साप्ताहिक प्रेम सम्बन्ध राशिफल (११-०८-२०१४ से १७-०८-२०१४) - क्या आप अपने प्रेम सम्बन्ध में मंत्रमुग्ध होना चाहते हैं?

प्रेम को हम अक्षर मृदुता एवं आराधना से जोड़ते हैं। पर क्या आपको सच में पता है कि आपके प्रेमी की यह कोमल उँगलियाँ आपको किस दिशा में लेकर जा रही हैं? जानने के लिए ज्योतिषी ‘रेखा कल्पदेव’ जी के द्वारा दिए गए साप्ताहिक प्रेम राशिफल को पढ़िए। 

साप्ताहिक प्रेम राशिफल के द्वारा आप अपने प्रेम जीवन के बारे में जान पाएंगे।


FREE matrimony & marriage website


समय का स्वभाव पानी की तरह होता है, जो निर्बाध गति से चलता रहता है। अगर आप पानी को कसकर अपनी मुट्ठी में पकड़ने का प्रयास करते हैं तो मुट्ठी खोलने पर आपके हाथ गीले तो ज़रूर होंगे, परन्तु इसमें पानी बंध नहीं पायेगा। ठीक इसी प्रकार समय है, जिसे रोकना सम्भव नहीं है। समय स्वयं में जीवन में घटित हो चुकि घटनाओं की अच्छी बुरी यादों को समेटे रहता है। गुज़रते वक्त को रोका तो नहीं जा सकता परन्तु आने वाले वक्त को जाना अवश्य जा सकता है। इस सप्ताह में कौन सा सम्बन्ध आपको यादगार लम्हा देगा। आइये जाने की आने वाला सप्ताह आपके पारिवारिक जीवन, रोमांस और प्रेम संबंधों के लिए किस प्रकार का रहने वाला है।

मेष:
सप्ताह के शुरू में चन्द्र आपकी राशि से एकादश भाव पर संचार करेंगे। चन्द्र की यह स्थिति आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता लाने का कार्य करेगी। प्यार को संजीदगी से निभाने के प्रयासों में सफलता मिल सकती है। और यदि यह सिर्फ आकर्षण मात्र है तो स्थिति आनंद और उल्लास की बनी हुई है। यह सप्ताह प्रेम विषयों के लिए शुरू में बहुत अच्छा रहेगा। इस समय में अपने प्यार का इज़हार किया जा सकता है। सप्ताह मध्य में रिश्तों में आंशिक उतार चढ़ाव आ सकते हैं। परन्तु स्थिति नियंत्रण में बनी रहेगी। विवाहित व्यक्तियों के लिए यह समय विशेष शुभता लिए हुए है। ससुराल जाने के योग बन सकते हैं। सप्ताहंत में वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। 

वृषभ
आपकी राशि से दशम भाव पर चन्द्र आपके प्रेम प्रसंगों में शुभता ला रहा है। नये रिश्तों की शुरुआत के लिए हफ्ते की विशेष शुभता बनी हुई है। रोमांस और घूमने फिरने के प्रसंगों में सुख की प्राप्ति होगी। आनंद और उल्लास से भरी ढेरों बातें इस अवधि में हो सकती हैं। प्रेम प्यार में इस हफ्ते विचार किये हुए कार्य पूर्ण होंगे। विवाहित व्यक्तियों के लिए समय बहुत सुखद नहीं बना हुआ है। अहंकार से रिश्तों की मधुरता प्रभावित हो सकती है। जीवन साथी के साथ मिल बैठकर मसलों को सुलझाने का प्रयास करें। इस हफ्ते में जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सप्ताह का आखिरी भाग प्रेम, रोमांस के लिए अनुकूल नहीं रहेगा। 

मिथुन
चन्द्र देव इस सप्ताह आपकी राशि से नवम, दशम और एकादश भाव पर विचरण करेंगे। नवम भाव पर गोचर अवधि में चन्द्र आपके प्रेम सम्बन्धों में दिक्कतें दे सकते हैं। इस समय में चन्द्र का बुध और सूर्य से दृष्टि सम्बन्ध बन रहा है। इसलिए इस हफ्ते के पहले भाग में आपके प्रेम प्रसंग बहुत सुखद नहीं रहेंगे। हफ़्ते का पहला भाग अन्य विषयों में आपकी व्यस्तता बढ़ाएगा। बाद के समय में किसी नए मित्र या साथी से मुलाकत होकर दोस्ती गहरे सम्बन्धों का रूप ले सकती है। विपरीत लिंग विषयों में आपका रुझान बढ़ा हुआ है। दाम्पत्य जीवन के लिए ग्रह योग मध्यम स्तरीय शुभ बने हुए हैं। सप्ताह मध्य में रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। एक दूसरे की इच्छा और पसंद नापसंद का ख्याल रखते हुए, आप दोनों एक दूसरे को पहले से बेहतर समझेंगे। 

