दैनिक ज्योतिष सहायक (०१.०८.२०१४)

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश, सर्राफा बाजार भविष्‍यफल, आज का भविष्यफल, और भी बहुत कुछ उपलब्ध है अब सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन तथा आप इसे और ज़्यादा फलदायी कैसे बना सकते हैं ?


दिन की शुभता


आज शुक्रवार का दिन है। आज के दिन की विशेषता का लाभ उठाते हुए आप सौंदर्य विषय, आभूषण निर्माण, हीरा धारण, भोग विलास के विषय, सुख आराम की वस्तुओं का निर्माण, वस्त्र निर्माण और लक्ष्मी उपासना आदि कार्य विशेष रूप से कर सकते हैं।

FREE matrimony & marriage website

आज दिल्ली में सूर्योदय ०५:४२ प्रात: पर तथा सूर्यास्त १९:१२ सांय: काल में होगा। 

अपने स्थान विशेष का सूर्योदय जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 


आज का पंचांग आपके लिए अपने साथ क्या विशेष लेकर आया है। यह जानने के लिए आज के पंचांग पर नज़र डालते हैं।

  1. श्री संवत २०७१ शक: १९३६, श्रावण माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है। 
  2. सूर्य दक्षिणायन और वर्षा ऋतु चल रही है।
  3. आज पंचमी तिथि, हस्ता नक्षत्र है।
  4. चन्द्रमा कन्या राशि में विचरण कर रहे हैं।
  5. आज नाग पंचमी का त्यौहार है।


आज का राहुकाल


आज के दिन की शुभता को राहु के प्रभाव से बचाने के लिए आप आज राहुकाल अवधि में कोई विशेष कार्य आरम्भ करने का त्याग करें। अन्यथा कार्य में व्यर्थ की बाधाएं आपकी परेशानियां बढ़ा सकती हैं। आशा है आप इस सलाह का लाभ उठाएंगे।

दिल्ली में आज का राहुकाल १०:४६ से लेकर १२:२७ के मध्य रहेगा।

अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


राहुकाल अवधि में कोई धार्मिक विधि-विधान शुरू करना सही नहीं माना जाता। साथ ही दैनिक कार्यों को करने के लिए राहुकाल का विचार नहीं किया जाता, परन्तु अगर आप आज कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है, तो १०:४६ से १२:२७ के बीच के समय में आवश्यक कार्य को आरम्भ करने से बचना बेहतर होगा।

आज के व्रत और पूजन 


आज नाग पंचमी का विशेष त्यौहार है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से काल सर्प दोष के बुरे प्रभावों से मुक्ति मिलती है। आज के दिन नाग देवता की पूजा करें और विशेष लाभ उठायें।

शुक्रवार यानि आज के दिन देवी लक्ष्मी की शुभता प्राप्ति के लिए वैभव लक्ष्मी का व्रत किया जा सकता है। अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए आज आप शुक्र ग्रह का व्रत कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शुक्र व्रत गृहस्थ जीवन के कष्टों को दूर करता है।

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


प्रत्येक दिन के साथ शुभता और अशुभता दोनों जुडी होती हैं। आप आज किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज के दिन की चल चौघड़िया अवधि का प्रयोग कर आप उत्तम परिणाम पा सकते हैं। इसी प्रकार यदि आप क्रय-विक्रय का कार्य करते हैं तो उसके लिए लाभ चौघड़िया बहुत अच्छी रहेगी। आज के ज़रुरी कार्यों में सफलता का अंश बढ़ाने के लिए आप आज की शुभ चौघड़िया मुहूर्त में अपने कार्यों को अंजाम दे सकते हैं। शेयर निवेशक इसका प्रयोग कर ख़ास लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आज के दिन की शुभ चौघड़िया दिल्ली स्थान के लिए निम्न रहेंगी:

चल - ५:४२ से ७:२३ 
लाभ - ७:२३ से ०९:०४ 
अमृत - ०९:०४ से १०:४६
शुभ - १२:२७ से १४:०८ 

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेगी:

चल - १७:३१ से १९:१२
लाभ - २१:५० से २३:०८ 

अपने स्थान विशेष की चौघड़िया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


ऊपर दिए गए समय कालों का उपयोग आप शेयर बाज़ार अथवा थोक बाज़ारों से बड़ी मात्रा में खरीद बेच का कार्य करने के लिए भी कर सकते हैं।

सामान्य मुहूर्त


आज के कार्यों में सफलता का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आप आज के दिन के सामान्य मुहूर्तों का प्रयोग कर सकते हैं। आज अन्नप्राशन संस्कार मुहूर्त बन रहा है। यह शुभ योगों की श्रेणी में आता है। आज के दिन इसकी अवधि निम्न रहेगी।

अन्नप्राशन संस्कार मुहूर्त: दोपहर से पहले तक



आज का शेयर बाज़ार का भविष्‍यफल


शेयर बाजार किसी भी देश की आर्थिक स्थिति का आईना होता है। इसके उतार-चढ़ावों पर निवेशक और अन्य कई वर्ग खास नज़र रखते हैं। आइये आपको बताये हैं कि आज शेयर बाजार कैसा हो सकता है। आज के शेयर बाज़ार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यहाँ क्लिक करें: जानिए आज का शेयर बाज़ार कैसा रहेगा

आज का सर्राफा बाज़ार का भविष्‍यफल


आज सर्राफा बाजार अच्छा खुलने की संभावनाएँ कम हैं। आइये आपको आज के बाज़ार रुख से अवगत कराते हैं।

आज सोने के भावों में गिरावट आ सकती है। भावों का ग्राफ दिन भर नीचे की ओर बन रहा है। सावधानी बरतें चांदी के भावों में भी गिरावट आ सकती है।

आज ग्रह नक्षत्रों की चाल आपकी जन्मराशि के अनुसार कैसी रहने वाली है, यह जानने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं: आज का राशिफल

Related Articles:

No comments:

Post a Comment