साप्ताहिक राशिफल (अगस्त ४ से अगस्त १०, २०१४) - आने वाले सप्ताह में कैसे हों कामयाब?

क्या हैं आने वाले सप्ताह में कामयाबी पाने के राज़? कैसे अपने समय को नियोजित करें जिससे आप अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। यह सब आपको पता चलेगा ज्योतिष 'हनुमान मिश्रा' द्वारा लिखा गया साप्ताहिक राशिफल पढ़कर।




FREE matrimony & marriage website


मेष:
सप्ताह की शुरुआत में कुछ घरेलू चिंताएँ रह सकती हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंताएँ सम्भव हैं। वहीं सप्ताह के मध्य में आपको मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन उससे पूर्णरूपेण परिणाम नहीं मिल पाएगा। इस समय ईश्वर की शरण में जाएँ और थोड़ा सा समय परोपकार के लिए भी निकालें। क्योंकि इस समय ईश्वर की शरण में जाने पर आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। सप्ताहांत कार्यक्षेत्र के लिए बढ़िया रहेगा।

वृषभ:
यह सप्ताह मिले जुले फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में योजनाएँ धीमी गति से पूरी होंगी। हालांकि आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे। आपका सारा चिंतन, सारी ऊर्जा उसी दिशा में लगी रहेगी। सप्ताह मध्य में अचानक यात्रा की योजना बन सकती है। लेकिन इस समय वाहन आदि बड़ी ही सावधानी से चलाना होगा। सप्ताहांत में धार्मिक कार्यों से जुड़ाव हो सकता है। 

मिथुन:
सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी वाकचातुर्यता से लाभ उठाएंगे। आपकी महत्वाकांक्षाएँ तीव्र से तीव्र होती जाएंगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। वहीं सप्ताह का मध्य भाग कार्यक्षेत्र विशेषकर नौकरी से संबंधित परेशानियों को दूर करने वाला रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। लेकिन माता का स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। सप्ताहांत में प्रत्येक कार्य सावधानी से करना होगा।

कर्क:
सप्ताह की शुरुआत में मानसिक खिन्नता रह सकती है। कुछ घरेलू मामले आपको चिंता दे सकते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य भाग में प्रबंधन संबंधी कार्यों में, व्यावहारिक मामलों में आप बहुत सफल रहेंगे। सप्ताहांत में प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। किसी विचार को लेकर आप बहुत जोश में रहेंगे। छोटी- मोटी यात्रा का योग बनेगा। पुरानी योजना और पुराने मित्र काम आएंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद भी दूर होंगे।

सिंह:
सप्ताह की शुरुआत में आप ऊर्जावान रहेंगे। कम दूरी की यात्राओं का योग भी बन रहा है। सप्ताह के मध्य में आपकी मानसिक ऊर्जा अच्छी रहेगी। संतान, शिक्षा, राजनीति, यात्रा, ज़मीन-जायदाद के क्षेत्रों में आप सफल रहेंगे। वाद विवाद में भी सफलता मिलने के योग हैं लेकिन स्वास्थ्य का ख़याल रखना ज़रूरी होगा। वाणी पर संयम भी आवश्यक रहेगा। यदि आप ऐसा कर पाते हैं तो सप्ताहांत सुखद रहेगा।

कन्या:
इस सप्ताह की शुरुआत आर्थिक मामलों के लिए कम ठीक है। जोश में आकर किसी बड़े खर्चे के लिए हामी भरना ठीक नहीं रहेगा। इस समय वाणी पर संयम रखना भी बहुत ज़रूरी होगा। आप जितने व्यावहारिक रहेंगे, उतने सफल रहेंगे। सप्ताह मध्य में उच्च्स्थ पदाधिकारियों से संबंध अच्छे बनेंगे। करियर क्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे। सप्ताहांत में मित्रों, साथियों और रिश्तेदारों का साथ मिलेगा लेकिन आत्मीय जन की भावनाओं का ख़याल रखना ज़रूरी होगा।

तुला:
इस सप्ताह की शुरुआत में आपको नजदीकियों की उपलब्धियों के समाचार मिल सकते हैं। उनकी तरक्की देख आपकी ऊर्जा और उत्साह में भी वृद्धि होगी। सप्ताह मध्य में दफ्तर में आप पर थोड़ा दबाव रह सकता है। इस समय वरिष्ठजनों के साथ बातचीत में सावधानी ज़रूरी होगी। बेवजह के खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश भी करनी होगी। वहीं सप्ताहांत में भाग दौड़ से काम तो बनेंगे लेकिन अनचाहे निर्णय भी लेने पड़ सकते हैं और घरेलू चिंताएँ भी सम्भव हैं।

वृश्चिक:
सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आए बेवजह के खर्चों से आप परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। लेकिन यदि आप विदेश, हास्पिटल या कारागार से सम्बंधित काम करते हैं तो समय अनुकूल रह सकता है। हालांकि सप्ताह के मध्य में आप सही दिशा में कदम आगे बढ़ाएंगे। आप नए चिंतन, नई तकनीक से प्रेरित होंगे। वहीं सप्ताहांत में आपके कामों के लिए आपको व्यापक सराहना मिलेगी। भाइयों और मित्रों से साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

धनु:
इस राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत ठीक है इस समय ऐसे अवसर मिलेंगे, जिनमें आप अपनी प्रतिभा सबके सामने प्रदर्शित कर सकेंगे। लेकिन सप्ताह के मध्य में कुछ बेवजह की चिंताएँ या बेवजह के खर्चे रह सकते हैं। इस समय आपको अपने खानपान पर भी नियंत्रण रखना होगा। हालांकि सप्ताह मध्य में आपमें रचनाशीलता के भाव जागेंगे। वहीं सप्ताहांत में आपको धन लाभ हो सकता है लेकिन साथ ही आपको मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

मकर:
सप्ताह के शुरुआत में आप व्यवसायिक क्षेत्रों की परियोजनाओं में सफल होंगे लेकिन अनिर्णय की स्थिति रह सकती है। अत: दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें। सप्ताह मध्य में अधूरे पड़े काम निपट जाएंगे। नए पुराने दोस्तों से नए सिरे से तालमेल बनेगा। आपका यश बढ़ेगा। हालांकि कुछ खर्चे रह सकते हैं। सप्ताहांत में धैर्य और लगातार प्रयास करते रहने की क्षमता से आप लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। इस समय भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें।

कुम्भ:
सप्ताह की शुरुआत में मेहनत और पुरुषार्थ से उन्नति के योग बनेंगे। इस सप्ताह आपको किस्मत का साथ भी मिलेगा। आपको मिलने वाली सूचनाएँ आपके लिए बहुत अहम रहेंगी। हालांकि इस समय काम कुछ ज्यादा रह सकता है। हालांकि आप सारे कामों को निबटाने में समर्थ रहेंगे। सप्ताह के मध्य में धन लाभ होने वाला है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सप्ताहांत में पेट संबंधित परेशानियाँ रह सकती हैं या मानसिक अशांति का भी सामना करना पड़ सकता है।

मीन:
सप्ताह की शुरुआत अपेक्षाकृत कम अनुकूल है। इस समय आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो सप्ताह मध्य में आपके लिए नई नौकरी के दरवाज़े खुल सकते हैं। भविष्य के लिए योजना बना लें और हर संभव मौके पर भाग्य आजमा कर देखें। किसी खास काम के लिए आपको तलाशा भी जा सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसायिक अवसर सामने आएंगे निजी संबंध प्रेम पूर्ण और सहयोग पूर्ण रहेंगे। सप्ताहांत में मेहनत का परिणाम अवश्य मिलेगा।


आज का पर्व

आज का दिन क्या ख़ास लाया है आपके लिए, आज के सेंसेक्स निफ़्टी, सर्राफा बाज़ार की गणनाएँ, पंचांग और भी बहुत कुछ जानिए दिन की शुभता (०४ ०८ २०१४) द्वारा। 

आज सावन सोमवार है। आज के दिन आप भगवान शिव की पूजा अर्चना एवं व्रत कर विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

Related Articles:

No comments:

Post a Comment