दैनिक ज्योतिष सहायक (११.०८.२०१४ )

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश, सर्राफा बाजार भविष्‍यफल, आज का भविष्यफल, और भी बहुत कुछ उपलब्ध है अब सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन तथा आप इसे और ज़्यादा फलदायी कैसे बना सकते हैं?


दिन की शुभता


आज सोमवार है। आज का दिन एक बेहद शुभ दिन है। आज से भाद्रपद कृष्ण पक्ष आरम्भ हो रहा है। पूरे एक माह श्रावण माह में भगवान शिव का व्रत और पूजन करने के बाद आज से एक नये माह की शुरुआत हुई है। ऐसा माना जाता है की इस माह में दही सेवन का त्याग करना चाहिए। 

आज दिल्ली में सूर्योदय का समय ०५:४८ का रहेगा तथा आज सूर्यास्त १९:०४ सायंकाल में पश्चिम दिशा में होगा।

अपने स्थान विशेष का सूर्योदय जानने के लिए क्लिक करें


आइये आपको आज के पंचांग की जानकारी देते हैं।

श्री संवत २०७१ शक: १९३६, भाद्रपद माह का कृष्ण पक्ष चल रहा है। 
सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल और वर्षा ऋतु चल रही है। 
आज प्रतिपदा तिथि है। 
चन्द्रमा आज घनिष्ठा नक्षत्र, कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं।
आज सौभाग्य नाम का योग बन रहा है और बालव करण है। 


FREE matrimony & marriage website


आज का राहुकाल


प्रत्येक दिन का एक विशेष भाग राहु के अधिकार क्षेत्र में आता है। लगभग ९० मिनट की यह अवधि राहुकाल कहलाती है। इस राहुकाल समय में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। यदि भूलवश ऐसा हो जाता है तो कार्य के बाधित होने की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं। आप भी इस अशुभ समय का ख़याल रखें। 

दिल्ली में आज का राहुकाल आज ०७:२७ से लेकर ०९:०७ तक बना हुआ है।

अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज के व्रत


आज सोमवार के दिन आप भगवान शिव और चन्द्र देव के लिए व्रत और पूजन कर सकते हैं। भगवान शिव आपके पारिवारिक सुख-शांति को बढ़ाएंगे। तथा चन्द्र देव की कृपा से आपकी मानसिक शान्ति में वृद्धि होगी। आज अशून्यशयन व्रत है। जिन जातकों की कुंडली में चन्द्र दोष हो और माता का स्वास्थ्य अनुकूल न रहता हो उन जातकों को आज के दिन चन्द्र ग्रह का व्रत कर पूजन-दर्शन करना चाहिए। 

आज की तिथि


आज की प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव है। आज अपने इष्ट देव का पूजन करने के बाद अग्नि देव की पूजा करना, दिन को बेहतर करेगा।

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


हम जब किसी कार्य को मुहूर्त के अनुसार करते हैं तो उस कार्य की सफलता के योग अधिक होते हैं और इसके विपरीत जब किसी कार्य को मुहूर्त का विचार किये बिना किया जाता है, तब सम्बंधित कार्य में असफलता के योग बढ़ जाते हैं। आपके आज के व्यवसायिक और पारिवारिक कार्यों को आप चौघड़िया मुहूर्त का उपयोग कर अपने कार्यों को कुशलता के साथ कर सकते हैं। इन मुहूर्तों का उपयोग विशेष रूप से व्यापारी वर्ग, क्रय-विक्रय करने वाले, कपड़ा, मंडियों में आढ़ती काम करने वाले, शेयर ब्रोकर, धन विनियोजक और देश विदेश में वस्तुओं का आयात निर्यात करने वाले भी कर सकते हैं। 

आज दिल्ली के लिए शुभ चौघड़िया इस प्रकार रहेगी। 

अमृत - ०५:४८ से ०७:२७ तक
शुभ - ०९:०७ से १०:४६ तक
चल - १४:०५ से १५:४५ तक
लाभ - १५:४५ से १७:२५ तक
अमृत - १७:२५ से १९:०४ तक

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेगी।

चल - १९:०४ से २०:२५ तक
लाभ - २३:०५ से ००:२६ तक

अपने स्थान विशेष की चौघड़िया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


विशेष मुहूर्त


आज आप अपने बच्चे का अन्नप्रासन संस्कार कार्य शुभता के साथ संपन्न कर सकते हैं। इस कार्य के लिये आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। 

अशुभ मुहूर्त


हम सभी यह चाहते हैं कि हमारे कार्यों में शुभता आये। इसके लिए हम सभी प्रयासरत भी रहते हैं। आप भी चाहते होंगे कि यदि दिन में कोई अशुभ योग बन रहा हो तो उसकी जानकारी आपको पहले से ही हो जाए। जिससे आप बुरे समय से अपना बचाव कर सकें। इसी प्रकार का एक अशुभ योग आज बन रहा है। 


आज प्रात; ०९:०५ से पंचक प्रारम्भ हो रहे हैं। यह १५ अगस्त तक रहेंगे। पंचक अवधि में धार्मिक क्रिया कलाप और विशेष पूजा पाठ नहीं करना चाहिए। इस अवधि में पांच कार्य करने वर्जित होते हैं। पांच कार्य इस प्रकार हैं।

1. ईंधन एकत्र नहीं करना चाहिए।
2. दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए।
3. घर की छत का निर्माण कार्य नहीं करना चाहिए।
4. शयन के लिए चारपाई (बेड) नहीं बनवाना चाहिए।
5. अंतिम संस्कार बिना उपाय किये नहीं करना चाहिए। 

आज का शेयर बाज़ार और सर्राफा बाज़ार का भविष्‍यफल 


आज का शेयर बाज़ार का भविष्‍यफल


शेयर बाज़ार में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का भविष्य निर्धारित होता है। यह वह बाज़ार है जहाँ रातों रात राजा रंक और रंक राजा बन जाता है। संभव है आप भी शेयर बाज़ार की गतिविधियों में रूचि रखते हो। आइये आपको बताते हैं कि आज शेयर बाज़ार ऊपर जाएगा या इसके भावों में गिरावट आएगी। आज के शेयर बाज़ार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यहाँ क्लिक करें।

जानिए आज का शेयर बाज़ार कैसा रहेगा


आज का सर्राफा बाज़ार का भविष्‍यफल


शेयर बाज़ार, प्रॉपर्टी बाज़ार तथा अन्य इसी प्रकार के बाज़ारों की श्रेणी में अगला नाम सर्राफा बाज़ार का आता है। सर्राफा बाज़ार में सोने चाँदी के भाव निर्धारित होते हैं। मांग और उपलब्धता के आधार पर इनके भावों में उतार-चढ़ाव जन्म लेता है। आज का सर्राफा बाज़ार कैसा रहेगा? आइये आपको बताते हैं।

आज सोने के भावों में गिरावट की स्थिति बन सकती है। दिन के दूसरे भाग में स्थिति बदल सकती है। इसलिए एहतियात बरतें। आज चाँदी भी तेजी के साथ गिर सकती है। इसमें भी दिन के दूसरे भाग में भाव ऊपर आने के योग बन रहे हैं। 
आज के दिन आपके ग्रह, नक्षत्र आपकी राशिफल के द्वारा आपसे क्या कह रहे हैं। यह जानने के लिए आप यहाँ क्लिक करें। आज का राशिफल

Related Articles:

No comments:

Post a Comment