दैनिक ज्योतिष सहायक (८.८.२०१४ )

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश, सर्राफा बाजार भविष्‍यफल, आज का भविष्यफल, और भी बहुत कुछ उपलब्ध है अब सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन तथा आप इसे और ज़्यादा फलदायी कैसे बना सकते हैं?


दिन की शुभता


आज शुक्रवार का दिन है। आज के दिन साज श्रृंगार, साज सज्जा, घर-ऑफ़िस इंटीरियर, भौतिक सुख सुविधा की वस्तुओं का क्रय-विक्रय, नया वाहन लेना और सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग विशेष शुभ माने जाते हैं। आज गुरु ग्रह पूर्व दिशा में उदय हो रहे हैं। इससे डूबा हुआ तारा उदित हो गया है। 

दिल्ली में आज सूर्योदय प्राय: ०५: ४६ पर तथा सूर्यास्त १९:०७ पर होगा। 

अपने स्थान विशेष का सूर्योदय जानने के लिए क्लिक करें


आज का दैनिक पंचांग इस प्रकार है। 
  1. श्री संवत २०७१ शक: १९३६, श्रावण माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है।
  2. सूर्य दक्षिणायन और वर्षा ऋतु चल रही है। 
  3. आज द्वादशी तिथि, मूल नक्षत्र है। 
  4. चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। 

FREE matrimony & marriage website

आज का राहुकाल


राहुकाल अशुभ मुहूर्त समय की श्रेणी में आता है। राहुकाल में किसी स्थान विशेष के लिए प्रस्थान नहीं किया जाता है। हवन, यज्ञ, अनुष्ठान और कोई शुभ कार्य शुरू नहीं किया जाता है। यह प्रत्येक दिन में लगभग डेढ़ घंटे की अवधि होती है। जिससे पूर्व और पश्चात ही कोई कार्य किया जा सकता है। आप भी अगर आज कुछ ख़ास करने जा रहे हैं तो आज के राहुकाल से बचकर रहें। 

दिल्ली में आज का राहुकाल प्रात: १०:४६ से १२:२६ तक बना हुआ है।

अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज के व्रत


आज शुक्रवार के दिन धन धान्य और आर्थिक समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु वैभव लक्ष्मी व्रत किया जा सकता है। आज प्रदोष व्रत भी है। आज से भाद्र मास, शुक्ल पक्ष द्वादशी तक दधि भक्षण त्याग व्रत आरम्भ हो गया है। तथा वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि के लिए आज के लिए शुक्र ग्रह के लिए व्रत किया जा सकता है। 

आज की तिथि 


आज की तिथि के स्वामी श्री विष्णु भगवान है। आज की शुभता प्राप्त करने के लिए श्री विष्णु जी की पूजा करना, दिन को बेहतर करेगा। 

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


नया व्यवसाय आरम्भ करने, यात्रा करने अथवा कोई शुभ कार्य शुरू करने में चौघड़िया मुहूर्त विशेष उपयोगी रहते हैं। आज आपको ऑफ़िस में किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात करनी है या फिर अपनी टीम को भविष्य के लक्ष्यों से अवगत कराना है, अथवा इसी प्रकार का अन्य कोई कार्य है जो आप आज करने जा रहे हैं तो आपको आज की शुभ चौघड़िया अवश्य देख लेनी चाहिए। 

आज की शुभ चौघड़िया 


चल: ०५:४६ से ०७:२६ तक 
लाभ: ०७:२६ से ०९:०६ तक 
अमृत: ०९:०६ से १०:४६ तक 
शुभ: १२:२६ से १४:०६ तक 

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेगी।

चल: १७:२७ से १९:०७ तक 
लाभ: २१:४७ से २३:०६ तक 

व्यापारी वर्ग, शेयर बाज़ार और मंडियों में आढ़तियों के लिए यह समय विशेष शुभ रहेगा। 

अपने स्थान विशेष की चौघड़िया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज का शेयर बाज़ार का भविष्‍यफल

आज शेयर बाज़ार की क्या स्थिति रहने वाली है, अगर आपको यह अभी बता दिया जाए तो हमें आशा है कि शेयर बाज़ार से जुड़ी आपकी कई उलझनों का समाधान हो जायेगा। आइये आपको आज के शेयर बाज़ार की पूर्व जानकारी देते हैं। यह शेयर बाज़ार भविष्यफल हमारे जानेमाने और अनुभवी ज्योतिषियों ने गहन अध्ययन के बाद तैयार किया है। शेयर बाज़ार का रुख जानने के लिए क्लिक करें-

जानिए आज का शेयर बाज़ार कैसा रहेगा


आज का सर्राफा बाज़ार का भविष्‍यफल


प्रॉपर्टी और शेयर बाज़ार में धन लगाने के अलावा आजकल लोग सर्राफा बाज़ार में भी धन विनियोजन करने लगे हैं। आइये आपको बताते हैं कि सर्राफा बाज़ार में आज भावों की स्थिति किस प्रकार की रहने वाली है। 

आज दिल्ली में सोने की कीमतों में गिरावट की स्थिति रह सकती है। चांदी के स्तर में सुधार के योग बन रहे हैं। चांदी के भावों का ग्राफ ऊपर की ओर रह सकता है। 

अपनी जन्म राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल जानने के लिए आप यहाँ क्लिक करें। आज का राशिफल

Related Articles:

No comments:

Post a Comment