या न करें - जानने के लिए पढ़िए यह आलेख...

 छठ पूजा पर श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देते हुए।

छठ पूजा 2104 - पूजा मुहूर्त


षष्ठी तिथि: 12:47 से 23:10 तक
सूर्योदय: प्रातः 06:30. सूर्यास्त: सांय 17:38


FREE matrimony & marriage website

आज छठ पूजा का तीसरा व मुख्य दिन है। यह पर्व सूर्य द्वारा प्रदत्त उस प्राण-ऊर्जा को समर्पित है, जो पृथ्वी पर जीवन की नियामक है। छठ के दौरान संध्या अर्घ्य का विधान है। आज के दिन विशेष प्रसाद बनाकर छठ मैया की आराधना और अस्ताचल में जाते सूर्य भगवान को अर्घ्य देने की परम्परा है।

छठ पूजा 2104 - विधि-विधान


पारम्परिक तौर पर छठ का तीसरा दिन यानि कि आज का दिन सबसे महत्वपूर्ण है। छठ के मुख्य विधि-विधान निम्नवत हैं-
  • श्रद्धालु नदी के तट पर एकत्रित होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दें।
  • धार्मिक गीतों के साथ अस्त होते सूर्य को विशेष प्रसाद अर्पित किया जाना चाहिए।
  • प्रसाद बनाते समय पवित्रता और सफ़ाई का ख़ास ध्यान रखना चाहिए।
  • कोसी नामक एक विधि भी भक्तों द्वारा मनाई जाती है जिसमें एक मिट्टी का दीपक जलाया जाता है और उसे गन्ने की छड़ों से बने मंडप में रखा जाता है। 
छठ पूजा पर अधिक जानकारी के लिए पढ़ें - छठ पूजा 2104


आज का पर्व!


शेअर बाज़ार के उतार-चढ़ाव जानने के लिए पढ़ें - सेंसेक्स  व निफ़्टी फलादेश

आपका दिन मंगलमय हो! 

Related Articles:

No comments:

Post a Comment