सितम्बर राशिफल 2014 - जानिए सभी परेशानियों को ख़तम करने का राज़!

एस्ट्रोसेज आप सबके सामने प्रस्तुत कर रहा है सितम्बर 2014 राशिफल। ‘पं हनुमान मिश्रा’ की बताई गई भविष्यवाणी से आप अपने आने वाले समय के बारे में जान पाएंगे। आइये पढ़ें एस्ट्रोसेज की ज्योतिष गणनाएँ। यह फलादेश आपकी चंद्र राशि पर आधारित हैं। 




FREE matrimony & marriage website


वर्ष भर का राशिफल पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: वार्षिक राशिफ़ल 2014 

सितम्बर 2014 के राशिफ़ल के माध्यम से आप जान पाएंगे कि सितम्बर 2014 का महीना आपके लिए कैसा रहेगा। इसे जानकर आप अनुकूल समय का लाभ उठा पाएंगे और जो समय आपके लिए प्रतिकूल है उस समय सावधानी से काम लेकर परेशानियों से बच पाएंगे। तो आइए बात करते हैं इस माह के राशिफल की-

मेष राशि का सितम्बर राशिफल 2014

आपके लिए लगभग यह पूरा महीना ही शुभकर रहेगा। इस अवधि में आप जीवन का बड़े उत्साह और उल्लास से स्वागत करेंगे। इस समय आपका मनोमस्तिष्क पूर्णत: चैतन्य रहेगा। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। लेकिन सप्तम में शनि और मंगल की युति को देखते हुए निजी जीवन में संयमित व्यवहार करना होगा। महीने का दूसरा भाग आपकी सारी समस्याओं का समाधान करने वाला रहेगा। समस्याओं से निजात मिलेगी। मान सम्मान बढ़ेगा। काम धंधे या नौकरी के हालातों में सुधार या पदोन्नति की संभावनाएँ बन रही हैं। 

उपचार: उपाय के रूप में विष्णु भगवान के मंदिर में पीले वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि का सितम्बर राशिफल 2014

इस महीने आपको अधिक अनुकूल परिणाम पाने के लिए मेहनत कुछ ज़्यादा करनी पड़ सकती है। महीने के पहले पक्ष में ऐसा हो सकता है कि आप स्वयं को थका हुआ महसूस करें। इस समय कोई घरेलू सामान खरीदना या बेचना पड़ सकता है। महीने के दूसरे भाग में स्थितियाँ कुछ बेहतर होंगी, फ़िर भी सावधानी की आवश्यकता बनी रहेगी। संतान या फ़िर प्रेम पात्र के लिए कोई महंगा उपहार खरीदने की चिंता रह सकती है।

उपचार: परेशानी होने की स्थिति में हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएँ।

मिथुन राशि का सितम्बर राशिफल 2014

महीने के पहले भाग में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। यदि आप बड़े दिनों से कोई अच्छा फ़ोन खरीदने की सोच रहे थे तो उसके लिए यह एक अच्छा समय रहेगा। इस समय आप कोई कम दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी भी रहेगी। भाई बन्धुओं से भी सम्बंध बेहतर होंगे। मित्र आपके लिए मददगार साबित होंगे। आर्थिक मामलों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। जबकि महीने का दूसरा भाग आपसे अधिक मेहनत करवा सकता है। इस समय हर मसले में सही-गलत का फ़ैसला बहुत सोच समझ कर करें। जिनसे आपका आत्मिक लगाव हो उन व्यक्तियों से विवाद न करें। 

उपचार: कष्ट या परेशानी होने की स्थिति में दुर्गा माँ की पूजा आराधना करें।

कर्क राशि का सितम्बर राशिफल 2014

महीने की शुरुआत अपेक्षाकृत कम अनुकूल रहेगी। इस समय आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखनी होगी। कुछ पारिवारिक परेशानियाँ भी रह सकती हैं। लेकिन महीने का दूसरा पक्ष आपकी समस्याओं को दूर करने वाला रहेगा। किसी यात्रा के माध्यम से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी अनुकूलता आएगी। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। हालांकि घरेलू शांति के लिए आपको निरंतर प्रयास करना होगा। 

उपचार: परेशानी की स्थिति में हनुमान जी के मंदिर में लाल रंग का सेब चढ़ाएँ।

सिंह राशि का सितम्बर राशिफल 2014

महीने का पहला भाग आपके लिए मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य आपकी राशि में ही रहेगा, अत: आप आत्मविश्वास से ओत प्रोत रहेंगे। आपको सरकार या किसी संगठन के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। लेकिन इस समय अपने स्वास्थ्य का खास ख़्याल रखना होगा। इस समय क्रोध करने से भी बचना होगा। महीने के दूसरे भाग में भी घरेलू और आर्थिक मामलों में सावधानी से काम करने की ज़रूरत रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याएँ इस समय भी रह सकती हैं। 

