साप्ताहिक राशिफल (सितम्बर 1 - सितम्बर 7) - आने वाले सप्ताह में कैसे होंगे कामयाब?

क्या हैं आने वाले सप्ताह में कामयाबी पाने के राज़? कैसे अपने समय को नियोजित करें जिससे आप अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। यह सब आपको पता चलेगा ज्योतिष 'हनुमान मिश्रा' द्वारा लिखा गया साप्ताहिक राशिफल पढ़कर।

जानिए सभी राशियों के लिए सितम्बर 1 - सितम्बर 7, 2014  तक का साप्ताहिक राशिफल।

Click here to read in English…

FREE matrimony & marriage website

मेष:
सप्ताह की शुरुआत में अधिक अनुकूल परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस समय मन को शांत रखते हुए घरेलू मामलों को बड़ी सावधानी से सुलझाना होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। हालांकि सप्ताह का मध्य भाग अनुकूल रहेगा। इस समय की गई यात्राएँ फ़ायदेमंद रहेंगी। कामों में सफ़लता मिलेगी। सप्ताह के अंतिम दिनों में लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे और रुके हुए काम बनेंगे।

वृषभ:
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में वैवाहिक जीवन को लेकर चिंतन करने की आवश्यकता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख़्याल रखना भी ज़रूरी होगा। साझेदारी के कामों को सावधानी से निबटाएँ। क्रोध और चिड़चिड़ेपन से बचें। सप्ताह के मध्य भाग में भी सावधानी से काम लेना होगा। वाहन आदि सावधानी से चलाना होगा। सप्ताहांत अनुकूल रहेगा। इस समय कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है अथवा आप कोई सामाजिक कार्य कर सकते हैं।

मिथुन:
सप्ताह की शुरुआत उत्साहवर्धक रहेगी। योजनाओं को सफलता मिलेगी। यानी आपकी मेहनत रंग लाएगी। इस समय आपका कोई भी विरोधी सामने टिक नहीं पाएगा। कहीं फंसे हुए पैसे मिल सकते हैं लेकिन इस समय किसी को उधार देना ठीक नहीं रहेगा। सप्ताह के मध्य में आप कहीं घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। दैनिक रोज़गार के मामलों में सुधार होगा। सप्ताहांत में लगभग सभी कामों में सावधानी ज़रूरी होगी।

कर्क:
सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। हालांकि प्रेम संबंधों में यह समय अनुकूलता ला सकता है। लेकिन इस समय स्वजनों पर क्रोध करने से बचें। सप्ताह का मध्य भाग अनुकूल रहेगा। आप अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर कामयाब हो सकेंगे। सप्ताहांत में किसी आनंददायी काम से जुड़ाव या सुखद यात्रा संभव है। निजी जीवन के लिए सामान्यत: समय शुभ रहेगा।

सिंह:
सप्ताह की शुरुआत कुछ कठिनाई भरी रह सकती है। कुछ घरेलू सामानों में ख़राबी आ सकती है। इस समय वाहन आदि भी सावधानी पूर्वक चलाना उचित रहेगा। माता के साथ इस समय किसी भी तरह का विवाद उचित नहीं रहेगा। हालांकि सप्ताह मध्य काफ़ी अच्छा रहेगा। इस समय आपको कामों में सफ़लता मिलेगी लेकिन व्यक्तिगत संबंधों के लिए भी इस अवधि में समय निकालना ज़रूरी होगा। सप्ताहांत में आनंददायी समय बीतेगा।

कन्या:
इस सप्ताह के आरंभिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। इस समय छोटी मोटी यात्राएँ भी संभव हैं। इस समय आपको अपने भाइयों और मित्रों से भी भरपूर सहयोग मिलेगा। सप्ताह मध्य में आप के मन में घर गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंताएँ रह सकती हैं। हालांकि ये बड़ी चिंताएँ नहीं होंगी। सप्ताहांत में कुछ मित्रों के मिलने से आप पुरानी यादों को ताज़ा कर पाएंगे।


तुला:
सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। इस समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आर्थिक मामलों में भी संयम से खर्च करना होगा। हालांकि, आमदनी निरंतर बनी हुई है इसलिए बजट बिगड़ेगा नहीं। सप्ताह मध्य में कुछ लाभदायक यात्राएँ संभव हैं। मित्रों के सहयोग से काम बनेंगे। इस समय छोटे भाई की भावनाओं की कद्र करना बिल्कुल न भूलें। सप्ताहांत में कुछ चिंताएँ संभव हैं। हालांकि इन चिंताओं के चलते ही सही लेकिन आप अपने घर परिवार को अधिक समय दे सकेंगे।

वृश्चिक:
सप्ताह सामान्य तौर पर अनुकूल है। आपको सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। लेकिन क्रोध करने से बचना ज़रूरी होगा। अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखें। यदि कोई आपसे धार्मिक कार्यों में कुछ सहयोग मांग रहा है तो अपने सामर्थ्य के अनुसार ज़रूर मदद करें। सप्ताह मध्य में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आप अपने मित्रों पर कुछ खर्चें कर सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में आप मनोरंजन के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं या कोई लाभकारी यात्रा हो सकती है।

धनु:
सप्ताह सामान्यत: अच्छा रहेगा लेकिन सप्ताह के शुरुआत में खर्चों पर अंकुश लगाना ज़रूरी होगा। इस समय आपको लम्बी दूरी की यात्राएँ करने से बचना चाहिए। किसी चिंता के कारण मन परेशान रह सकता है या नींद में व्यवधान रह सकता है। सप्ताह मध्य में शुभ समाचार मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य चिंतन इस समय भी ज़रूरी होगा। सप्ताहांत में कामों में सफलता व मनोरंजक कार्यकलाप संभव हैं। इस समय खर्चें करने से पहले एक बार यह ज़रूर चिंतन कर लें कि क्या यह खर्च ज़रूरी है।

मकर:
सप्ताह के शुरुआत में चंद्रमा लाभ देने का संकेत कर रहा है। अत: आपकी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है। बहुत संभव है कि यह लाभ आपको साझेदारी के काम से हो या आपके जीवनसाथी की मदद से भी काम बनने की उम्मीद है। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। लेकिन सप्ताह मध्य में खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। सप्ताहांत में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। यह समय निजी सम्बंधों के लिए अनुकूलता लिए हुए है।

कुम्भ:
सप्ताह की शुरुआत में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कार्यों में आपको सफ़लता के योग हैं। आपके कामों की प्रसंशा होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। इस समय आपके मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। सप्ताह के मध्य में कुछ एक्स्ट्रा कमाई हो सकती है या फिर कहीं से कोई उपहार मिल सकता है। लेकिन सप्ताह के मध्य में हर मामलें में सावधानी का सहयोग लेना उचित होगा। विशेषकर इस समय स्वास्थ्य का ख़याल रखें।

मीन:
सामान्यत: यह सप्ताह शुभ रहेगा। सप्ताह की शुरूआत अनुकूल रहेगी। आप धर्म या समाज के कामों से जुड़ेंगे। यात्राओं के लिए भी समय अनुकूल है लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी रखना बिल्कुल न भूलें। सप्ताह के मध्य भाग में आप अपने काम में सफ़ल होंगे। आपके मान सम्मान में इजाफ़ा होगा। वरिष्ठों के द्वारा आपको प्रोत्साहन मिलेगा। सप्ताहांत में भी शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों के लिए समय विशेष शुभ है।

पं. हनुमान मिश्रा

Related Articles:

No comments:

Post a Comment