साप्ताहिक राशिफल (सितम्बर 15 - सितम्बर 21) - जानें कैसे होंगे आने वाले सप्ताह में कामयाब!

क्या आने वाले सप्ताह में कामयाबी कर रही है आपका इंतज़ार? अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए कैसे करें अपने समय को नियोजित? यह सब आपको पता चलेगा ज्योतिष 'हनुमान मिश्रा' द्वारा लिखा गया साप्ताहिक राशिफल पढ़कर।

जानिए सभी राशियों के लिए सितम्बर 15 - सितम्बर 21, 2014 तक का साप्ताहिक राशिफल।


FREE matrimony & marriage website

मेष
सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपको आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। हालांकि यह समय कहीं से अच्छे पैसे दिलाने का भी वादा कर रहा है लेकिन अचानक खर्चें करवाने का भी संकेत कर रहा है, अत: संयम से काम लें। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। यात्राओं के मौके मिलेंगे। मित्र और बन्धु मददगार होंगे। वहीं सप्ताह के अंत में यात्राओं से बचना ज़रूरी होगा। बौद्धिक मामलों के लिए सप्ताहांत अनुकूल रहेगा।

वृषभ
सप्ताह की शुरुआत में सुख सुविधाओं की बढोत्तरी होगी। बहुत संभव है कि कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। वहीं सप्ताह के मध्य में स्वादिष्ट और मनोनुकूल भोजन करने का अवसर मिलेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा लेकिन इस समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आर्थिक मामलों में भी समझदारी से निर्णय लेना होगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में आपका आत्मविश्वास आपको हर एक काम में सफलता दिलाएगा।

मिथुन
सप्ताह की शुरुआत बहुत अनुकूल नहीं रहेगी। इस समय आपको किसी यात्रा में जाना पड़ सकता है। यदि यह यात्रा मौज मस्ती के लिए है तो ठीक है अन्यथा काम बनने की उम्मीद कम है। हालांकि सप्ताह के मध्य भाग में आपके काम बनने लगेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। अच्छे और सुखद समाचार सुनने को मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी अनुकूलता आएगी। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना ज़रूरी होगा। सप्ताहांत काफ़ी अनुकूल रहेगा। अधिकांश मामलों में सफलता मिलेगी।

कर्क
सप्ताह के शुरुआत में लाभ मिलने के योग हैं। प्रेम प्रसंगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। संतान या शिक्षा को लेकर चली आ रही परेशानियाँ दूर होंगी। लेकिन सप्ताह में मध्य में आपको संयमित जीवन जीना होगा। हालांकि दूर की यात्राओं के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप किसी मित्र से मिलने जा सकते हैं। आमोद-प्रमोद के अवसर मिलने की संभावनाएँ है। सप्ताह का अंतिम भाग आर्थिक मामलों के लिए कम अनुकूल है। अत: खर्चों पर नियंत्रण रखें।

सिंह
सप्ताह की शुरुआत में आपके किए हुए अधिकांश कामों के सफ़ल होने के योग हैं। न केवल आपके काम सफ़ल होंगे बल्कि आपको मान सम्मान की प्राप्ति भी होगी। यदि पिछले दिनों से कोई काम रुका हुआ था तो उसे पूरा करने की कोशिश करें, इस समय आपको सफलता मिल जाएगी। लाभ की भी अच्छी संभावनाएँ हैं। लेकिन सप्ताह के मध्य में आपको न चाहते हुए भी कहीं दूर जाना पड़ सकता है। इस समय नींद में भी कुछ व्यवधान रह सकता है। जबकि सप्ताहांत के बेहतर रहने के योग हैं।

कन्या
सप्ताह की शुरूआत में कोई धार्मिक यात्रा संभव है या ऐसा भी हो सकता है कि आपका विचार किसी दूर जगह पर जाने का हो। वहीं सप्ताह के मध्य में आपको कामों में सफ़लता मिलेगी। आप माता पिता या घरेलू मामलों को लेकर कोई पहल कर सकते हैं। आपकी आमदनी बढ़ सकती है लेकिन सप्ताहांत खर्चों से भरा रह सकता है। किसी तनाव के चलते नींद देर से आएगी। अत: आपको चाहिए कि भविष्य को ध्यान में रखकर ही आचरण करें।

तुला
सप्ताह की शुरुआत में समय अधिक अनुकूल नहीं है अत: कोई भी ऐसा काम करने का जोखिम न उठाएँ जिसमें सफलता मिलने की उम्मीद कम हो। इस समय यदि यात्रा न करें तो बेहतर रहेगा। यदि यात्रा करना ज़रूरी ही है तो वाहन आदि सावधानी से चलाएँ। सप्ताह का मध्य भाग अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। किसी दूर की यात्रा पर जाना हो सकता है। कामों में सफलता मिलने के योग हैं। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा भी करेंगे। सप्ताहांत भी लाभ और संबंधों में बेहतरी के संकेत कर रहा है।

वृश्चिक
यह सप्ताह आपको मिश्रित फल देगा। सप्ताह की शुरुआत दाम्पत्य जीवन के लिए अनुकूल है, यदि अविवाहित हैं तो प्रेम प्रसंग या फिर रोजमर्रा के कामों में बेहतरी आएगी। यदि आपका व्यापार साझेदारी का है तो उसमें लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लेकिन सप्ताह के मध्य में सभी मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। वहीं सप्ताहांत आपके लिए अनुकूल रहेगा। यात्रा संभावित है। कार्यपूर्ति के लिए काफ़ी अनुकूलता देखने को मिलेगी।

धनु
इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रह सकती है। सुख सुविधाओं के बढ़ने के योग हैं। यदि आप योजनाबद्ध तरीके से काम करते हैं तो नि:संदेह आपको लाभ मिलेगा। सप्ताह का मध्य भाग दाम्पत्य जीवन एवं प्रेम प्रसंगों के लिए अनुकूलता लिए हुए है। जबकि सप्ताहांत में मन में चिंताएँ रह सकती हैं। धोखा या हानि मिलने का भय रहेगा। अत: सावधान रहें। यात्राओं के भी योग बन रहे हैं। हालांकि यदि आप एक योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो कुछ कामों में सफलता मिल जाएगी।

मकर
सप्ताह की शुरुआत कार्य व्यापार के लिए तो अधिक अनुकूल नहीं है लेकिन यदि आप मनोरंजन करने के मूड में हैं तो समय आपके साथ है। प्रेम प्रसंग या शिक्षा से जुड़े कामों के लिए भी समय अनुकूल है। हालांकि सप्ताह का मध्य भाग कामों को बनाने वाला रहेगा। दैनिक कामों में भी सहजता का अनुभव होगा। सुख सुविधाओं की वृद्धि होने के योग बनेंगे। वहीं सप्ताहांत में कठिनाइयाँ सामने आ सकती हैं। इस समय पारिवारिक विवादों से बचें।

कुम्भ
सप्ताह की शुरुआत में आप कुछ भावुक रह सकते हैं। घर परिवार को लेकर कुछ चिंताएँ रह सकती हैं। कामों में आ रही बाधाएँ आपको कुछ हद तक चिड़चिड़ा बना सकती हैं। सप्ताह के मध्य भाग में भी कुछ चिंताएँ रह सकती है, लेकिन ये चिंताएँ प्रेम पात्र या संतान को लेकर भी हो सकती हैं। हालांकि इस समय विरोधियों पर विजय मिलेगी। आपकों कामों में सफ़लता मिलने के योग बन रहे हैं। सप्ताहांत भी अच्छा रहेगा। साझेदारी के कामों में लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन व प्रेम प्रसंग में भी अनुकूलता मिलेगी।

मीन
सप्ताह के शुरुआती दिनों में यात्रा के योग बन रहे हैं। इस यात्रा से लाभ मिलने की भी संभावनाएँ हैं। सप्ताह के मध्य भाग में आप कुछ भावुक रह सकते हैं। लेकिन इस समय भावावेश में आकर कोई निर्णय न लें। इस समय आप घर गृहस्थी को लेकर चिंतित रह सकते हैं। सप्ताहांत आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस समय आप अपनों के लिए समय निकाल पाएंगे। समस्याएँ दूर होंगी। लेकिन इस समय अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखना बिल्कुल न भूलें।

पं. हनुमान मिश्रा

आज का पर्व!

आज श्राद्ध का सातवाँ दिन है। 

आज ‘अंतराष्ट्रीय डेमोक्रेसी दिवस’ है। आज का दिन विश्व भर के देशों की सरकारों को डेमोक्रेसी का प्रचार एवं प्रोत्साहन करने के लिए प्रेरित करता है। 

आपका दिन मंगलमय हो!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment