दैनिक ज्योतिष सहायक (१०.०८.२०१४ )

दैनिक पंचांग, आज का भविष्यफल, शुभ अशुभ मुहूर्त, राहु काल और भी बहुत कुछ उपलब्ध है अब सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन तथा आप इसे और ज़्यादा फलदायी बनाने के लिए क्या कर सकते हैं?


दिन की शुभता


आज रविवार का दिन है। आज का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। सभी प्रकार के सरकारी कार्यों को निपटाने हेतु आज का दिन विशेष शुभ माना जाता है। इसके अतिरिक्त आज के दिन यदि आप करों का भुगतान करते हैं या करों का निर्धारण करते हैं तो वह भी वार अनुसार उत्तम रहेगा।

आज दिल्ली में सूर्योदय ०५:४७ प्रात:काल में होगा तथा सूर्यास्त १९:०५ सायंकाल में होगा।


आइये अब आपको आज के पंचांग की जानकारी देते हैं।
  1. श्री संवत २०७१ शक: १९३६, श्रावण माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है। 
  2. सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल और वर्षा ऋतु चल रही है। 
  3. चतुर्दशी तिथि का क्षय होने के कारण आज पूर्णिमा तिथि है। 
  4. चन्द्रमा श्रवण नक्षत्र, मकर राशि में गोचर कर रहे हैं।
आज आयुष्मान योग और विष्टि करण चल रहा है। 


FREE matrimony & marriage website


आज का राहुकाल


दक्षिण भारत ही नहीं अपितु भारत के सभी राज्यों में यह मान्यता है कि राहुकाल अवधि में किसी नये कार्य को करना शुरू नहीं करना चाहिए। प्रतिदिन के अहम कार्यों को करते समय राहुकाल का विचार किया जाता है। आप भी आज कार्य विशेष करते समय राहुकाल से सावधान रहें। राहुकाल उन कार्यों पर अपना अशुभ प्रभाव नहीं दिखा पाता जिन कार्यों को राहुकाल शुरू होने से पहले शुरू किया गया हो। 

दिल्ली में आज का राहुकाल आज १७:२५ से लेकर १९:०५ तक बना हुआ है।

अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज के व्रत


आज के दिन सूर्य उपासना से पदोन्नति के योग प्रबल होते हैं, उच्चाधिकारियों से सम्बन्ध मधुर होते हैं, तथा आत्मविश्वास भाव बढ़ता है। आज श्रवण नक्षत्र में श्रावणी पूर्णिमा पुण्यकाल २२: ३८ मिनट तक रहेगा। इस समय में पूर्णिमा व्रत किया जा सकता है। 

आज भाई-बहन के अटूट स्नेह का सूचक रक्षा बंधन पर्व है। आज के दिन बहनें अपने भाइयों के लिए व्रत कर, उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। महाराष्ट्र में नारली पूर्णिमा मनाई जाती है। झूलन यात्रा आज प्रदोषकाल में समाप्त हो जाएगी। व आज हयग्रीवा जयंती है। उड़िया में आज के दिन बलभद्र पूजा की जाती है। इसके अतिरिक्त आज सलोनी राक्षी बंधन, संस्कृत दिवस इत्यादि पर्व है।

आज की तिथि


आज की तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैं। आज की शुभता प्राप्त करने के लिए चन्द्र देव की पूजा करना, दिन को बेहतर करेगा।

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


दैनिक जीवन के प्रत्येक कार्य को मुहूर्त के अनुसार करना तो सम्भव नहीं है। परन्तु विशेष कार्यों को हम शुभ मुहूर्त का ध्यान रखते हुए यदि करते हैं, तो कार्य एक तो सरलता से पूरे होते हैं, दूसरे कार्यों से जुड़ा उद्देश्य भी पूरा होता है। व्यापारी वर्ग, क्रय-विक्रय करने वाले, कपड़ा, मंडियों में आढ़ती काम करने वाले, शेयर ब्रोकर,धन विनियोजक और देश विदेश में वस्तुओं का आयात निर्यात करने वाले सभी वर्गों के लिए चौघड़िया नाम के मुहूर्त बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। 

दिल्ली में आज का चौघड़िया इस प्रकार रहेगा। 

चल - ०७:२७ से ०९:०७ तक
लाभ - ०९:०७ से १०:४६ तक
अमृत - १०:४६ से १२:२६ तक
शुभ - १४:०६ से १५:४६ तक

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेगी।

शुभ - १९:०५ से २०:२५ तक
अमृत - २०:२५ से २१:४६ तक 
चल - २१:४६ से २३:०६ तक

अपने स्थान विशेष की चौघड़िया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


अशुभ मुहूर्त


जिस प्रकार हर दिन कुछ शुभ मुहूर्त होते हैं। ठीक उसी प्रकार प्रत्येक दिन में कुछ अशुभ मुहूर्त भी होते हैं। शुभ मुहूर्तों का प्रयोग करना चाहिए तथा अशुभ समय में कोई भी कार्य करने से बचना चाहिए। अशुभ अवधि में जब कोई कार्य किया जाता है तो सम्बंधित कार्य में बाधा और असफलता की संभावनाएँ बढ़ जाती है। इसी प्रकार का एक अशुभ योग आज है। जहाँ तक हो सके इस समय का त्याग करें।

भद्रा तिथि - १३:३८ तक रहेगी।

आज का शेयर बाज़ार और सर्राफा बाज़ार का भविष्‍यफल


आज रविवार के दिन शेयर बाज़ार और सर्राफा बाज़ार बंद रहेंगे।

आज के दिन आपके ग्रह, नक्षत्र आपकी राशिफल के द्वारा आपसे क्या कह रहे हैं। यह जानने के लिए आप यहाँ क्लिक करें। आज का राशिफल

Related Articles:

No comments:

Post a Comment