उपचार: भगवान शिव के मंदिर में दूध चढ़ाएँ।

कन्या राशि का सितम्बर राशिफल 2014

सप्ताह की शुरुआत में लगभग सभी कामों में सावधानी बरतने की सलाह मैं आप को देना चाहूँगा। इस समय कोई भी काम उन्मादी होकर न करें। यथा संभव यात्राओं और ट्रैफ़िक से बचें। कार्य-व्यापार में संयमित व्यवहार करें। व्यर्थ के खर्चों से बचें। इस समय वाणी पर विशेष संयम रखने की ज़रूरत रहेगी। वहीं महीने के दूसरे भाग में आपकी समस्याएँ कम होंगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी लाभदायक यात्रा पर जाना हो सकता है। लेकिन इस समय भी अपना तथा घर परिवार के स्वास्थ्य का ख़याल रखना ज़रूरी होगा। संयमित बोलना और व्यर्थ के खर्चों से बचना होगा। 

उपचार: हनुमान जी को चोला चढ़ाएँ।

तुला राशि का सितम्बर राशिफल 2014

हालांकि महीने का पहला भाग आपको कई तरह से लाभ दिला सकता है क्योंकि आपका लाभेश लाभ स्थान पर है। लेकिन लग्न पर शनि और मंगल की युति के कारण आपको अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखना बहुत ज़रूरी होगा। हालांकि इस समय आप कुछ ऐसे अनुबंध कर सकते हैं जो आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद साबित होंगे। आमदनी में इजाफ़ा होगा। यात्राओं के माध्यम से भी लाभ होगा। लेकिन महीने का दूसरा भाग खर्चों से भरा रह सकता है। इस समय भी आपको अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखना ज़रूरी होगा। 

उपचार: शनिवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएँ।

वृश्चिक राशि का सितम्बर राशिफल 2014

ये पूरा महीना ही आपके लिए अनुकूल रहेगा। महीने के प्रथम भाग में आप अपने कार्य व्यापार में बहुत अच्छा करेंगे। आपको वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। वहीं महीने के दूसरे भाग में लाभ की स्थितियाँ सुदृढ़ बनी रहेंगी। जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बीतेगा। लेकिन आपकी नींद में कुछ व्यवधान रह सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी रखना भी ज़रूरी होगा। 

उपचार: शनि मंदिर में काले उड़द का दान करें।

धनु राशि का सितम्बर राशिफल 2014

इस महीने की शुरुआत आपके लिए मिली जुली रहेगी। कुछ दूर की यात्राएँ हो सकती हैं, यदि आपने दिल से प्रयास किया तो ये यात्राएँ सफल भी रहेंगी। इस समय बड़े पदों पर बैठे लोगों से मिलकर फ़ायदा होगा। शिक्षा और संतान को लेकर चली आ रही चिंताएँ दूर होंगी। लेकिन इस समय माता पिता के स्वास्थ्य का ख़याल रखना ज़रूरी होगा। वहीं महीने का दूसरा भाग कार्य-व्यापार के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। 

उपचार: पिता या पिता तुल्य व्यक्ति की सेवा करें व उनका आशीर्वाद लें।

मकर राशि का सितम्बर राशिफल 2014

वैसे तो काम धंधे के लिए पूरा महीना ही अनुकूल है, लेकिन अष्टम में स्थित सूर्य के कारण महीने के प्रथम पक्ष वाले दिनों में सावधानी ज़रूरी होगी। यदि कुछ नया करने जा रहे हैं तो बहुत विचार-विमर्श करके ही कोई निर्णय लें। लेकिन महीने के दूसरे पक्ष में आपकी समस्याएँ काफ़ी कम होंगी। कामों में सफलता मिलेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस पूरे महीने वरिष्ठों से सामंजस्य बना कर चलें। 

उपचार: सूर्य भगवान को जल देना शुभ रहेगा, लेकिन उस जल में लाल रंग के फूल मिले होना ज़रूरी है।

कुम्भ राशि का सितम्बर राशिफल 2014

इस पूरे महीने आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बहुत सूझ-बूझ के साथ ही कोई व्यापारिक निर्णय लें। जीवन साथी को लेकर या फ़िर कुछ घरेलू परेशानियों के कारण भी आप व्यथित रह सकते हैं। माता-पिता को लेकर भी चिंता रह सकती है। यह समय मानसिक रूप से तनावग्रस्त करने वाला है। अत: उचित आचरण करते हुए अपना ख़्याल रखें। खान पान पर भी संयम रखें। यानी कि इस महीने सभी कामों में संयम से काम लेने की आवश्यकता है। 

उपचार: परेशानी की स्थिति में सिंदूर मिले जल से सूर्य को अर्घ दें।

मीन राशि का सितम्बर राशिफल 2014

वैसे तो महीने की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है, क्योंकि सूर्य का गोचर छठे भाव में हो रहा है। लेकिन शनि और मंगल की युति अष्टम भाव में हो रही है, अत: प्रत्येक कार्य को बड़ी सावधानी और चतुराई के साथ करना होगा। हालांकि सूर्य की अनुकूलता के कारण पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। विरोधियों को परास्त करने में आप सफ़ल रहेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। जबकि महीने के दूसरे भाग में पहले की तुलना में अधिक संयम से काम लेना होगा। कार्य-व्यापार के साथ-साथ अपने घर परिवार और स्वास्थ्य का भी ख़याल रखें। 

उपचार: बजरंग बाण का पाठ करना शुभ रहेगा।

आशा है, इस राशिफल के माध्यम से आप अपने अच्छे और बुरे समय को जानकर उस समय उचित व्यवहार कर अपने सितम्बर माह को शुभ बनाएंगे। नमस्कार!!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment