अक्टूबर 2014 राशिफल

दीवाली, नवरात्रि, हैलोवीन डे, या दुर्गा पूजा; नाम अनेक पर मकसद एक - हर्षोल्लास और भगवान की कृपा। यदि आप जानना चाहते हैं कि यह उत्साहजनक माह आपके जीवन में क्या रंग लाएगा, ध्यान से पढ़ें पं. हनुमान मिश्रा के द्वारा रचित अक्टूबर 2014 का राशिफल।

October horoscope 2014 Hindi mein aa gaya hai; ab aap is shubh maah ko aur bhi utsaahit bana paayenge.

नोट: यह फलादेश आपकी चन्द्र राशि पर आधारित है। 




FREE matrimony & marriage website

मेष: अक्टूबर राशिफल 2014 


सूर्य की स्थिति को देखते हुए भले ये लगता है कि महीने कि शुरुआत पूरी तरह अनुकूल है लेकिन अन्य ग्रहों की स्थिति कुछ कठिनाइयाँ या परेशानियाँ दे सकती है। मंगल की स्थिति को देखते हुए लगभग पूरे महीने आपको वाहन आदि सावधानी से चलाना होगा। किसी से बेवजह न उलझें। वाणी पर संयम रखें। हालांकि अधिकांश कामों के बनने की उम्मीद है लेकिन साझेदारी के कामों को सावधानी से निबटाना होगा। यानी कि कार्य-व्यापार के साथ-साथ अपने घर पारिवार का और साथ में अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखना होगा।

उपाय: हनुमान जी की सेवा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ: अक्टूबर राशिफल 2014 


वृषभ राशि वालों इस पूरे महीने आपको सावधानी से काम लेना होगा। मंगल सप्तम में है अत: जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख़याल रखें और उससे बेवजह नाराज़ न हों। साझेदारी के कामों में किसी तरह की परेशानी सम्भव है। महीने के पहले भाग में संतान या शिक्षा को लेकर कुछ परेशानी रह सकती है हालांकि महीने के दूसरे भाग में यह परेशानी दूर हो जाएगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेने व आमदनी के लिए महीना सामान्यत: अनुकूल रहेगा।

उपाय: हनुमान मंदिर में गाजर का दान करें।

मिथुन: अक्टूबर राशिफल 2014 


यह महीना आपके लिए मिला जुला रहेगा। लेकिन इतना तो निश्चित है कि यदि आपने मेहनत की तो आपको परिणाम ज़रूर मिलेंगे। इस समय आप हर कठिनाई पर विजय पा लेना चाहेंगे। हालांकि ये समय घरेलू मामलों में अधिक ध्यान देने का है। इस समय आप किसी दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं या फिर कोई दूर रहने वाला व्यक्ति घर आ सकता है। महीने के दूसरे भाग में आपको अपने भाई और संतान को लेकिन किसी तरह से असंतुष्ट होने से बचना होगा।

उपाय: परेशानी होने की स्थिति में सूर्य भगवान को जल चढ़ाएँ।

कर्क: अक्टूबर राशिफल 2014 


महीने के पहले भाग में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे क्योंकि इस समय सूर्य का गोचर अनुकूल है। यदि आप बड़े दिनों से कोई फ़ोन खरीदनी की प्लानिंग कर रहे हैं तो महीने के पहले भाग में ही खरीद लेना ठीक रहेगा। कम दूरी की यात्राओं के लिए भी समय अनुकूल है। यदि आप किराए के घर में रहते हैं और घर बदलने के मूड में हैं तो भी समय अनुकूल है। लेकिन दूसरे भाग में कुछ घरेलू समस्याएँ उभरकर सामने आ सकती हैं। इस समय हर मसले में सही गलत का फ़ैसला बहुत सोच समझ कर करें।

उपाय: कष्ट या परेशानी होने की स्थिति में शनि मंदिर में गुलाब जामुन बांटें।

सिंह: अक्टूबर राशिफल 2014 


इस महीने आपको हर काम को बड़ी सावधानी से निबटाना होगा। इस समय अधिकांश ग्रह अनुकूल फल देने में असमर्थ रहेंगे अत: आपको अपने भाग्य के भरोसे बिल्कुल नहीं रहना है बल्कि कर्म को ही पूरी प्रमुखता देनी है। इस समय वाहन सावधानी से चलाएँ। वाणी में अधिक से अधिक मिठास लाने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में भी संयम से निर्णय लेने होंगे। हालांकि महीने के दूसरे भाग में कुछ राहत रहेगी लेकिन इस समय भी पिता और भाई के स्वास्थ्य का ख़याल रखना होगा।

उपाय: परेशानी की स्थिति में हनुमान जी के मंदिर में लाल रंग का फल या सब्ज़ी दान करें।

कन्या: अक्टूबर राशिफल 2014 


इस महीने कुछ कठिनाइयाँ रह सकती हैं लेकिन कठिनाइयों के बाद ही सही काम बनते रहेंगे। महीने के पहले भाग में स्वास्थ्य का खयाल रखें। विशेषकर ज्वर आदि का भय रहेगा। हालांकि आप आत्मविश्वास से ओत प्रोत रहेंगे। आपको सरकार या किसी संगठन के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। लेकिन महीने के दूसरे भाग आर्थिक मामलों के सावधानी रखनी होगी। भाषा में समाहित कटुता को भी दूर करने का प्रयास करना होगा।

उपाय: शिवलिंग पर शहद चढ़ाना शुभ रहेगा।

तुला: अक्टूबर राशिफल 2014 


यह महीना आपको इस बात का संकेत कर रहा है कि आपको आर्थिक मामलों को बड़ी ही समझदारी से सुलझाना होगा। व्यर्थ के खर्चों से बचना होगा। साथ ही साथ आपको अपने स्वास्थ का भी ख़याल रखना होगा। विशेषकर महीने के दूसरे भाव में आपको आपने स्वास्थ को लेकर सचेत रहना है। हालांकि अचानक कहीं से मोटी कमाई हो सकती है लेकिन इसके लिए आप जो प्लानिंग कर रहे हैं उसे लोगों से शेअर न करें तो ही अच्छा है। साथ ही कार्य व्यापार में संयमित व्यवहार करें।

उपाय: नित्य 11 बार गायत्री मंत्र का जप करें।

वृश्चिक: अक्टूबर राशिफल 2014 


महीने का पहला भाग आपके लिए अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा। आपका राशि स्वामी स्वयं आपकी राशि पर ही स्थित रहेगा अत: कामयाबी का मिलना स्वाभाविक है। आमदनी में इजाफ़ा भी होगा। हालांकि मेहनत करते समय इस बात का ख़याल रखना ज़रूरी होगा कि आपकी सेहन न बिगड़ने पाए। यात्राओं के माध्यम से भी लाभ होगा। लेकिन महीने का दूसरा भाग अधिक अनुकूल नहीं है। इस समय खर्चे अधिक हो सकते हैं साथ ही स्वास्थ कमजोर रह सकता है।

उपाय: काले उड़द का दान करना शुभ रहेगा।

धनु: अक्टूबर राशिफल 2014 


सामान्यत: यह पूरा महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा। महीने के पहले भाग में सूर्य आपके कर्म स्थान पर है अत: आप अपने कार्य व्यापार में अच्छा करेंगे। इस कामों में आपके वरिष्ठ आपका सहयोग करेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेंगे। वहीं महीने के दूसरे पक्ष में लाभ की स्थितियाँ बेहतर होंगी। आर्थिक मामलों में सुधार सम्भव है। कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग भी निर्मित हो रहे हैं। लेकिन वाहन सावधानी से चलाएँ। जीवन साथी अथवा प्रेम पात्र के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा।

उपाय: किसी गरीब को काले कपड़े का दान करें।

मकर: अक्टूबर राशिफल 2014 


इस महीने की शुरुआत आपके लिए औसत रहेगी। यदि आप वाकई मेहनत से नहीं घबराते तो आपके काम ज़रूर बनेंगे। आपको पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से सहयोग और आशिर्वाद मिलेगा। किन इस समय माता पिता के स्वास्थ का ख़याल रखना ज़रूरी होगा। दूर की यात्राओं का योग बनेगा। अधिक कोशिश करने पर इनमें सफलता भी मिलेगी। वहीं महीने के दूसरे भाग में काम को लेकर मिलने वाले प्रस्तावों में हड़बड़ी न दिखाएँ। इस समय वरिष्ठों से उलझना या उनका अपमान करना ठीक नहीं रहेगा।

उपाय: पिता अथवा पिता तुल्य व्यक्ति की सेवा करें।

कुम्भ: अक्टूबर राशिफल 2014 


इस पूरे महीने आपको सावधानी से काम करना होगा। विशेषकर महीने के पहले भाग में सूर्य आपके आठवें भाव में है। अत: बहुत सारा परिश्रम व्यर्थ जा सकता है। इस समय वाहन में खराबी आने के भी योग बन रहे हैं। वाहन सावधानी व धीमी गति से चलाना भी एक उचित निर्णय होगा। यदि कुछ नया करने जा रहे हैं तो भली भांति विचार-विमर्श की आवश्यकता रहेगी। हालांकि महीने के दूसरे पक्ष में आपकी समस्याएँ कम होंगी। आर्थिक स्थिति में भी बेहतरी आने के योग हैं लेकिन माता पिता के स्वास्थ का ख़याल रखना ज़रूरी होगा।

उपाय: सूर्य भगवान को सिंदूर मिला जल चढ़ाएँ।

मीन: अक्टूबर राशिफल 2014 


इस पूरे महीने आप तनाव में रह सकते हैं। कुछ घरेलू चिंताएँ तो कुछ बाहर की चिंताएँ आपको तनाव देने का काम कर सकती हैं। अत: आपको सावधानी बरतने की ज़रूरत तो रहेगी ही रहेगी। इस समय कोई नया व्यापारिक निर्णय न लें। जीवन साथी को लेकर या फ़िर कुछ घरेलू परेशानियों के कारण भी आप व्यथित रह सकते हैं। महीने का दूसरा भाग भी अनुकूल नहीं है। इस समय यात्राओं से परहेज करें। वाहन सावधानी से चलाएँ व किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें।

उपाय: परेशानी की स्थिति में सूर्य को सिंदूर मिला चढ़ाएँ और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आशा है आप इस फलादेश का सही उपयोग कर अपने जीवन को और भी सुखमय बना पाएंगे। 

Related Articles:

No comments:

Post a Comment