कर्क:
इस हफ़्ते के शुरुआत में चन्द्र की स्थिति आपकी राशि से अष्टम भाव पर रहेगी। इसके फलस्वरूप आपका मन रोमांस आदि विषयों में अधिक नहीं लगेगा। पंचमेश मंगल भी चतुर्थ भाव पर शनि के साथ युति सम्बन्ध में होने के कारण व्यर्थ के विवाद इस समय में सामने आ सकते हैं। सामान्यत: प्रेम प्रसंगों के लिए यह सप्ताह प्रतिकूल साबित हो सकता है। किसी पुराने रिश्ते में परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। सावधानी न रखने से परिणाम और भी दुखद हो सकते हैं। सप्ताह के अंतिम भाग में प्रेम, प्यार के रिश्तों में सुधार कार्य करने से स्थिति को बेहतर किया जा सकता है। बशर्ते की आप इसके लिए प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को जीवन साथी से स्नेह और सहयोग दोनों की प्राप्ति होगी। रोमांस के अवसर भी बनेंगे। समय की शुभता का लाभ उठाएँ। 

सिंह
यह सप्ताह आपके प्रेम प्रसंगों के लिए मिला जुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में चन्द्र आपके ७ वें भाव पर गोचर कर रहे हैं। विवाहितों और विवाह की कामना कर रहे व्यक्तियों के लिए यह सुखद स्थिति है। प्यार में गंभीरता से सक्रिय व्यक्ति, प्रेम को विवाह में बदलने के प्रयास कर सकते हैं। यह समय वैवाहिक विषयों में आपकी व्यस्तता बढ़ाएगा। स्नेह और मधुरता से सभी विषयों पर बातचीत के अवसर भी बन सकते हैं। सप्ताह मध्य प्रेम सम्बन्धों के अनुकूल नहीं रहेगा परन्तु इस अवधि में आपकी रूचि विपरीत लिंग विषयों में अधिक बनी हुई है। यह समय घूमने फिरने और मौज मस्ती का रहेगा। सप्ताह का अंतिम भाग प्रेम प्रसंग और गृहस्थ जीवन दोनों के लिए बेहतर समय लेकर आएगा। 

कन्या
प्रेम सम्बन्धों के लिए यह समय मध्यम स्तरीय शुभ रहेगा। हफ़्ते की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रहेगी परन्तु सप्ताह मध्य में स्थिति आपके अनुकूल हो जाएगी। मध्य भाग में पुराने रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी। भावनात्मक आदान प्रदान भी हो सकता है। प्रेम प्रसंगों में साथी के प्रति विश्वास बनाये रखें। शक और अविश्वास को स्थान न दे। दाम्पत्य जीवन के लिए भी ग्रह योग अनुकूल बने हुए हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नए प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं। प्रिय को उपहार देने का विचार बन सकता है। व्यय बढे हुए हैं। आखिरी भाग बहुत अच्छा नहीं रहेगा। बातचीत में मिठास की कमी साथी की नाराज़गी का कारण बन सकती है। 

तुला
सामान्य तौर पर यह सप्ताह प्रेम प्रसंगों के लिए बेहतर बना हुआ है, सिर्फ हफ्ते की शुरुआत को छोड़कर। सप्ताह के पहले भाग में प्रेम विषयों को लेकर आपके मन में संशय आ सकता है। इससे तनाव और वाद-विवाद भी उत्पन्न हो सकता है। शेष दिनों में आपकी मनोकामनाएँ पूरी होने की शुभ स्थिति बनी हुई है। वैवाहिक जीवन सुखद और रुचिकर बना हुआ है। घरेलू कार्यों में आपकी भूमिका बढ़ेगी। जीवन साथी के सहयोग से पारिवारिक कार्य पूर्ण होंगे। कोई नया रिश्ता आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है। प्यार प्रेम की बातों में हास परिहास से समय गुज़रेगा। फोन पर लम्बी बातें होने के शुभ योग बन रहे हैं। काम इच्छाओं का स्तर भी ऊंचा बना हुआ है। 

