दैनिक ज्योतिष सहायक (०५.०८.२०१४)

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश, सर्राफा बाजार भविष्‍यफल, आज का भविष्यफल, और भी बहुत कुछ उपलब्ध है अब सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन तथा आप इसे और ज़्यादा फलदायी कैसे बना सकते हैं ?


दिन की शुभता


आज मंगलवार है। आज का दिन प्रतियोगियों के विरुद्ध रणनीति तैयार करने के लिए विशेष रूप से उत्तम माना जाता है। जोश, ऊर्जा, उत्साह और उच्च मनोबल के साथ किये गए सभी कार्यों में आज विशेष सफलता मिलने के शुभ योग बन रहे हैं। 

आज दिल्ली में सूर्योदय ०५:४४ प्रात: तथा सूर्यास्त १९:०९ काल में होगा। 

FREE matrimony & marriage website

अपने स्थान विशेष का सूर्योदय जानने के लिए क्लिक करें


आज का पंचांग आपके लिए अपने साथ क्या विशेष लेकर आया है। यह जानने के लिए आज के पंचांग पर नज़र डालते हैं।

  1. श्री संवत २०७१ शक: १९३६, श्रावण माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है। 
  2. सूर्य दक्षिणायन और वर्षा ऋतु चल रही है। 
  3. आज नवमी तिथि, विशाखा नक्षत्र है।
  4. चन्द्रमा वृश्चिक राशि में संचार कर रहे हैं।


आज का राहुकाल


राहु काल का समय आज १५:४८ से लेकर १७:२९ तक बना हुआ है। राहुकाल में कोई भी नया काम शुरू न करें, काम पहले से शुरू हो चुका है तो उसे रोके नहीं, करते रहें।

अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज के व्रत


आज भौम व्रत किया जा सकता है। तथा संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन पूजन के लिए आज का दिन विशेष शुभ रहेगा। आज के दिन काशी में मंगला गौरी का विशेष पूजन किया जाता है। जन्मपत्री (कुंडली) में मंगल दोष योग से पीड़ित व्यक्ति आज के दिन मंगलवार के व्रत का पालन कर, इस दोष से मुक्ति पा सकते हैं। 

आज की तिथि


आज की तिथि की स्वामिनी देवी दुर्गा हैं। आज की शुभता प्राप्त करने के लिए माता दुर्गा की पूजा करना, दिन को बेहतर करेगा।

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


अगर आप किसी भी तरह का खरीदने-बेचने का कार्य करते हैं तो आज के चौघड़िया अवधि का प्रयोग कर आप उत्तम परिणाम पा सकते हैं।

व्यापारी वर्ग, शेयर बाज़ार और मंडियों में आढ़तियों के लिए यह समय विशेष शुभ रहेगा। 

आज के दिन की शुभ चौघड़ियाँ दिल्ली स्थान के लिए निम्न रहेंगी:

चल: ०९:०५ से १०:४६ तक 
लाभ: १०:४६ से १२:२७
अमृत: १२:२७ से १४:०७ 
शुभ: १५:४८ से १७:२९ तक 

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़ियाँ लाभकारी रहेगी।

लाभ: २०:२९ से २१:४८ तक 
शुभ: २३:०७ से ००:२७ तक 

उपरोक्त समय काल में आप शेयर बाज़ार अथवा थोक बाज़ारों में क्रय विक्रय के कार्य कर सकते हैं।

अपने स्थान विशेष की चौघड़िया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज का शेयर बाज़ार का भविष्‍यफल


शेयर बाज़ार के चढ़ते-गिरते ग्राफ से अनेकों की किस्मत प्रतिदिन बनती बिगड़ती है। यदि आप भी शेयर बाज़ार से नियमित रूप से जुड़े हुए हैं और शेयर बाज़ार के उतार चढ़ावों पर अपनी पैनी नजर बनाये रखते हैं, तो आज के दिन शेयर बाज़ार कैसा रहने वाला है, यह आप सिर्फ एक क्लिक से जान सकते हैं। जानने के लिए क्लिक करें-

आज का सर्राफा बाज़ार का भविष्‍यफल


धन विनियोजन के अन्य क्षेत्रों में जब से अस्थिरता की स्थिति रहने लगी है तब से लोगों का रुझान सर्राफा बाज़ार की ओर अधिक बढ़ने लगा है। आज सर्राफा बाज़ार में भावों का स्तर क्या रहेगा। आइये आपको बताते हैं।

आज दिल्ली में सोने की कीमतों में गिरावट की स्थिति रह सकती है। भारी बिकवाली के चलते चांदी के भावों में भी गिरावट का स्तर बना रह सकता है। 

आज ग्रह नक्षत्रों की चाल आपकी जन्मराशि के अनुसार कैसी रहने वाली है, यह जानने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं: आज का राशिफल

आज का पर्व 


आज मासिक दुर्गा पूजा है। आज के दिन आप माँ दुर्गा की पूजा कर शुभता प्राप्त कर सकते हैं।

आज हनुमान दर्शन पूजा यात्रा का दिन है। इसके माध्यम से आप भगवान हनुमान की कृपा के पात्र बन सकते हैं। 

आज मंगला गौरी पूजन का ख़ास दिन है। सावन महीने के इस दिन धन, धान्य और स्वाथ्य के लिए मंगला गौरी की विशेष पूजा की जाती है।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment