दैनिक ज्योतिष सहायक (०९.०८.२०१४ )

दैनिक पंचांग, आज का भविष्यफल, शुभ अशुभ मुहूर्त, राहु काल और भी बहुत कुछ उपलब्ध है अब सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन तथा आप इसे और ज़्यादा फलदायी बनाने के लिए क्या कर सकते हैं?


दिन की शुभता


आज शनि देव का दिन शनिवार है। आज के दिन न्याय प्राप्ति, कानूनी कार्य, इंजीनियरिंग शिक्षण-प्रशिक्षण, सरसों के तेल का दान, काली वस्तुओं का दान करने के लिए विशेष रूप से उपयोग किया जा सकता है। आज के दिन घर या कार्यालय में लोहे की किसी भी प्रकार की कोई वस्तु लाना अच्छा नहीं माना जाता है। 

आज दिल्ली में सूर्योदय का समय ०५:४६ प्रात: काल तथा सूर्यास्त का समय सायंकाल में १९:०६ का रहेगा। 

अपने स्थान विशेष का सूर्योदय जानने के लिए क्लिक करें


आइये अब आपको आज के पंचांग की जानकारी देते हैं।
  1. श्री संवत २०७१ शक: १९३६, श्रावण माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है। 
  2. सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल और वर्षा ऋतु चल रही है। 
  3. आज त्रियोदशी तिथि, उत्तर आषाढ़ नक्षत्र चल रहा है। 
  4. आज चन्द्रमा ०९:५८ मिनट के पश्चात मकर राशि में गोचर करेगा। 

FREE matrimony & marriage website

आज का राहुकाल


राहुकाल अवधि को अशुभ माना जाता है। इसीलिए इस समय में किसी भी शुभ कार्य को संपन्न करने की सलाह नहीं दी जाती है। कार्य की शुभता को बढ़ाने के लिए और कार्य के मध्य आने वाली बाधाओं का नाश करने के लिए राहुकाल समय का नए कार्यों को शुरू करने के लिए त्याग किया जाता है। आप भी आज कुछ खास करने से पहले राहुकाल अवधि का विशेष ध्यान रखें। 

दिल्ली में आज का राहुकाल आज ०९:०६ से लेकर १०:४६ तक बना हुआ है।

अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज के व्रत


आज शनिवार के दिन शनि ग्रह के कष्टों से बचने के लिए शनिवार के व्रत का पालन किया जा सकता है। आज के दिन शनि देव की वस्तुओं का दान करने से शनि दोषों से मुक्ति मिलती है। शनि ढैय्या और शनि साढ़ेसाती के प्रभाव से ग्रस्त लोगों को आज के दिन का व्रत करने से विशेष लाभ प्राप्त होते हैं। आज मासिक शिवरात्रि है। इसलिए आज के दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए मासिक शिवरात्रि व्रत किया जा सकता है। 

आज की तिथि


आज की तिथि के स्वामी श्री कामदेव भगवान हैं। आज की शुभता प्राप्त करने के लिए कामदेव जी की पूजा करना, दिन को बेहतर करेगा।

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


आज आप जो भी ख़ास कार्य करने जा रहे हैं, उन कार्यों को यदि आप आज के मुहूर्त की शुभता-अशुभता का ध्यान रखते हुए करते हैं, तो निश्चित रूप से इन कार्यों में सफलता का स्तर बढ़ जायेगा। घर के लिए खरीदारी करनी हो या फिर आपको अपने व्यापार वृद्धि के लिए कहीं दूर जाना हो, बड़ी मात्रा में क्रय-विक्रय करना हो, धन का विनियोजन करना हो अथवा किसी समझौते, अनुबंध पर हस्ताक्षर करने हो तो आप चौघड़िया मुहूर्त का प्रयोग कर सकते हैं। 

दिल्ली में आज के दिन की शुभ चौघड़िया इस प्रकार रहेगी। 

शुभ - ०७:२६ से ०९:०६ तक 
चल - १२:२६ से १४:०६ तक 
लाभ - १४:०६ से १५:४६ तक 
अमृत - १५:४६ से १७:२६ तक 

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेगी।

लाभ - १९:०६ से २०:२६ तक
शुभ - २१:४६ से २३:०६ तक

अपने स्थान विशेष की चौघड़िया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 


सामान्य योग मुहूर्त 


आज आपको किसी खास मीटिंग में जाना है या फिर किसी बड़ी योजना पर निर्णय लेना है, या अपने काम का कहीं प्रदर्शन करना है और भी न जाने आज आपके ऐसे कितने ज़रुरी काम होंगे, जिसके लिए आप आज के दिन की शुभता/अशुभता जानना चाहते होंगे। आज बनने वाले शुभ योग इस कार्य में आपकी मदद कर सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि आज कौन से शुभ योग बन रहे हैं। ये योग अपने नाम के अनुसार फल प्रदान करते हैं।

सर्वार्थ सिद्धि योग - २४:४५ से लेकर सूर्योदय तक 

अशुभ मुहूर्त 


जिस प्रकार हर दिन कुछ शुभ मुहूर्त होते हैं, ठीक उसी प्रकार प्रत्येक दिन में कुछ अशुभ मुहूर्त भी होते हैं। शुभ मुहूर्तों का प्रयोग करना चाहिए तथा अशुभ समय में कोई भी कार्य करने से बचना चाहिए। अशुभ अवधि में जब कोई कार्य किया जाता है तो सम्बंधित कार्य में बाधा और असफलता की संभावनाएँ बढ़ जाती है। इसी प्रकार का एक अशुभ योग आज है। जहाँ तक हो सके इस समय का त्याग करें। 

भद्रा तिथि- २७:३६ से अगले दिन १३: ३८ तक रहेगी। 

आज का शेयर बाज़ार और सर्राफा बाज़ार का भविष्‍यफल


आज शनिवार के दिन शेयर बाज़ार और सर्राफा बाज़ार बंद रहेगा। 

आज के दिन आपके ग्रह, नक्षत्र आपकी राशिफल के द्वारा आपसे क्या कह रहे हैं। यह जानने के लिए आप यहाँ क्लिक करें। आज का राशिफल


आज का पर्व


आज ‘क्विट इंडिया डे’ है। महात्मा गांधी जी ने आज के दिन अगस्त ८, १९४२ में क्विट इंडिया के ऊपर भाषण दिया था। 

आज ‘अंतराष्ट्रीय आदिवासी दिवस’ है। आज का दिन आदिवासियों के अधिकारों को प्रोत्साहन देने के लिए समर्पित है। 

आपका दिन मंगलमयी हो!

Related Articles:

No comments:

Post a Comment