वृश्चिक
अपने प्रिय के स्वास्थ्य का खास ख़याल रखे। आपकी देखभाल से रिश्तों में मज़बूती आएगी और विपरीत समय में आप एक दूसरे के निकट होंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों को अपने जीवन साथी पर क्रोध करने से बचाना होगा। जीवन साथी के साथ किसी आस पास के पर्यटन स्थल पर धूमने जाया जा सकता है। कार्यक्षेत्र से जुड़े मसलों की चर्चा दाम्पत्य जीवन में न करे। जीवन साथी की छोटी छोटी बातों, सलाहों और इच्छाओं को पूरी तवज्जों दे। अनदेखा करना सही नहीं होगा। सप्ताह का मध्य भाग प्यार मोहब्बत के लिए बहुत अच्छा नहीं बना हुआ है। ऐसे में अधिक उत्साह दिखाना सही नही होगा। शांति, धैर्य और संयम बनाये रखने से स्थिति फिर से अनुकूल हो जाएगी।

धनु
मौज-मस्ती और रोमांस के लिए सप्ताह का पहला भाग अनुकूल बना हुआ है। मित्रों के साथ अपनी बातें बाँटने और बीते समय की यादों को दोहराने के संयोग बन सकते हैं। दूरस्थान के किसी व्यक्ति से मित्रता हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा मित्र वर्ग पर अत्यधिक व्यय करने से बचे। सप्ताह के मध्य भाग में आपकी व्यस्तता अन्य विषयों में अधिक होने के कारण प्रेम सम्बन्ध आगे नहीं बढ़ पाएंगे। विवाहितों के लिए यह समय जीवन साथी के साथ यात्राओं पर जाने का हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं से विवाहित रिश्तों में स्थिरत्ता आएगी। सप्ताहांत में कष्टकारी समय दूर होगा और वापस एक-दूसरे के निकट आने के अवसर बन सकते हैं। 

मकर
इस समय चन्द्र आपके दूसरे भाव पर गोचर कर रहे हैं। प्रेम प्रसंगों के लिए यह सप्ताह तनाव और कष्ट का हो सकता है। बातचीत के दौरान उग्रता और जोश आने से स्थिति ख़राब हो सकती है। एक दूसरे पर दोषारोपण करने से बचे। अगर गलती आपकी नहीं तब भी आप सहनशीलता का परिचय देते हुए शांत रहें और किसी अन्य विषय पर चर्चा शुरू करने का प्रयास करे। दम्पतियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। परन्तु मित्र वर्ग में कमी संभावित है। सप्ताह मध्य का कुछ भाग रिश्तों में अनुकूलता लाएगा। बाकि समय में आपको भावनाओं पर नियंत्रण रखना पड़ सकता है। इस हफ्ते आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि दिल को चुभने वाली कोई बात नहीं करनी है। 

कुम्भ
आपके प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह सप्ताह मिला जुला रहने वाला है। सप्ताह का पहला और अंतिम भाग शुभ फलदायी रहेगा। जबकि मध्य भाग में सुख की कमी होकर, कोमल भावनाओं को ठेस पहुँच सकती है। सावधानी रखना हितकारी रहेगा। इस हफ्ते प्रेम सम्बन्धों में आपको भाग्य का सहयोग भी मिल रहा है। इसलिए कुछ बातें हफ़्ते के अंतिम भाग में स्वयं ठीक हो जाएंगी। विवाहित जीवन में प्रतिक्रियाओं से बचने पर अशुभ समय को टाला जा सकता है। जीवन साथी की हाँ में हाँ मिलाने से स्थिति नियंत्रण में रहेगी। प्रेमियों को इस अवधि में साथी के साथ छोटे छोटे विवादों को टालना होगा।

मीन
सावधानी के साथ रिश्तों को सम्भालना होगा। ग्रहों का शुभ साथ न मिलने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। समझ बूझ से काम लेना होगा। सप्ताह की शुरुआत प्रेम प्रसंगों के लिए बहुत अच्छी न भी रहे परन्तु हफ़्ते के दूसरे भाग में स्थिति आपके नियंत्रण में होगी। प्यार का कोई नया अध्याय भी शुरू हो सकता है। गृहस्थ जीवन के लिए समय सुख सौहार्द पूर्ण बना हुआ है। हफ़्ते का अंतिम भाग भावनाओं और विचारों के आदान प्रदान का रहेगा। इस समय में माहौल हंसी खुसी और प्रसन्नता का बना हुआ है। ऐसे में दोनों का विश्वास भाव पहले से अधिक मजबूत होगा। विरोधियों से सावधानी बरते, कोई प्यार में कड़वाहट घोलने की कोशिश कर सकता है। 

रेखा कल्पदेव

Related Articles:

No comments:

Post a Comment