साप्ताहिक राशिफल (अगस्त १८ से अगस्त २४, २०१४ ) - जानें कामयाबी के राज़ साप्ताहिक राशिफल के साथ!

क्या हैं आने वाले सप्ताह में कामयाबी पाने के राज़? कैसे अपने समय को नियोजित करें जिससे आप अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। यह सब आपको पता चलेगा ज्योतिष 'हनुमान मिश्रा' द्वारा लिखा गया साप्ताहिक राशिफल पढ़कर। तो पढ़ें और लाभ उठाएँ।


जानिए सभी राशियों के लिए अगस्त १८ से अगस्त २४, २०१४ तक का साप्ताहिक राशिफल।

Click here to read in English…

FREE matrimony & marriage website

मेष:
यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय आपको एक बात का खास ख़याल रखना होगा कि आप जो भी बोलें बहुत सोच समझ कर बोलें। इस समय आमदनी निरंतर बनी हुई है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण कर सकें तो यह आपके आर्थिक मामलों के लिए अच्छा रहेगा। वैसे यह समय खरीददारी के लिए अच्छा है, लेकिन अपने बजट के अनुसार ही खरीददारी करना ठीक रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन मन में कुछ चिंताएँ रह सकती हैं। सप्ताहांत में लाभदायक यात्राएँ हो सकती हैं।

वृषभ:
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। इस समय आप मनोरंजन के मूड में रह सकते हैं। इस समय अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर ही खान पान करना उचित होगा। विशेषकर वाहन सावधानी से चलाएँ। सप्ताह के मध्य भाग में सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी की ज़रूरत रहेगी। सप्ताह कें अंतिम दिनों में आप कहीं मनोरंजन करने जा सकते हैं। छोटी यात्राओं के लिए भी समय अनुकूल है।

मिथुन:
सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप जज्बाती होकर कोई खर्चा न करें अन्यथा मानसिक खिन्नता रह सकती है। इस समय नींद में भी व्यवधान रह सकता है। लेकिन सप्ताह के मध्य में आपको कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। आपकी खोई हुए ऊर्जा वापस आएगी। वहीं सप्ताहांत में आप कुछ खरीददारी कर सकती है। वैसे तो यह समय अनुकूल है, लेकिन वाणी पर संयम रखने की विशेष आवश्यकता रहेगी।

कर्क:
सप्ताह के शुरुआत में लाभ की सम्भावनाएँ मज़बूत रहेंगी। आपकी मेहनत का फ़ल मिलेगा। आप अपने किसी अज़ीज को कोई उपहार देना चाहेंगे। लेकिन सप्ताह के मध्य में बेवजह के खर्चों और यात्राओं से बचें। इस समय अपने स्वास्थ्य का भी ख़याल रखना होगा। दूर की यात्राओं से पहले उनकी सार्थकता की जांच अवश्य कर लें। सप्ताहांत में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होगीं फ़िर भी संयम से काम लेने की आवश्यकता रहेगी।

सिंह:
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। आपको अधिकांश कार्यों में सफ़लता मिलेगी। लोग आपके कामों की प्रसंशा करेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यालय में आप एक अनुकूल माहौल बनाने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। निजी जीवन में भी अनुकूलता रहेगी लेकिन सप्ताहांत में आपको हर मामलें में थोड़ी सी सावधानी ज़रूर रखनी पड़ेगी।

कन्या:
सप्ताह की शुरूआत आपके लिए शुभ है। इस समय आप धर्म या समाज के लिए समय निकालेंगे। रुपए पैसों के लिहाज से भी समय शुभ हैं। यदि आप अपने माता पिता के लिए कोई उपहार खरीदने के मूड में हैं तो समय मददगार हो सकता है। सप्ताह के मध्य भाग में लोग आपका पक्ष लेंगे और आपके काम सफ़ल होंगे। आपके मान सम्मान में भी इजाफ़ा होगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपके रिश्तेदारों की परेशानियाँ भी कम होंगी। आपको सुखद समाचार मिलेंगे।

तुला:
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगी। इस समय आपके कम्प्यूटर या लैपटाप में कुछ खराबी आ सकती है। उचित खान पान करें अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस समय वाहन चलाने से बचें। यदि चलाना बहुत ज़रूरी हो तो बड़ी सावधानी के साथ चलाएँ। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं सप्ताहांत कामों में सफ़लता दिलाएगा और पुरानी परेशानियों से आपको छुटकारा मिल जाएगा।

वृश्चिक:
यह सप्ताह आपको मिले जुले फल देने वाला रहेगा। इस समय आपकी लव लाइफ़ या फ़िर मैरिड लाइफ़ में कुछ परेशानियाँ रह सकती हैं। इन्हें दूर करने में घर के बड़े बुजुर्ग या गुरुजन आपके मददगार हो सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग सावधानी से काम लेने का संकेत कर रहा है। इस समय आर्थिक मामलों में सावधानी रखने के साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी ख़याल रखें। सप्ताहांत बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है। इस समय कहीं घूमने फिरने का मौका मिले तो जरूर जाएँ।

धनु:
इस सप्ताह की शुरुआत में आप उत्साह से भरे रहेंगे। सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आपकी योजनाएँ सफल होंगी। आपके विरोधी परास्त होंगे। वहीं सप्ताह के मध्य में जीवन साथी या मित्रों के साथ आनंददायी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। इस समय साझेदारी के कामों में सावधानी से काम लें। सप्ताह के अंत में न केवल घरेलू मामलों में सावधानी से काम लेना है बल्कि निजी जीवन में भी सावधानी ज़रूरी होगी।

मकर:
सप्ताह का अधिकांश भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। हालांकि यह समय प्रेम संबंधों के लिए काफी अनुकूल है। सप्ताह मध्य में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके काम बनेंगे। सप्ताहांत में आप जीवन साथी या प्रेम पात्र के साथ आनंददायी समय बिताएंगे। निजी जीवन से जुड़े मामलों को सही दिशा देने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

कुम्भ:
सप्ताह का प्रथम भाग आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। इस समय आप कुछ घरेलू सामान खरीदने को लेकर परेशान रह सकते हैं। अगर आप दूसरों की मदद करने की सोच रहें हैं तो ज़रूर करें लेकिन अपना नुकसान होने से बचाएँ। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। आप अपने निजी जीवन को खूब समय दे पाएंगे। वहीं सप्ताहांत में कामों में सफ़लता मिलेगी। पार्टनर के साथ आनंददायी समय बीतेगा।

मीन:
इस सप्ताह के आरंभिक दिन आपके लिए अनुकूल हैं। इस समय आप अपने स्वास्थ को बेहतर बनाने को लेकर चिंतन करेंगे। इस समय कम दूरी की यात्रा के माध्यम से आपको लाभ मिल सकता है। वहीं सप्ताह के मध्य भाग में आप घर गृहस्थी को लेकर चिंतित रह सकते हैं। इस समय भावुक होकर कोई निर्णय लेने से बचें। सप्ताहांत आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है। अपने मित्र या प्रेम पात्र के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिल सकता है।

पं. हनुमान मिश्रा

आज का पर्व



आज की सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: सेंसेक्स निफ़्टी प्रिडिक्शन्स

आज कालाष्टमी व्रत है। आज के दिन भगवन भैरव के भक्त उनकी उपासना करते हैं तथा व्रत रखते हैं।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment