मंगल ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर (सितम्बर 05, 2014) - मंगल आपका जीवन नयी ऊर्जा से भर देगा!

आज यानि सितम्बर 05, 2014 के दिन मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। क्रूर ग्रह की श्रेणी में आने वाला ग्रह मंगल सब पर अपने प्रभाव डालता है। जानिए मंगल ग्रह के गोचर से आपके जीवन में आने वाले परिवर्तन ज्योतिषी ‘रेखा कल्पदेव’ द्वारा।

मंगल ग्रह सितम्बर 05, 2014 को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं।


FREE matrimony & marriage website

मंगल क्रूर ग्रह की श्रेणी में आता है। मंगल की किसी राशि में उपस्थिति से अधिक प्रभाव उसकी दृष्टि में है। अपनी राशियों तथा अपनी उच्च राशि के अलावा मंगल की दृष्टि या उपस्थिति परेशानी पैदा करने वाली ही होती है। 

5 सितम्बर 2014, चित्रा नक्षत्र में मंगल अपने शत्रु शुक्र की राशि को छोड़कर स्वराशि वृश्चिक में जा रहे हैं। मंगल की वृश्चिक राशि की यात्रा सभी राशि के व्यक्तियों के लिए सुखद न भी रहे परन्तु यह निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि यह यात्रा जोश, उत्साह, रोमांच और साहस से भरपूर रहेगी। क्योंकि ये सभी मंगल के स्वाभाविक गुण हैं। मंगल गोचर में चन्द्र से 3, 6 व 11वें भाव में शुभ फल देते हैं। शेष भावों में अनुकूलता में कमी रहती है।

आइये आपको बताते हैं कि यह यात्रा आपके लिए क्या सौगात लेकर आ रही है: मंगल ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर (सितम्बर 05, 2014)

आज का पर्व


आज ‘दशावतार व्रत’ है। यह पवित्र दिन भगवान श्री विष्णु के दस अवतारों को समर्पित है। आज के दिन भगवान विष्णु के दस अवतारों की आराधना करने से आप अपने जीवन में सुख - शांति का अनुभव कर सकते हैं।

आपका दिन मंगलमय हो! 

Related Articles:

No comments:

Post a Comment