दैनिक ज्योतिष सहायक (६.८.२०१४ )

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश, सर्राफा बाजार भविष्‍यफल, आज का भविष्यफल, और भी बहुत कुछ उपलब्ध हैं अब सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन तथा आप इसे और ज़्यादा फलदायी कैसे बना सकते हैं ?


दिन की शुभता


आज बुधवार है। आज का दिन शुभ दिनों की श्रेणी में रखा जाता है। आप आज के दिन की शुभता का उपयोग इंटरव्यू, सभा नेतृत्व, सम्मेल्लन तथा नियोजन सम्बन्धी कार्यों के लिए विशेष रूप से कर सकते हैं। 

FREE matrimony & marriage website

आज दिली में सूर्योदय ०५:४५ प्रात: तथा सूर्यास्त १९:०८ काल में होगा। 

अपने स्थान विशेष का सूर्योदय जानने के लिए क्लिक करें


आइये अब आज के पंचांग की बात करते हैं।

  1. श्री संवत २०७१ शक: १९३६, श्रावण माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है।
  2. सूर्य दक्षिणायन और वर्षा ऋतु चल रही है। 
  3. आज दशमी तिथि, अनुराधा नक्षत्र है। 
  4. चन्द्रमा वृश्चिक राशि में संचार कर रहे हैं।


आज का राहुकाल


आज राहुकाल १२:२७ से लेकर १४:०७ तक रहेगा। राहुकाल मध्य में नया कार्य आरम्भ करना वर्जित माना जाता है। परन्तु यह भी मान्यता है कि जो कार्य इस समय से पहले शुरू कर दिया है उसे फिर रोका नहीं जाता है। आशा है आप जब आज अपने महत्वपूर्ण कार्य निपटाएंगे तो राहुकाल का ध्यान रखेंगे। 

अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज के व्रत


आज बुधवार है इसलिए आज के दिन आप श्री गणेशजी के व्रत का पालन कर सकते हैं। अपनी जन्मपत्री में बुध ग्रह की शुभता बढ़ाने के लिए आप आज बुध ग्रह के लिए भी व्रत कर सकते हैं। बुध ग्रह का व्रत पालन करने से वाणी सम्बन्धी दोषों में भी सुधार होता है, साथ ही यह व्रत व्यापारी वर्ग के लिए उत्तम लाभ और उन्नति का कारण बन सकता है। 

आज की तिथि


आज की तिथि के स्वामी यमराज देव हैं। आज के दिन की शुभता प्राप्त करने के लिए आप आज यम देव की पूजा करें, यह दिन को तो शुभ करेगा ही साथ ही परिवार में अकाल मृत्यु की संभावनाओं को भी समाप्त करेगा।  

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


चौघड़िया मुहूर्त में आम और ख़ास सभी की रूचि दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यह क्रय-विक्रय, व्यापारी वर्ग, विनियोजक, आढ़तियों की ओर भी ख़ास हो जाता है। शेयर बाज़ार हो या फिर अन्य कोई व्यापारिक क्षेत्र आप अपने कार्यों में सफलता का प्रतिशत बढ़ाने के लिए शुभ चौघड़िया का प्रयोग कर मनोवांछित लाभ पाने में सफल हो सकते हैं। 

आज के दिन की शुभ चौघड़िया दिल्ली स्थान के लिए निम्न रहेंगी:

लाभ - ०५:४५ से ०७:२५ तक 
अमृत - ०७:२५ से ०९:०६ तक 
शुभ - १०:४६ से १२:२७
चल - १५:४७ से १७:२८ तक 

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेगी।

लाभ - १७:२८ से १९:०८ तक 
शुभ - २०:२८ से २१:४७ तक
अमृत - २१:४७ से २३:०७ तक
चल - २३:०७ से ००:२७ तक 

अपने स्थान विशेष की चौघड़िया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


उपरोक्त समय काल में आप शेयर बाज़ार, यात्रा आरम्भ अथवा थोक बाज़ारों में क्रय विक्रय के कार्य कर सकते हैं।

आज का शेयर बाज़ार का भविष्‍यफल


शेयर बाज़ार में आप किस तरह से धन विनियोजन करते हैं यह आप पर निर्भर करता हैं। आप चाहें तो इसमें अल्पकाल के लिए धन लगा सकते हैं या दीर्घकाल के लिए धन का विनियोजन कर सकते हैं। शेयर बाज़ार से जुड़ी आपकी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए हम आपको यहाँ आज की शेयर बाज़ार की स्थिति से अवगत कराने जा रहे हैं। 
जानने के लिए क्लिक करें- जानिए आज का शेयर बाज़ार कैसा रहेगा



आज का सर्राफा बाज़ार का भविष्‍यफल


सर्राफा बाज़ार के बनते बिगड़ते भाव अनेक लोगों की किस्मत का फैसला करते हैं। सर्राफा बाज़ार में धन विनियोजन करने वालों की भी कमी नहीं है। जैसे-जैसे त्योहार और शादी ब्याह के मुहूर्त निकट आ रहे हैं वैसे-वैसे सर्राफा बाज़ार के भावों को उत्सुकता की निगाहों से देखा जाने लगा हैं। आइये आपको आज के सर्राफा बाज़ार के विषय में बताते हैं कि आज बाज़ार कैसा रह सकता है। 

आज दिल्ली में सोने की कीमतों में तेजी की स्थिति रह सकती है। सोने और चांदी दोनों का ग्राफ ऊपर की जाने की सम्भवनाएं बन रही हैं। दिन के दूसरे भाग में भी बाज़ार के भाव तेज़ी से आगे बढ़ेंगे। 

आज के सितारों की चाल आपके लिए आज क्या लेकर आई हैं यह जानने के लिए कृपया आप यहाँ क्लिक करें। आज का राशिफल

आज का पर्व 


आज हिरोशिमा डे है। आज के दिन जापान के हिरोशिमा नामक शहर पर परमाणु बम गिराया गया था। इस दिन हिरोशिमा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

Related Articles:

No comments:

Post a Comment