दैनिक ज्योतिष सहायक (०७.०८.२०१४ )

दैनिक पंचांग, सेंसेक्स - निफ्टी फलादेश, सर्राफा बाज़ार भविष्‍यफल, आज का भविष्यफल, और भी बहुत कुछ उपलब्ध हैंं अब सिर्फ एक जगह - एस्ट्रोसेज। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन तथा आप इसे और ज़्यादा फलदायी कैसे बना सकते हैं?


दिन की शुभता


आज बृहस्पतिवार का दिन हैं। सप्ताह के सबसे शुभ दिनों में आज के दिन की गणना की जाती है। शिक्षा, ज्ञान प्राप्ति, आध्यात्मिक अनुष्ठान, धार्मिक कर्मकांड आदि विषयों के लिए आज का दिन ख़ास अहमियत रखता है। आज से झूलन यात्रा आरभ हो रही हैं। आइये अब आपको आज के पंचांग की जानकारी देते हैं। 

आज दिल्ली में सूर्योदय ०५:४५ प्रात: तथा सूर्यास्त १९:०८ सायंकाल में होगा। 

अपने स्थान विशेष का सूर्योदय जानने के लिए क्लिक करें


आइये अब आपको आज के पंचांग की जानकारी देते हैं।

  1. श्री संवत २०७१ शक: १९३६, श्रावण माह का शुक्ल पक्ष चल रहा हैं। 
  2. सूर्य दक्षिणायन और वर्षा ऋतु चल रही है।
  3. आज एकादशी तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र है।
  4. चन्द्रमा ०९:१५ मिनट के बाद धनु राशि में संचार कर रहे हैं।

FREE matrimony & marriage website

आज का राहुकाल


प्रत्येक दिन का एक ख़ास भाग राहु के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस समय विशेष में राहु की अशुभता सबसे अधिक होने के कारण किसी नई योजना पर कार्य आरम्भ नहीं किया जाता है। तथा इस समय में सभी महत्वपूर्ण विषयों को आरम्भ करने का कार्य स्थगित कर दिया जाता है। यह समय राहु काल के नाम से जाना जाता है। 

दिल्ली में आज का राहुकाल आज १४:०७ से लेकर १५:४७ तक बना हुआ है।

अपने स्थान विशेष का राहुकाल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


आज के व्रत


आज बृहस्पति देव के लिए व्रत किया जा सकता है। छात्रों और शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के द्वारा इस व्रत का पालन करने से अध्ययन कार्यों में सहयोग प्राप्त होता है। एकादशी तिथि होने के कारण आज पुत्रदा एकादशी है। निसंतान दम्पति आज के दिन एकादशी व्रत कर संतान प्राप्ति की कामना करते हैं। पवित्रा एकादशी व्रत का पालन भी आज के दिन किया जा सकता है। जिन जातकों की जन्मकुंडली में गुरु ग्रह शुभ फल देने में असमर्थ हो, उन जातकों को आज के दिन गुरु ग्रह की शुभता प्राप्ति के लिए व्रत करना चाहिए।

आज की तिथि


आज की तिथि के स्वामी विश्वदेव हैं। आज की शुभता प्राप्त करने के लिए आप विश्वदेव की पूजा कर अपने दिन को बेहतर कर सकते हैं। 

आज का खरीदने और बेचने का शुभ समय


आज आपको यदि कोई नया या महत्वपूर्ण कार्य करना हो, किसी विशेष यात्रा पर जाना हो, कोई खास व्यवसायिक मीटिंग अथवा क्रय-विक्रय का कोई कार्य करना हो तो इसके लिए आप चौघड़िया मुहूर्त का प्रयोग कर सकते हैं। इस मुहूर्त का उपयोग विशेष रूप से व्यापारी वर्ग, यात्री, शेयर बाज़ार विनियोजक और क्रय-विक्रेताओं के लिए माना जाता हैं। दिल्ली के लिए आज के दिन की शुभ चौघड़िया इस प्रकार रहेगी। 

शुभ - ०५:४५ से ०७:२६ तक
चल - १०:४६ से १२:२६ तक
लाभ - १२:२६ से १४:०७ तक
अमृत - १४:०७ से १५:४७ तक
शुभ - १७:२७ से १९:०८ तक 

सांयकाल में खरीदने बेचने का कार्य करने के लिए निम्न चौघड़िया लाभकारी रहेगी।

अमृत - १९:०८ से २०:२७ तक
चल - २०:२७ से २१:४७ तक

अपने स्थान विशेष की चौघड़िया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


उपरोक्त समय काल में आप शेयर बाज़ार अथवा थोक बाज़ारों में क्रय विक्रय के कार्य कर सकते हैं।

आज के दिन बनने वाले अशुभ मुहूर्तों का समयकाल इस प्रकार हैं। कार्यों में बाधाओं और असफलताओं से बचने के लिए जहाँ तक हो सके निम्न योगों के समय काल में कोई शुभ काम शुरू न करें।

भद्रा तिथि- १३:४७ तक रहेगी। 

आज का शेयर बाज़ार का भविष्‍यफल


शेयर बाज़ार में धन लगाने वाले व्यक्तियों की कमी नहीं हैं। यह एक ऐसा बाज़ार हैं जिससे सभी वर्ग किसी न किसी प्रकार जुड़े हुए हैं। शेयर धारक अपने लाभ स्तर, शेयर ब्रोकर अपने कमीशन और कंपनी मालिक अपनी ख्याति और धन दोनों के लिए इस बाज़ार की हर छोटी से लेकर बड़ी गतिविधि पर नज़र रखते हैं। आप भी यह जानने के लिए उत्सुक हो सकते हैं की आज शेयर बाज़ार कैसा रहेगा। यह जानने के लिए क्लिक करें- जानिए आज का शेयर बाज़ार कैसा रहेगा


आज का सर्राफा बाज़ार का भविष्‍यफल


आज के दिन सर्राफा बाज़ार में किस प्रकार के उतार चढाव रहने वाले हैं। इसका अनुमान हमारे अनुभवी ज्योतिषियों के द्वारा आप यहाँ से जान सकते हैं। आज सर्राफा बाज़ार में भावों का स्तर क्या रहेगा। आइये आपको बताते हैं।

आज दिल्ली में सोने की कीमतों में तेजी की स्थिति रहेगी। सोने के भावों के ग्राफ सारे दिन ऊपर की ओर जा सकते हैं। इसके विपरीत चांदी के भावों में गिरावट का स्तर बना रह सकता हैं। 

आज के दिन आपके ग्रह, नक्षत्र आपकी राशिफल के द्वारा आपसे क्या कह रहे हैं। यह जानने के लिए आप यहां क्लिक करें। आज का राशिफल

Related Articles:

No comments:

Post a Comment